राम नाम जप्यो/गायो नहीं आय करके,
यम से कहोगे क्या जाय करके,
राम गुण गायो नहीं, आय करके,
यम से कहोगे क्या जाय करके।
गर्भ में देखी नरक निशानी,
तब तूने वादा किया था प्राणी,
भजन करूँगा चित्त लाय करके,
भूल गया तू यहाँ आय करके,
यम से कहोगे क्या ? जाय करके,
राम नाम गायो नहीं आय करके,
यम से कहोगे क्या जाय करके।
बचपन बीता, गई जवानी,
आया बुढ़ापा, ख़त्म कहानी,
अब रोये पछताय करके,
यम से कहोगे क्या ? जाय करके,
राम गुण गायो नहीं आय करके,
यम से कहोगे क्या जाय करके।
लाख चौरासी में भरमायो,
भजन करण को नर तन पायो,
भूल गया तू इसे पाय करके,
यम से कहोगे क्या ? जाय करके,
राम नाम गायो नहीं आय करके,
यम से कहोगे क्या जाय करके।
चार दिनों की चांदनी तेरी,
चार दिनों की चांदनी तेरी,
फिर आएगी रात अँधेरी,
सुख में रहा क्यों भरमाय करके,
यम से कहोगे क्या ? जाय करके,
राम नाम गायो नहीं आय करके,
यम से कहोगे क्या जाय करके।