॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Khatu Shyam - Devotional Bhav
खाटू श्याम - भक्तिमय भाव

॥ राधे राधे ॥

Shrjirashik
देता हर दम सांवरे तू हारे का साथ
देता हर दम सांवरे तू हारे का साथ
मैं भी जग से हार के आया थाम ले मेरा हाथ
देता हर दम सांवरे..............
रो रही आँखें मेरी हँसता ज़मान है
मुश्किलों में घिर गया तेरा दीवाना है
बिन तेरे कौन सुने मेरे दिल की बात
मैं भी जग से हार के आया थाम ले मेरा हाथ
देता हर दम सांवरे..............
हर कदम पर क्यों भला मैं मार खाता हूँ
जीतना चहुँ मगर मैं हार जाता हूँ
आजा अब तू देख ले मेरे ये हालात
मैं भी जग से हार के आया थाम ले मेरा हाथ
देता हर दम सांवरे..............
तू नहीं सुनता अगर किसको बताता मैं
घाव जो दिल पे लगे किसको दिखता मैं
हर्ष ज़माने ने दिए कितने ही आघात
मैं भी जग से हार के आया थाम ले मेरा हाथ
देता हर दम सांवरे..............
Shrijirashik
अब लेना देना क्या जहां से
दिल लगा खाटू वाले श्याम से
श्याम का रंग चढ़ गया
कसम से
श्याम का रंग चढ़ गया
नैना जो मिले हैं सरकार से
ऐसा मुस्कुराया श्याम प्यार से
मुझको दीवाना कर गया
कसम से
श्याम का रंग चढ़ गया
हो कितनी सुंदर तेरी अदाएं
सबको ही भाए सबको लुभाए
दिल को चुराने का हुनर तुझको आए
बंसी बजा के तू पंछी फसाए
कायदे अलग ही हैं प्यार के
जीत मिलती है दिल हार के
जो भी डूबा वो ही तर गया
कसम से
श्याम का रंग चढ़ गया
नैना जो मिले हैं सरकार से
ऐसा मुस्कुराया बाबा प्यार से
मुझको दीवाना कर गया
कसम से
श्याम का रंग चढ़ गया
जाने कैसी प्रेम डगर है
दिल बैरागी, मन बेसबर है।
सब कहते हैं खाटू जिसको,
गोलू कहे उसे प्रेम नगर है।
जन्म जन्म इस रास्ते,
भटका मैं बाबा तेरे वास्ते।
अब जाकर तू मिल गया,
हाय कसम से,
श्याम का रंग चढ़ गया।
Shrijirashik
फागण का नज़ारा है,
आयी है खाटु से चिट्ठियाँ, श्याम बाबा ने पुकारा है…..
हमने सुना है फागण में मेला लगता है भारी,
दूर दूर तक है चर्चा मेले की महिमा न्यारी,
जो एक बर जाता है, आता तो है लेकिन दिल हार के आता है…
लाखों लाखों निशान लिए, चलते है सब मतवारे,
सारे रस्ते गूँजते है, श्याम नाम के जय कारे,
सुन सुन के उछलता है, प्रेमी से मिलने को ये खुद भी मचलता है…..
राज उसे जब प्रेमी की यादें बहुत सताती है,
मोड़ता है रुख़ बादल का और फागण रुत आती है,
फागण के बहाने से, मन को सुकून मिले खाटु में जाने से….
फागण में श्याम धणी हम पहुंचे खाटू धाम हो
हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो
छोटा सा परिवार है, सबको तुमसे प्यार है
पास हमारे जो कुछ है, तेरा ही उपकार है
जब तक जीवन, जपते रहें हम, बाबा तेरा नाम हो
हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो
जब जब फागण आता है तेरा बुलावा आता है
जिस पर कृपा हो तेरी वो ही खाटू जाता है
ना जाने कितनो पे किया है, मुझपे ये एहसान हो
हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो
प्यार तुम्हारा मिल जाए, ये ही खज़ाना काफी है
क्या देखें इस दुनिया को, खाटू वाला काफी है
बनवारी क्या कमी रहे जब बाबा मेहरबान हो
हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो
Shrijirasik
हर पल मेरे साथ, श्याम रहता हैं ,
मेरे दिल की बात , वो सुनता हैं ,
हर रोज मैं उसके , दरबार जाता हूँ ,
हर रोज मैं उसको , भजन सुनाता हूँ ,
वो सुनता रहता हैं , मैं गाता रहता हूँ ,
भजनों से उसको मैं , रिझाता रहता हूँ ,
मेरे भजनों में उसको , आनंद आता हैं,
हर पल मेरे साथ, श्याम रहता हैं ,
जब से देखा उसको , मैं उसका हो गया ,
उसके दरबार में , दिल मेरा खो गया ,
अब ना नींद आती हैं , ना चैन आता हैं ,
हर रोज सपने में , बस श्याम आता हैं ,
उसकी यादों में दिल , मेरा खोया रहता हैं ,
हर पल मेरे साथ, श्याम रहता हैं ,
कभी सोचा नहीं मेने , वो यू मिल जाएगा,
मुझ जैसे पापी को , वो अपना बनाएगा ,
वो तो दयालु हैं , उस जैसा कोई नहीं ,
मेरे श्याम के जैसा , सारे जग में कोई नहीं ,
सारी दुनिया को बस , मेरा श्याम चलाता हैं ,
हर पल मेरे साथ, श्याम रहता हैं
Shrijirasik
मेरी गाड़ी मेरा बंगला मेरा पैसा सब तेरा, सब कुछ तेरो सरकार मेरो तो कुछ भी नहीं,
सब तेरो सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं।
ये पलोट रोकड़ नोट सांवरिया का है सपोर्ट, मेरे बिजनेस में तेरा हाथ मेरा तो कुछ भी नहीं,
मैं तो पुतला हूं सांवरिया सेठ, चाबी तेरे हाथ में रखी,
मेरी शॉप चले टॉप बिजनेस दिया तुझे सौंप, मैं तो चाकर हूं तेरो रे सांवरिया, मैं तो दर का हूं तेरा रे भिखारी, मेरा तो कुछ भी नहीं ।
मेरा सोना मेरी चांदी दुनिया तो है दीवानी,
खाली हाथ आए सरकार, मेरा तो कुछ भी नहीं, सब तेरो सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं,
मेरे बच्चे तेरे पर्चे तू उठावें घर खर्चे, मै तो बालक हूं तेरा अंजान, मेरा तो कुछ भी नहीं, सब तेरी कृपा है सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं।
मेरा खेत मेरा लसन मेरा अमल मेरा कमल,
