॥ राधे राधे ॥

प्रभु जी, तुम चंदन हम पानी ।
जाकी अंग-अंग बास समानी ॥
प्रभु जी, तुम घन बन हम मोरा ।
जैसे चितवत चंद चकोरा ॥
प्रभु जी, तुम दीपक हम बाती ।
जाकी जोति बरै दिन राती ॥
प्रभु जी, तुम मोती हम धागा ।
जैसे सोनहिं मिलत सुहागा ॥
प्रभु जी, तुम स्वामी हम दासा ।
ऐसी भक्ति करै रैदासा ॥
Discover more devotional songs