॥ नाहं स्मरामि कृष्णं तु राधास्मरणवर्जितम् ॥
Krishna - Janmutsav Bhav
कृष्ण - जन्मोत्सव भाव
Bhajans (9)
Janmdin Unhi Ka Manane Chale Hai
bhajanShrijirasik
तरज़-: बहुत प्यार करते हैं तुम को सनम
जन्मदिन उन्हीं का,मनानें चले हैं
के जिनकी शरणं में,रहकर पले हैं
जन्मदिन...
बनाया है करके,कृपा हमको जिसनें
उन्हीं के रहेगें,उन्हीं के भरें हैं
जन्मदिन उन्हीं का,मनानें चले हैं
के जिनकी शरणं में,रहकर पले हैं
जन्मदिन...
उन्हीं का यशोगांन,करते रहेंगें
के जिनकी कृपा,से फुलें फलें हैं
जन्मदिन उन्हीं का,मनानें चले हैं
के जिनकी शरणं में,रहकर पले हैं
जन्मदिन...
उन्हें कैसे भुलें,बता दे कोई तो
के जिनकी दया से,सभी दुख टले हैं
जन्मदिन उन्हीं का,मनानें चले हैं के
जिनकी शरणं में,रहकर पले हैं
जन्मदिन...
जुगल से अधमं को,दिया मर्तबा वो
के हेरत में कब यम,गणों ने मनें हैं
जन्मदिन उन्हीं का,मनानें चले हैं
के जिनकी शरणं में,रहकर पले हैं
जन्मदिन...
Bhadon Ki Kali Rat Janam Liyo Kanha Ne
bhajanShrijirasik
भादो की काली काली रात जन्म लियो कान्हा ने.....
सर के ऊपर धरो री पालना,
वासुदेव ने राम मनाया,
देवकी से करी दो बात, चाल पड़ा गोकुल में,
भादो की काली काली रात जन्म लियो कान्हा ने.....
कड़क कड़क यह बिजली चमके,
वासुदेव का जियरा धड़के,
होने लगी बरसात, चाल पड़ा गोकुल में,
भादो की काली काली रात जन्म लियो कान्हा ने.....
जमुना जी का जल चढ़ा आया,
कृष्ण जी ने पैर बढ़ाया,
चरण लिए पुचकार, चाल पड़ा गोकुल में,
भादो की काली काली रात जन्म लियो कान्हा ने.....
नंद बाबा का घर ढूंढा है,
नहीं किसी को पता चला है,
वहां पड़ी यशोदा मात, चाल पड़ा गोकुल में,
भादो की काली काली रात जन्म लियो कान्हा ने.....
मेरे कृष्ण का रूप निराला,
मोर मुकुट वैजयंती माला,
त्रिलोकी का नाथ, चाल पड़ा गोकुल में,
भादो की काली काली रात जन्म लियो कान्हा ने.....
Hai Mahima Aprampar
bhajanShrijirasik
है महिमा अपरम्पार, लीन्हों कृष्ण प्रेम अवतार।
लीन्हों कृष्ण प्रेम अवतार, दीन्हों सब भक्तन को प्यार।।
1- भांदव की अष्टमी है, काली आधी रात है।
बादल गरज रहें हैं होती बरसात है।।
यमुना करती चरन पखार, मैं तो धन्य हुई सरकार ।।
2- देवकी वसुदेव के जाए, नंद यशोदा लाल कहाए।
गोपिन संग रास रचाने ,गोकुल में कान्हा आए।।
करता दर्शन यह संसार, किरपा कर दो मदन मुरार।।
Happy Birthday To You
bhajanShrijirasik
बोले सभी मुख से यही चारों और
Happy Birthday To You कन्हैया चितचोर..........2
बोले सभी मुख से यही चारों और
Happy Birthday To You कन्हैया चितचोर..........2
1 ) प्यारी प्यारी सूरत तेरी , मंद मंद मुस्कान है
जो भी देख रहे देखाता , दीवाना जहां है
हाथ में तुम्हारे , सभी की है डोर..........2
Happy Birthday To You कन्हैया चितचोर..........2
2 ) भीड़ लगी नंद के अंगना में , बट रही आज बधाई है
मात यशोदा लला जायो , हो रही खूब बढ़ाई है
जय जय का है , तीनों लोकों में शोर..........2
Happy Birthday To You कन्हैया चितचोर..........2
3 ) कान्हा तेरा जन्मदिवस ये , आता है एक साल है सबके मुखड़े खिल जाते हैं , बदले सब की चाल है हरीश मगन भी नाचे , लगा के खूब जोर...........2
Happy Birthday To You कन्हैया चितचोर..........2
बोले सभी मुख से यही चारों और
Happy Birthday To You कन्हैया चितचोर..........2
बोले सभी मुख से यही चारों और
Happy Birthday To You कन्हैया चितचोर..........2
Nand Ghar Baji Re Baji Badhai
bhajanShrijirasik
तर्ज :- हमारो धन राधा
नंद घर बाजी रे बाजी बधाई
नन्द घर जन्मे कृष्ण कन्हाई
1. परिपूर्ण ब्रह्म लीला अवतारी
नारायण बने कृष्ण मुरारी
महिमा वेद पुराणन गाई, नंद घर ...