सब कुछ तेरो सरकार मेरो तो कुछ भी नहीं, सब तेरो सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं,
मेरा मन मेरा धन मेरा तन अर्पण, सब कुछ तेरो सरकार मेरो तो कुछ भी नहीं, सब तेरो सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं ।
मारुतिनंदन गौशाला तू है गाय का गोपाला, ये भी तो तू जाणे और तेरो काम, मेरा तो कुछ भी नहीं,
सब गायों का रखे ध्यान मैं तो कुछ जाणू नहीं,
मेरा गाने तू चलाते इंस्टा फेसबुक पे छाते, ये भी तेरे है सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं, मेरे डीजे पे तेरा नाम वो भी मेरा नहीं,
ये स्टूडियो तेरा बोस जाए फायदा तो या लॉस गोकुल केवे है सच्ची बात, मेरा तो कुछ भी नहीं,
सब सेठों के तुम सरताज, मंडफिया सा और नहीं।
मेरी गाड़ी मेरा बंगला मेरा पैसा सब तेरा, सब कुछ तेरो सरकार मेरो तो कुछ भी नहीं,
सब तेरो सांवरिया सेठ मेरा तो कुछ भी नहीं।
Shrijirasik
तरज - सावन का महीना
बैठे ऊंचे सिंहासन देखो ना मेरी ओर
कर लेना तू बाबा मेरी बातों पर ये गोर
उंगली पकड़ के तूने चलना सिखाया
गिरने से तुमने बाबा मुझको बचाया
तेरे हाथ में बाबा इस पतंग की है ये डोर
कर लेना तू बाबा मेरी बातों पर ये गोर
सच में पुकारा तुमको किया ना बहाना
देर ना लगाना बाबा जल्दी से आना
तू है मेरा चंदा और मैं तेरा चकोर
कर लेना तू बाबा मेरी बातों पर ये गोर
बात सच्ची है बाबा झूठी ना बताओ
प्रेम किया है तुमसे अब तों निभाओ
लकी विनती प्यारे मत होना तू बोर
कर लेना तू बाबा मेरी बातों पर ये गोर
Shrijirasik
तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा इतिहास बना दूँँगा
तू किरपा कर बाबा जय हो जय हो
मैं भाई भतीजो के कुरते सिलवाऊंगा,
और बहन बेटियों के गहने बनवाऊंगा,
इत्र की खुशबु से ये घर महकाऊँगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा इतिहास बना दूँँगा
मैं फूलों से बाबा श्रृंगार कराऊंगा,
तेरे खातिर सांवरिया छप्पन भोग बनाऊंगा,
मैं एक एक करके हाथों से खिलाऊंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा इतिहास बना दूँँगा।।
मैंने जो पाया है सब तुझसे पाया है,
मैं जहाँ खड़ा हूँ आज प्रभु तेरी माया है,
जग खुद पे लुटाता है मैं तेरे खातिर लुटा दूंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा इतिहास बना दूँँगा
ऐसी किरपा करना तेरा कीर्तन कराता रहूं,
तेरे भजनो से बाबा तुझको मैं रिझाता रहूं,
कन्हैया मित्तल को कीर्तन में बुलाऊंगा,
सब भजन प्रवाहको को कीर्तन में बुलाऊंगा,
कीर्तन कराऊँ ऐसा इतिहास बना दूँँगा
Shrijirasik
जो मैं होता सांवरे मोर तेरे खाटू का,
तुझे नाच के दिखाता तेरे मुकुट पे मैं सज जाता,
तुझे झूम झूम भजन सुनाता,
जो मैं होता साँवरे मोर तेरे खाटू का।।
जो में होता साँवरे लीला तेरे खाटू का,
तुझे पीठ पे बिठाता अपना शहर तुझे दिखाता,
तुझे अपने मैं घर ले जाता,
जो में होता साँवरे लीला तेरे खाटू का।।
जो मैं होती साँवरे मोरछड़ी खाटू की,
तेरे हाथों में आ जाती,
तेरे मंड में रह जाती,
भक्तों का बेड़ा पार लगाती,
जो मैं होती साँवरे मोरछड़ी खाटू की।।
जो मैं होता साँवरे इत्र तेरे खाटू का,
तेरी माला पे गिर जाता,
तेरी ठोड़ी पर लग जाता,
या मैं भक्तों के साथ चला जाता,
जो मैं होता साँवरे इत्र तेरे खाटू का।।
जो मैं होती साँवरे चिट्ठी तेरे खाटू की,
सबके घर में में चल जाती,
सबको तेरी याद दिलाती,
सबको तेरा संदेशा पहुंचाती,
जो मैं होती साँवरे चिट्ठी तेरे खाटू की।।
जो मैं होता साँवरे फूल तेरे खाटू का,
तेरी बगिया में लग जाता,
तुझको सुंदर श्याम सजाता,
तेरे चरणों में बिछ जाता,
जो मैं होता साँवरे फूल तेरे खाटू का।।
Shrijirasik
मेरे सिर पे सदा तेरा हाथ रहे,
मेरा सांवरा हमेशा मेरे साथ रहे,
मेरे साथ रहे, मेरे साथ रहे,
वृन्दावन वाले तू हमेशा मेरे साथ रहें.....
मैं तो जन्मो से तेरा दीवाना हु,
तेरी किरपा से मैं अनजाना हु,
मेरी झोली में ये तेरी सौगात रहे,
मेरा सांवरा हमेशा मेरे साथ रहे.......
तेरी किरपा जप मुझपे हो जायेगी,
मेरी करनी को श्याम ये जायेगी,
तेरे छोटे से दीवाने की ये बात रहे,
मेरा सांवरा हमेशा मेरे साथ रहे.......
मेरी मुश्किल का हल हो जायेगा,
मेरा जीवन सफल हो जायेगा,
हर्ष अपनी यु होती मुलाकात रहे,
मेरा सांवरा हमेशा मेरे साथ रहे.......
Shrijirasik
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा,
मोरछड़ी का झाड़ा जब तुम्हें, श्याम लगाएगा,
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा.......
ये अपने भक्तों के भाग्य जगाता है,
यह हारे हुए को श्याम गले लगाता है,
जिसकी बीच भंवर हो नैया पार लगाएगा,
मोरछड़ी का झाड़ा जब तुम्हें श्याम लगाएगा,
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा.......
यह अपने भक्तों के दुख मिटाता है,
यह मोरछड़ी से श्याम गले लगाता है,
इस झाड़े से प्रेम का रोग ये तुम्हें लगाएगा,
मोरछड़ी का झाड़ा जब तुम्हें श्याम लगाएगा,
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा.......
इसकी शक्ति को हमने जाना है,
इसके झाड़े को भक्तों ने माना है,
नेहा श्याम प्रेमी है जो मौज उड़ाएगा,
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा.......
Shrijirasik
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा,
जीवन का है आधारा,
जीने का है सहारा........
हे करुणा करने वाले,
मेरी लाज रखने वाले,
तेरे ही दर से मिलता,
हर दीन को सहारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.....
तेरी आस्ता के सदके,
तेरी हर गली पे कुरबां,
तेरा दर है दर हकीक़त,
मेरी जीस्त का सहारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.....
तेरे प्यार की हदो को,
बस तू ही जानता है,
तुम आ गए वहीँ पे,
मैंने जहाँ पुकारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.....
क्यों ढूंढते फिरे हम,
तूफानों में सहारा,
तेरे हाथ में ही लहरे,
तेरे हाथ में किनारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.....
मुझे बेकरार रख कर,
मेरे दिल में बसने वाले,
जो यही है तेरी मर्ज़ी,
तेरा विरह भी है प्यारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.......
Shrijirasik
श्याम सुन्दर से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
झूठी ममता से करके किनारा,
लेके सच्चे प्रभु का सहारा,
जो उसी की राजा में रजामंद है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
श्याम सुन्दर से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।-2
निंदा चुगली ना जिसको सुहावे,-2
बुरी सांगत की रंगत ना भावे,
जिस को सत्संग हर दम पसंद है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
संत ऋषिओं की वाणी को मानो,-2
प्रेम भक्ति की महिमा को जानो,-2
जिसके हृदय में बाल मुकुंद है,-3
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।-2
श्याम सुन्दर से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैहणा है।
ओ जब तक रैणा है-2
हो असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैहणा है। -2
मेरे आगे भी कृष्ण मेरे पीछे भी कृष्ण -2
कृष्ण जिंदगी दा गैहणा है-2 हो जब तक रैहणा है। -2
असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैणा है।
ओ जब तक रैहणा है-2
असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैणा है
हो मेरे दुःख में भी कृष्ण ,मेरे सुख में भी कृष्ण
असां दुःख सुख सहना है ,जब तक रैहणा है। -2
हो जब तक रैहणा है। -2
असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैहणा है।
ओ जब तक रैहणा है-2
श्याम सुन्दर से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।-2
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे।। -5
श्याम प्यारे से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
Shrijirasik
मिलता हैं हमको सुख केवल ,
श्याम तुम्हारे भजनों में ,
ये विनती हैं , हम भक्तों की ,
रहे ध्यान तुम्हारे भजनों में ,
सारे जग को हमने छोड़ा हैं ,
बस तुमसे रिश्ता जोड़ा हैं ,
अब जुड़ा रहे बंधन ये सदा,
रहे ध्यान तुम्हारे भजनों में ,
मिलता हैं हमको सुख केवल ,
श्याम तुम्हारे भजनों में ,
ये विनती हैं , हम भक्तों की ,
रहे ध्यान तुम्हारे भजनों में ,
बरसो से हम तो भटक रहे ,
दर्शन को तुम्हारे तरस रहे ,
जब तक ना दरश तुम्हारा हो ,
रहे ध्यान तुम्हारे भजनों में ,
मिलता हैं हमको सुख केवल ,
श्याम तुम्हारे भजनों में ,
ये विनती हैं, हम भक्तों की ,
रहे ध्यान तुम्हारे भजनों में ,
हमें धन और दौलत मत देना ,
हमें नाम और शोहरत मत देना ,
बस इतनी कृपा तुम कर देना ,
रहे ध्यान तुम्हारे भजनों में ,
मिलता हैं हमको सुख केवल ,
श्याम तुम्हारे भजनों में ,
ये विनती हैं , हम भक्तों की ,
रहे ध्यान तुम्हारे भजनों में ,
चाहे सुबह हो या शाम हो ,
होठो पे तुम्हारा नाम हो ,
हम जपते रहे तेरा नाम सदा ,
रहे ध्यान तुम्हारे चरणों में ,
मिलता हैं हमको सुख केवल ,
श्याम तुम्हारे भजनों में ,
ये विनती हैं , हम भक्तों की ,
रहे ध्यान तुम्हारे भजनों में ,
Shrijirasik
तर्ज :- कैसे भुला दूँ साँवरे उपकार आपके
आना पड़ेगा जान ले दरबार श्याम के
कोई नहीं यहाँ तेरा कोई ना काम के
चाहे तू कितना भाग ले फीर ले इधर उधर
माया की चाह में भले भटके तू दर बदर
कुछ भी नहीं यहाँ तेरा सिवाये श्याम के
आना पड़ेगा जान ले दरबार श्याम के
कुछ भी न साथ जायेगा ये जान ले जरा
थोड़ा समय निकालकर प्रभु नाम ले जरा
अंतिम ठिकाना है तेरा चरणों में श्याम के
आना पड़ेगा जान ले दरबार श्याम के
अपने हृदय में श्याम को जिसने बिठा लिया
उसको सारे जहान ने सर पर उठा लिया
चहुँ ओर डंका बज रहा कृष्णा के नाम से
आना पड़ेगा जान ले दरबार श्याम के
Shrijirasik
अब तो रह न सकूँ मेरे श्याम, बिन तेरे रह न सकूँ
अब तो रह न सकूं मेरे श्याम, बिन तेरे रह न सकूं
मुझे तुझसे हो गया प्यार, बिन तेरे रह न सकूं
मुझे तुझसे हो गया प्यार, बिन तेरे रह न सकूँ
रातों को नींद में आता है तू, दिन का चैन चुराता है तू
रातों को नींद में आता है तू, दिन का चैन चुराता है तू
बैठा साँसों में डेरा डाल, बिन तेरे रह न सकूं