2 . गोकुल वासी ख़ुशी मनावें
मंगल गीत बधाइयां गावें
बाज रहे बाजे ढोल शहनाई, नंद घर ...
3 . नीलमणी घनश्याम सलोना
सुंदर सोहना मन का मोहना
शोभा कान्हा की वर्णी न जाई, नंद घर ...
4 . "मधुप" हरी यशोधा का ललना
पलना झूल रहा नंद नंदना
गूंज रही जय जयकार कन्हाई, नंद घर ...
नंद घर बाजी रे बाजी बधाई
नन्द घर जन्मे कृष्ण कन्हाई।
Yashoda Tero Chir Jeeve Kunwer Kanhaiya
bhajanSh5
चिर जीवे तेरो कन्हैया 2
यशोदा तेरो चिर जीवे कुंवर कन्हैया
मथुरा में हरि जन्म लियो है 3
गोकुल बजत बधाईयां
यशोदा तेरो चिर जीवे कुंवर कन्हैया
रत्न जड़ित पलना पे पौडत 3
झूलत कुंवर कन्हैया
ओ मईया तेरो चिर जीवे कुंवर कन्हैया
चलो सखी दर्शन कर आवें -3
प्रगटे हैं दाऊ जी के भईया
यशोद तेरो चिर जीवे कुंवर कन्हैया
चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण छवि
बार बार बलि जैया
हो मैया तेरो चिर जीवे कुंवर कन्हैया।
नंद के आनन्द भयो
जय कन्हैया लाल की।
Bhaye Prakat Swami Haridas
bhajanShrijirasik
तर्ज़ :- ब्रज का लोक रसिया ( बधाई )
भए प्रकट स्वामी हरीदास ,श्री ललिता सखी अवतार लियो -2
1 . श्री गंगाधर चित्रा दुलारे -2
स्वामी आसुधीर के शिष्य प्यारे -2
करने को निधिवन वास , श्री ललिता सखी अवतार लियो।
भए प्रकट स्वामी.....
2 . भक्तों के भाग्य जगाने को -2
रास पीने और पिलाने को -2
आये महाभाव रसराज ,श्री ललिता सखी अवतार लियो।
भए प्रकट स्वामी.....
3 . जिस दिन प्रकटी वृषभानु सुता ,
उसी दिन दिखियो हरिदास छटा ,
राधा अष्टमी दिन बड़ो खास , श्री ललिता सखी अवतार लियो।
भए प्रकट स्वामी.....
4 . राजपुर में बधाइयां साज़ बजे ,
वृन्दावन संत समाज सजे ,
छाया मधुप है हर्षोल्लास , श्री ललिता सखी अवतार लियो।
भए प्रकट स्वामी.....।
Prabhu Janme Krishna Murari
bhajanShrijirasik
प्रभु जन्में कृष्ण मुरारी, नंदलाल पीतांबर धारी,
नंदलाल पीतांबर धारी, गोपाल कृष्ण मुरारी।
प्रभु जन्में कृष्ण मुरारी........
कारागार में जन्म लिया जब,
टूटी बेडिया अचरज में जब,
कारागार में जन्म लिया जब,
टूटी बेडिया अचरज में जब,
नारायण, नारायण, नारायण स्वयं पधारे हैं,
नंदलाल पीतांबर धारी।
नंदलाल पीतांबर धारी, गोपाल कृष्ण मुरारी।
प्रभु जन्में कृष्ण मुरारी........
बाल प्रभु की छटा निराली,
नाचे देवगण बजा के ताली,
बाल प्रभु की छटा निराली,
नाचे देवगण बजा के ताली,
हर्षित है, हर्षित है, हर्षित है धरती अम्बर,
हर्षित है दुनिया सारी,
नंदलाल पीतांबर धारी, गोपाल कृष्ण मुरारी।
प्रभु जन्में कृष्ण मुरारी........
नर्कों में भी हर्ष है छाया,
धरती ने बदली फिर काया,
नर्कों में भी हर्ष है छाया,
धरती ने बदली फिर काया,
गोपाला गोपाला गोपाला नंद के लाला ने,
रचा है कैसी माया,
नंदलाल पीतांबर धारी, गोपाल कृष्ण मुरारी।
प्रभु जन्में कृष्ण मुरारी........
प्रभु जन्में कृष्ण मुरारी, नंदलाल पीतांबर धारी,
नंदलाल पीतांबर धारी, गोपाल कृष्ण मुरारी।
प्रभु जन्में कृष्ण मुरारी........
Janmashtami Ka Tyohar Aaya
bhajanजन्माष्टमी का त्योहार आया
कृष्ण जन्म का उत्सव मनाया
मथुरा की कारागृह में जन्मे नंदलाल
देवकी मां की कोख से आए गोपाल
वसुदेव जी ने गोकुल पहुंचाया
यशोदा मैया ने पाला बड़े प्यार से
दही हांडी फोड़ें सब मिल के
कृष्ण जन्मोत्सव मनाएं खुशी से
जय श्री कृष्ण जय कन्हैया
नंद के लाल गोकुल के राजा
Explore Janmutsav Bhav for Other Deities
Discover the same devotional mood
Explore Other Bhavs for Krishna
Experience different devotional moods