बैठा साँसों में डेरा डाल, बिन तेरे रह न सकूँ
मुझे तुझसे हो गया प्यार, बिन तेरे रह न सकूं
देखूँ जो तुझको दिल मेरा धड़के, ना देखूँ तो रूह मेरी तड़पे
देखूं जो तुझको दिल मेरा धड़के, ना देखूं तो रूह मेरी तड़पे
कैसे जीऊं तुझ बिन सरकार, बिन तेरे रह न सकूं
कैसे जीऊँ तुझ बिन सरकार, बिन तेरे रह न सकूँ
मुझे तुझसे हो गया प्यार, बिन तेरे रह न सकूं
थामा जो हाथ तो थामे रखना, प्रीत की डोर में बांधे रखना
थामा जो हाथ तो थामे रखना, प्रीत की डोर में बांधे रखना
रहे जनम जनम का साथ, बिन तेरे रह न सकूं
रहे जनम-जनम का साथ, बिन तेरे रह न सकूँ
मुझे तुझसे हो गया प्यार, बिन तेरे रह न सकूं
जिस्म भी तू है, जान भी तू है, कान्हा मेरी पहचान भी तू है
जिस्म भी तू है, जान भी तू है, कान्हा मेरी पहचान भी तू है
है तू ही मेरा संसार, बिन तेरे रह न सकूं
है तू ही मेरा संसार, बिन तेरे रह न सकूँ
मुझे तुझसे हो गया प्यार, बिन तेरे रह न सकूं
बिन तेरे रह न सकूं श्याम, बिन तेरे रह न सकूं
बिन तेरे रह न सकूं
Shrijirasik
आया आया जन्मदिन आया - 2
मेरे श्याम का जन्मदिन आया
बधाई सारे भक्तों को, बधाई सारे भक्तों को
चंदन का बाबा लेप लगाएं, इत्र की खुशबू महकाए - 2
दरबार सजेगा न्यारा, सब मिलके लगाओ जयकारा
बधाई सारे भक्तों को
फूलों का श्रृंगार मंगाए, बाबा तुमको बनड़ा बनाए- 2
सज धज बैठा श्याम हमारा, लगे चांद सा प्यारा प्यारा
बधाई सारे भक्तों को
मेवे मिश्री का केक बनाए, खाटू आकर भोग लगाए - 2
चढ़े खीर चूरमा मेवा, सारे भक्त करे तेरी सेवा
बधाई सारे भक्तों को
वत्स को है तेरा सहारा, सीकरी को बाबा तुमने संवारा - 2
गुणगान करे हम तेरा, तेरे दर पे लगाएंगे डेरा
बधाई सारे भक्तों को
Shrijirasik
( तर्ज,थोड़ा देता है न ज्यादा देता है... )
फोटो खींच के बाबा तेरी सबको दिखानी है
सबसे प्यारा मेरा बाबा शीश का दानी है
तुझे तो मुस्कुराना है कुण - सा कार्ड छपवाना है
एक अच्छी सी फोटो पर जय श्री श्याम लिखाना हैं
बनवाकर फोटो घर पर लगवानी है
सबसे प्यारा मेरा बाबा शीश का दानी है....
छोटो सो काम है मेरो ना कोई धन लागे तेरो
जब भगत करें कीर्तन उसमें मन लागे तेरो
तेरी मेरी बाबा या प्रीत पुरानी है
सबसे प्यारा मेरा बाबा शीश का दानी है....
तेरे मंदिर में आए हैं तुम्हे लेकर ही जाएंगे
बाबा जाएगा उनके साथ जो ताली बजाएंगे
लक्की ने तो बाबा की महिमा मानी है
सबसे प्यारा मेरा बाबा शीश का दानी है....
Shrijirasik
अंधियारे में कहो कौन थामेगा मेरा हाथ।
बहुत हो चुका और परीक्षा कब तक लोगे नाथ।
चलता हूं तो कांटों पर ही चलना पड़ता है।
हर पल हर दम अंगारों में जलना पड़ता है।
रोज मुसीबत नया रूप धरकर आ जाती है,
रोज नए सांचे में मुझको ढलना पड़ता है।
बोलो कब तक ऐसे ही सहने होंगे आघात।
बहुत हो चुका और परीक्षा कब तक लोगे नाथ।
सच के पथ पर चला हमेशा तेरा ध्यान लगाया।
पर लगता है जैसे तूने मुझको कहीं भुलाया।
तेरी शरण छोड़कर बाबा बता कहां मैं जाऊं?
दुख का बादल मेरे सिर पर क्यों इतना गहराया।
कब तक और भटकना होगा मुझको दिन और रात
बहुत हो चुका और परीक्षा कब तक लोगे नाथ।
सहते-सहते संकट अब तो टूट चुकी है आस।
करुणा कर दो करुणासागर हार चुका है दास।
भक्त अगर मुश्किल में हो तो आते है भगवान,
तुम न सुनोगे तो बतलाओ कौन सुने अरदास।
तुमसे कहां छुपे हैं बाबा मेरे ये हालात।
बहुत हो चुका और परीक्षा कब तक लोगे नाथ।
Shrijirasik
तरज- खाटु बूलाऐ खाटु का श्याम
हारे का सहारा मेरा खाटू श्याम बाबा
ले के निशान , चले बाबा के धाम |
खाटू बूलाऐ , खाटू का श्याम ||
ले के निशान , चले खाटू के धाम |
खाटू बूलाऐ , खाटू का श्याम ||
तीन बान धारी, नीले की सवारी|
बोले ना कुछ वी, सुनता है सारी||
सब से ऊचा खाटू का नाम. ......
खाटू बूलाऐ , खाटू का श्याम |
शीश का दानी, जिस की कहानी |
देता हैं लाभ, बाबा देता ना हानी ||
भगतो पे भीड़ कभी देता नहीं आण......
खाटू बूलाऐ , खाटू का श्याम ||
अरे लाख दतार, बाबा का प्यार |
मिलता है जिसको, नईआ हैं पार ||
श्याम धनी सबके करता है काम.......
खाटू बूलाऐ , खाटू का श्याम ||
भगत जसपाल, गांऊ जनाल |
बाबा की उस पे, है कृपा कमाल ||
कीर्तन कराऐ वो बाबा के नाम ......
खाटू बूलाऐ , खाटू का श्याम ||
Shrijirasik
तर्ज- सांवरिया लै चल परली पार
आशा लेकर आया हूँ मैं,
आज तेरे दरबार
सावरिया रख लो सेवादार
श्याम जी रख लो सेवादार .......
आठो पहिर मै तेरे दर पर
थका ना तेरी सेवा कर कर
बाहगा मे तेरे मोती जड़ कर
सोहने लगोगे सज संवर कर
फूलो की मै माला पिरो कर ,करुं तेरा सिगार
सावरीआ रख लो सेवादार
श्याम जी रख लो सेवादार.......
अपना तुझ को मान लिया है
मन ही मन मै ठान लिया है
करने तेरा गुणगाण मैं बैठी
मान तुझे भगवान लिया है
तेरे चरणो की बन जाऊँ दासी, छोड़ कुटुबं परिवार
सावरीआ रख लो सेवादार
शयाम जी रख लो सेवादार ........
लालच मुझेको कोई नहीं है
तेरे बिन मेरा कोई नहीं हैं
मुरादे पुरी होती यही हैं
तेरे दर कोई रोई नही हैं
मतलब के सब रिश्ते नाते मतलब का संसार
सावरिया रख लो सेवादार
शयाम जी रख लो सेवादार .......
खाटु शयाम जी अरज करी मै
हाथ जोड़ कर दर पे खड़ी मैं
आसुओ की जो भैट चड़ी है
या मेरे लिऐ तो बहुत बड़ी हैं
जसपाल जनाल की विनती बाबा, करनी हो स्वीकार
सावरिया रख लो सेवादार
श्याम जी रख लो सेवादार ..........|
Shrijirasik
कलियुग के घोर अंधेरे में-2 तेरी जगमग ज्योत जगे, चमके तेरा नूर ।
धरती अम्बर पाताल में भी,-2 तेरे नाम का डंका बजे, चमके तेरा नूर ।।
तर्ज: तेरी प्यारी-प्यारी सूरत को, किसी की नजर न लगे
मोहन मुरली वाला तू, भक्तों का रखवाला तू ।
भरी सभा में द्रुपद-सुता की, लाज बचने वाला तू ।।
अर्जुन के रथ को तू हांका-2 किया उसका दुखड़ा दूर, चमके तेरा नूर ।
कलियुग के घोर अंधेरे में, तेरी जगमग ज्योत जगे, चमके तेरा नूर ।
नरसी की हुंडी तारी तू, साँवलशाह गिरधारी तू ।
धुर्व प्रह्लाद की रक्षा की, और तारी मीरा बाई तू ।।
इक बार तो नजरे फेर इधर-2 और करदे दुखड़ा दूर, चमके तेरा नूर
कलियुग के घोर अंधेरे में, तेरी जगमग ज्योत जगे, चमके तेरा नूर ।
दर-दर का ठुकराया हूँ, प्रभु तेरी शरण मे आया हूँ ।
महिमा तेरी सुन सुनकर, चरणों मे शीश झुकाया हूँ ।।
प्रभु ले लो शरण मे तुम अपनी-2, मैं आया हो मजबूर, चमके तेरा नूर ।।
कलियुग के घोर अंधेरे में, तेरी जगमग ज्योत जगे, चमके तेरा नूर ।
पापी हूँ या कपटी हूँ, चाहे मैं नालायक हूँ ।
हांथ धरो मुझ पर मोहन, आखिर तेरा बालक हूँ ।।
तू जन्म-जन्म का साथी मेरा-2 नैनो से मत हो दूर, चमके तेरा नूर ।
कलियुग के घोर अंधेरे में, तेरी जगमग ज्योत जगे, चमके तेरा नूर
Shrijirasik
खाटू नगरी के घाट घाट पे भक्त लगाए बाट
श्याम मेरे आ जाओ
अपने श्याम जी को कहाँ मैं बिठाऊं, कहाँ मैं बिठाऊं
अरे टूटे फूटे चौक चौबारे, फिर भी सजे हैं प्यार से द्वारे
श्याम मेरे आ जाओ
अपने श्याम जी को क्या मैं खिलाऊं, क्या मैं खिलाऊं
छोटे छोटे थाल थाल में, सजी है प्रिय प्रसादी
खीर पूड़ी और मेवा मलाई
श्याम मेरे आ जाओ
अपने श्याम जी को क्या मैं पिलाऊं, क्या मैं पिलाऊं
अरे शुद्ध जल गंगाजल भरकर, भक्त सजाए प्याला
प्रेम भरा प्याला लेकर
श्याम मेरे आ जाओ
Shrijirasik
खाटु शयाम जी का भजन
मुझे सपना खाटु श्याम का आया
जब मैसेज बाबा का आया,
मैं हो गया था हैरान बड़ा |
मुझे सपना सुबह एक आया,
मैं खाटु शयाम के धाम खड़ा ||
मोटी मोटी आंखें मेरी आंखो में डाली,
डूबती हुई नैया मेरी बाबा ने संभाली,
मुझे चरनों से बाबा ने लगाया,
मैं खाटू शयाम के धाम ...
लीला घोड़ा बाबा का घर मेरे आ लिया,
बाबा जी ने मुझ को भी घोड़े पे बैठा लिया,
मुझे खाटू में बाबा ने घुमाया ,
मैं खाटु शयाम के धाम खड़ा ...
जब खूली थी आंख **जनाल जसपाल** की ,
अरे बाबा की कृपा उस पे कमाल थी,
**दिलशान** को भी साथ ही बुलाया ,
मैं खाटु शयाम के धाम खड़ा ...
Shrijirasik
जो गिरते को संभाले वही तो श्याम है
जो संकट से निकले वही तो श्याम है
लाडो बेटी हुई सयानी बाप की आंख में आ गया पानी
कैसे इसका ब्याह कराऊ इतना पैसा कहां से लाऊं
जो आके लाज बचा ले वही तो श्याम है
जो गिरते को संभाले वही तो श्याम है...
बच्चों को मां छोड़ गई है जग से नाता जोड़ गई है
रो रो कर तुझे पुकारे कौन देगा हमें सहारे
जो अपना समझ के पाले वही तो श्याम है
जो गिरते को संभाले वही तो श्याम है...
अंधे की लाठी बन जाओ निर्मल के साथी बन जाओ
श्याम कह कर उनकी सेवा श्याम के प्यार तुम बन जाओ
जो देता इन्हें सहारे वही तो श्याम है
जो गिरते को संभाले वही तो श्याम है...
Shrijirasik
मेरे तार जुड़े उस्तै,जो सहारा सै हारे का
चोगरदै रुका सै, मेरे श्याम के ज्याकारे का
ना जाणा शिमला मनाली (मनै).. साफ तनै नाटू मैं
मेरा जी लागै सै खाटू मै हाँ खाटू मैं
दुनिया का सबतै बढ़ा अजूबा, तोरणा द्वार सै खाटू मैं
श्याम धनी की एक तरफा, चालै सरकार सै खाटू मैं
मेरा भीतरला कह चाल (चाल ) तो क्यूकर डाटुँ मैं
या दुनिया तो कति झूठी सै पर,मेरा साँवरा 100 का 100
बणअ सहारा हारे का कोए, कितने शडयंत्र करल्यो
कई कई दिखावै रस्ते बाबा... जो मर्जी छाटुँ मैं
बिना बतायें सब जाणअ बाबा,रंग ला राखे जीवन मै
हाथ फैलाना ना पड़ता मेरा ठोक दिया घर कति धन मैं
ढुल चिंता ना कर आ (एक बै )तेरा सांटा सांटुँ मैं..
Shrijirasik
जो स्याम धनी तो मिलदा ना ओह मिले बजारां चो,
तूं वी जो कुछ लैणा लै लै लख दतारा तो।
सुखा सुखदी रहिंदी ऐ सुबह शाम ड्राइवरां मै,
तूं मैनूं वी किते लै चल खाटू धाम ड्राइवरां वे।
बस आपां ने वी जाना ऐतक़ी एसे ग्यारां तो,
फल मुंहों मंगिया पाऊणा खाटू जी सरकारां तो।
लैण रीगस तो बाबा सानूं आप ही आउगा,
नीले घोड़े वाला दाता आप बुलाउगा।
चक निशान रीगस तो पैदल खाटू जावांगे,
नाल संगत दे रल के उच्ची जैकरे लावांगे।
जदो नच्दे टप्दे जाईए लग् ज्ये जाम ड्राइवरां वे,
तूं मैनूं वी कदे लै चल खाटू धाम ड्राइवरां वे।
सीस के दानी सावरिया दे चरणी सिर धरना,
खाटू वाले श्याम धनी दा दर्शन है करना।
हारे दा सहारा बेड़े वी पार लाउगा,
नी नीले घोड़े वाला दाता आप बुलाउगा।
बस लै के खाटू जावे मैनूं नाल लै जावे ना,
सुपने दे विच कहिंदा माना क्यूं तूं आवे ना।
हुण देर काहतो है लाई चक निशान ड्राइवरां वे,
(जनाल वाले जसपाल दा चमकू नाम ड्राइवरां वे),
तूं मैनूं वी कदे लै चल खाटू धाम ड्राइवरां वे।
छेती कर लै त्यारी खाटू श्याम नूं जाना ए,
जनाल वाले जसपाल खुशी दा नहीं ठिकाना ए।
कलयुग दा अवतार है बाबा कष्ट मिटाउगा,
नी नीले घोड़े वाला बाबा सानूं आप बुलाउगा,
गुरसेवक सपना नूं बाबा चरणीं लाउगा।
Shrijirasik
श्याम तेरे नाम से जीवन सजा है,
तेरी याद में मन ये भीगा है।
श्याम तेरे नाम से जीवन सजा है,
तेरी भक्ति ने सब कुछ दिया है।
खाटू नगरी तेरी न्यारी,
जहाँ बजती बाँसुरी प्यारी।
तेरे दर पे जो झुक जाए,
हर पीड़ा वो भूल जाए।
श्याम तेरे नाम से जीवन सजा है...
तेरी शरण में जो आया,
हर दुःख अपना भुलाया।
तेरी मुस्कान में जादू है,
तेरे नाम में आराम है।
श्याम तेरे नाम से जीवन सजा है...
नील गगन में तेरा बसेरा,
साँवरे तू है दिल का सवेरा।
तेरे चरणों में मन लुटाया,
सब कुछ तुझको अर्पण पाया।
श्याम तेरे नाम से जीवन सजा है...
भक्तों का रखवाला श्याम,
तेरा अचरज अपार नाम।
तेरी नज़र से कृपा बरसे,
तेरे प्रेम से जीवन हँसे।
श्याम तेरे नाम से जीवन सजा है...
Shrijirasik
दुनियादारी छोड़ दी है, तुमसे प्रीति जोड़ ली है,
तेरी मोरछड़ी के झाड़े से सब संकट कटते हैं
खाटू वाले श्याम धनी हम तुमसे प्यार करते हैं,
1. मैं घर से पहुँचा रिंगस और फिर हाथ निशान उठाया,
निशान उठा कर के बाबा तेरा जयकारा लाया,
एक लाल गुलाब लिया बाबा-तेरा ध्यान किया बाबा,
बड़े बड़े सब सेठ तेरा ही पानी भरते हैं
खाटू वाले श्याम धनी हम तुमसे प्यार करते हैं,
2. फिर तोरण द्वार आ गया जिसपर भीड़ लगी थी भारी,
तेरे नाम की मस्ती में सब झूम रहे नर नारी,
कई श्याम कुंड में नहा रहे थे-कई कढ़ी कचौड़ी खा रहे थे
तेरी नगरी गूँज उठती है जब जयकारे लगते हैं
खाटू वाले श्याम धनी हम तुमसे प्यार करते हैं,
3. फिर तेरे मंदिर के आगे बाबा खड़े हो गए जाके,
अमर हो गए साँवरिया हम तेरा दर्शन पाके,
नौकर तेरा बना ले ना-तेरे चरणों बीच बसा लेना,
हम आशिक़ है तेरे तेरी सूरत पे मरते हैं
खाटू वाले श्याम धनी हम तुमसे प्यार करते हैं,
4. हर ग्यारस को बाबा तेरे धाम पे चल के आऊँ,
विशेष भण्डेरी से बाबा तेरा कीर्तन भी करवाऊँ,
मेरा मन बोले अब चल खाटू-छोड़ आया मैं दिल खाटू
अब तेरी याद में सोते और तेरी याद में जगते हैं
खाटू वाले श्याम धनी हम तुमसे प्यार करते हैं !
Shrijirasik
( तर्ज - चाहा है तुझको चाहेंगे )
आना कभी मेरे घर पर सांवरे
प्रेमी तो बाबा है तेरे बावरे
तेरी ज्योत।जलाई है
अरदास लगाई है
प्रेम हमने तुमसे किया ना किया बहना
घर नहीं मेरा बाबा तेरा ही ठिकाना
क्यों बैठे हो चुपचाप तुम सबके सामने
आना कभी मेरे घर पर सांवरे ...
एक टक श्याम को निहारते मैं रहता
बात अपने दिल की मैं बाबा तुमसे कहता
लीले पर चढ़कर आज मेरे बाबा आएंगे
आना कभी मेरे घर पर सांवरे ...
महाभारत की वो सच्ची कहानी है
भक्तों का सांवरा शीश का दानी है
रख विश्वास लकी एक दिन बाबा आएंगे
आना कभी मेरे घर पर सांवरे ...
Shrijirasik
( तर्ज - लीला रे म्हाने श्याम से मिला दे )
श्याम धणी मन्ने खाटू में बुलाले
सेवा करूंगा मैं थारी - बाबा मैं थारी
तेरी चाकरी बाबा मन्ने अच्छी लागे
तू बाबा बस बैठो रही ए
काम मन्ने बस दे तो रहिए
छोटी सी अर्जी मारी
सेवा करूंगा मैं थारी - बाबा मैं थारी...
विनती सुन लो श्याम हमारे
तुम बाबा भक्तों के प्यारे
कुछ ना छुपी श्याम लाचारी
सेवा करूंगा मैं थारी - बाबा मैं थारी ...
इतनो ना तरसाव बाबा
लक्की के आंख में आंसू बाबा
दुनिया से सुनी है दातारी
सेवा करूंगा मैं थारी - बाबा मैं थारी ...
Shrijirasik
खाटू श्याम के द्वारे जाएंगे
श्याम सांवरिया का बर्थडे मनाएंगे
हो जाएगा सब बढ़िया
हैप्पी बर्थडे बाबा सवारिया हैप्पी बर्थडे बाबा सवारिया-2
फूलों से दरबार सजा है
महाकों का अंबार लगा है
दिये जले हर कोने में, चमकी बाबा की अटरिया
हैप्पी बर्थडे बाबा सांवरिया
केक बनाया रंगों वाला
दिन आया उमंगोंवाला
ढोल नगाड़े मृदंग बजे पायल की बाजे घुंघरिया
हैप्पी बर्थडे बाबा सांवरिया
श्याम के रंग में रंगे हैं सारे
पहुंचे सारे बाबा के द्वारे
बाबा श्याम का उत्सव मनाएं बोले जय जय सांवरिया
हैप्पी बर्थडे बाबा सांवरिया
खाटू नगरी में आनंद छाया श्याम बाबा की सब है माया
इंदु के मन में भाव ये आया, नाचू बनके बावरिया
हैप्पी बर्थडे बाबा सावरिया हैप्पी बर्थडे बाबा सांवरिया
Shrijirasik
बाबा. ये जग है पराया , सब तेरी माया
तूँ मोल छवि कृष्ण की
ओ..
ओ..
तूँ मोल छवि कृष्ण की
अनमोल छवि कृष्ण की
बाबा ..ये दर तेरा पाया , तूँ दिल में समाया
तूँ मोल छवि कृष्ण की
ओ….
ओ…
( तर्ज- बाबुल जों तुमने सिखाया)
कैसे भूल पाऊँगा में बाबा इस जग की ….खुमारियाँ
ओ…….ओ…..
कैसे भूल पाऊँगा में बाबा इस जग की ….खुमारियाँ
मेरे अपनों ने ही रुलाया सताया मुझको .. की खुआरियाँ.
एसे में तुम्हें मैंने पाया , कृपा की मिली छाया
तूँ मोल छवि कृष्ण की
ओ..
ओ..
तूँ मोल छवि कृष्ण की
अनमोल छवि कृष्ण की
बाबा ..ये दर तेरा पाया , तूँ दिल में समाया
तूँ मोल छवि कृष्ण की
ओ….
ओ…
ज़बसे बाबा तूँ मुझे मिला है आज दुख भी नहीं कोई
ओ…..ओ….
ज़बसे बाबा तूँ मुझे मिला है आज दुख भी नहीं कोई
आज समझ आया कलयुग में तुझसे भड़कर कोई नहीं ..
बाबा तूँ मेरे पिता है
तुझे सब पता है
तूँ मोल छवि कृष्ण की
ओ..
ओ..
तूँ मोल छवि कृष्ण की
अनमोल छवि कृष्ण की
बाबा ..ये दर तेरा पाया , तूँ दिल में समाया
तूँ मोल छवि कृष्ण की
ओ….
ओ…
कैसे भूल गया रे तूँ प्राणी मेरे ठाकुर की कहानियाँ
ओ….ओ…..
कैसे भूल गया रे तूँ प्राणी मेरे ठाकुर की कहानियाँ
आज भी चुलकाना में बो पीपल देता तुझकों निशानियाँ
मोहन एक झलक दिखलादे
हम सब का “ यश ” भड़ा दे
तूँ मोल छवि कृष्ण की
ओ..
ओ..
तूँ मोल छवि कृष्ण की
अनमोल छवि कृष्ण की
बाबा ..ये दर तेरा पाया , तूँ दिल में समाया
तूँ मोल छवि कृष्ण की
ओ….
ओ…
Shrijirasik
( तर्ज - बाबा की किरपा जिसपे हो जाये, )
खाटू जो आए मन लग जाए
श्याम दीवाने तेरा नाम लिखाए
बनेंगे काम बनेंगे तेरे तो काम बनेंगे
हार के साथी मेरे बाबा श्याम बनेंगे
काम कुछ ऐसा कर दे रोज तेरे धाम आऊं
मैं हूं दीवाना तेरा गाड़ी पे श्याम लिखाऊं
बाबा हमारे भोले भाले साथ निभाए
खाटू जो आए मन लग जाए...
अर्जी में तो लेकर तेरे दर पर आया
कृपा की छांव कर दे तेरे पास आया
भक्तों का संकट खुद ही मिटाए
खाटू जो आए मन लग जाए...
मोर छड़ी लहरा दो तेरी शरण पड़ा हूं
सामने देखो बाबा चरण में मैं पड़ा हूं
लकी प्यारे श्याम मनाए
खाटू जो आए मन लग जाए...
Shrijirasik
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों में,
दीनानाथ तुम्हारे चरणों में
मंजूर मेरी यही अर्ज रहे
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों मे।
तर्ज: दिल लूटने वाले जादूगर,
मेरी इस जीवन की डोरी है,
बाबा श्याम तुम्हारे हाथों में।
अब तारो न तारो बाबा तुम,
मेरी डोर तुम्हारे हाथो में।
मंजूर मेरी
तेरी छवी सदा मेरे नैनं रहे,
ओर मन चरणों मे लगा रहे।
मेरी जुबा पे श्याम का नाम रहे,
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों मे।
मंजूर मेरी
मेरा अंत समय आये बाबा,
मेरे सामने तु बाबा खड़ा रहे
बाबा श्याम कृपा कुछ ऐशी रहे,
में आया तुम्हारी शरणा में
मंजूर मेरी
अशोक की बाबा अर्जी है,
आगे बाबा तेरी मर्जी है
यह भाव सभी भगतो का है,
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों मे
Shrijirasik
खाटू में आया मैं तो तुम्हारे,
तुम्ही हो कन्हैया यहाँ हारे के सहारे
खाटू में आया…
डूब रही है नैया किनारे,
फँसे हैं भंवर में तेरे दुलारे,
पतवार मेरी टूटी है प्यारे..
आस में बैठा तेरे सहारे,
तुम्ही हो कन्हैया यहाँ हारे के सहारे
खाटू में आया मैं तो तुम्हारे,
तुम्ही हो कन्हैया यहाँ हारे के सहारे
खाटू में आया…
कठपुतली हूँ तेरी कन्हैया,
नाचूँ मैं जैसे तेरी मर्ज़ी कन्हैया,
प्राणों के हो तुम मेरे खिवैया..
अर्ज़ी जो भेजी नाम तुम्हारे,
तुम्ही हो कन्हैया यहाँ हारे के सहारे
खाटू में आया मैं तो तुम्हारे,
भी तुम्ही हो कन्हैया यहाँ हारे के सहारे
खाटू में आया…
छलिया हो तुम मैंने है जाना,
प्रीत को तेरी सारे जग ने है माना,
काम है तेरा पार लगाना..
‘चमन’ भी है अब तो तुमको पुकारे,
तुम्ही हो कन्हैया यहाँ हारे के सहारे,
खाटू में आया मैं तो तुम्हारे,
तुम्ही हो कन्हैया यहाँ हारे के सहारे
खाटू में आया…
Shrijirasik
मेरे श्याम के खेल निराले
कलयुग में खाटू वाले
जो सच्चे मन से जाता है
वो झोली भरके आता है
कस्टन के मेटन हारे,कलयुग में खाटू वाले
दुखियों के दुख मिटाए है
पापी न के पाप घटाए है
उनने बिगड़े काज सुधारे,कलयुग में खाटू वाले
जो मंजिल हार गए मन में
मुक्ति मिल जावे उन्हें पल भर में
मेरे बाबा हारे के सहारे,कलयुग में खाटू वाले
मेरे श्याम के खेल निराले, कलयुग में खाटू वाले
Shrijirasik
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
मस्ती में नाचे आज जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
मंदिर खूब सजाया है ,
बनण्डा श्याम बनाया है
खाटू वाला श्याम धणी ,
भक्तों के मन भाया है
वो सबकी राखे लाज ,
जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
कार्तिक ग्यारस आई है ,
उमंग सभी में छाई है
भीड़ लागे अति भारी है ,
जय-जयकार बुझाई है
सबको बाबा पे नाज ,
जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
बढ़िया केक मंगाएंगे ,
बाबा से कटवाएंगे
भक्तों में प्रसाद बटे ,
बड़े प्रेम से खाएँगे
भक्तों का है सरताज ,
जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
भूलन त्यागी का कहना ,
श्याम शरण में ही रहना
श्याम नाम गुण गाने से ,
कष्ट पड़े कभी ना सहना
बाजे ढोल नगाड़े साज ,
जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
मस्ती में नाचे आज जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
Shrijirasik
ग्यारश की रात आई ,मस्ती भी साथ लाई, लेके पैगाम आई है जो
मिलकर सब दो बधाई, खुशियां अपार छाई , भक्तों ने धूम मचाई है।
आया आया 2
आया आया जन्म दिन हे श्याम का 2
दीवाने हम दीवाने तेरे दर आ गए हैं
देने दिल से दुआएं,तेरा गुण गा रहे हैं
ओर कुछ दे न सकता , तुम्हे अपनी बताने
मिस्री मेवे का केक, भोग तुमको चढने
ऐसा उपहार लाया,भावों का हार लाया,भक्तों ने प्यार लाया हैं
सारा संसार आया, करने दीदार आया, सबपे धमाल छाया है
चंग ताशे नगाड़े ,तेरे दर पे बजे है
दुनिया के चांद तारे, तेरे दर पे सजे है
जयपुरिया बागा पगड़ी, कानों में कुण्डल सोहे
हाथों में मोर छड़ी है जो सबके मन को मोहे
कार्तिक महीना आया, सबके मन को हरसाय, लाया ये शुभ दिन लाया है
हर्षोल्लास छाया , मन में उमंग आया,ऐसा दातार पाया है
आज दर पे बाबा नाचेंगे गायेंगे
खाटू की गलियों में धूम मचाएगे
आपके भजनों पे सबको झुमाएंगे
जन्म उत्सव को श्याम संग मनाएंगे
जो तेरे दर पे आया, आया बहार आया किस्मत जगाने आया है
आया विशाल आया , बाबा की कृपा पाया सबको बताने आया है
Shrijirasik
बेचता हूं बेचता हूं बेचता मैं
खजाना सांवरे सरकार का
इसके बदले में मिलेगा प्यार लखदातार का
यह खजाना कीमती है नाम उसका यह भजन
ये खजाना कीमती है नाम इसका हे भजन
जिंदगी भर कर इकट्ठा श्याम से होगा मिलन
ले नहीं ले नहीं ले नहीं सकता मे कीमत ये हुक्म सरकार
बेचता हूं मे खजाना सांवरे सरकार का
इस खजाने का नियम है रोज कीर्तन कीजिए
इस खजाने का नियम है रोज कीर्तन कीजिए
ये ही एक ऐसा साधन श्याम से मिल लीजिए
इस के आगे इस के आगे इस आगे कुछ नहीं है सुख सारे संसार का
घोर कलयुग आ गया है नाम लेना चाहिए
घोर कलयुग आ गया है नाम जपना चाहिए
बनवारी अब वक्त क्या है जान लेना चाहिए
सौदागर सौदागर सौदागर सबसे बड़ा है श्याम इस व्यापार का
बेचता हूं मे खजाना सांवरे सरकार का
सांवरे सरकार का सांवरे सरकार का सांवरे सरकार का
Shrijirasik
जन्मदिन आया है-2 मेरे श्याम धनी का
धूम मचाओ रे... जन्मदिन आया है।
बांटो बधाई झूम झूम के-2 मंगल गाओ रे।
जन्मदिन आया है...
टॉफ़ी बिस्कुट केक भी लाओ, बंदन वार सजाओ जी,
रंग बिरंगे गुब्बारों की-2 लड़िया लगाओ रे।
जन्मदिन आया है...
सुंदर सुंदर गजरे लाओ, बाबा को पहनायंगे,
महक उठे मंदिर बाबा-2 इत्र उड़ाओ रे।
जन्मदिन आया है...
पचरंगी बागा भी लाओ, जयपुरिया पगड़ी लाओ,
बनडा आज बनाकर इनको-2 लाड लड़ाओ रे।
जन्मदिन आया है...
छप्पन भोग का थाल सजाओ, दीप जलाओ हिल मिलके,
चोखनी संग तुम भी प्रियंका -2 भजन सुनाओ रे।
जन्मदिन आया है...
Shrijirasik
खाटूवाले खाटूबुला बुला.. बुला..
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूबुला
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूवाले खाटूवाले
तेरे खाटू में हम दुखियों के
दुखड़े संवर ने लगे हैं
मैं भी खाटू आऊ
दुखड़े मिटाऊ सब मुझसे कहने लगे हैं
मुझे खाटू बुला ले, मेरे दुखे मिटा दे
मुझे खाटू बुला ले, मेरे दुखे मिटा दे
मेरा परिवार गन तेरे गाए
खाटूवाले खाटूबुला
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूवाले
ओ मेरे बाबा तू हे दयालु
थोड़ी कृपा कृपा बरसा दे
दुबेगी नैया केहती थी दुनिया
हारे हुए को जिता दे
तू बन जा की खिवैया ओ कृष्ण कन्हैया×2
ये जीवन हैं तेरे हवाले
खाटूवाले खाटूबुला
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूवाले...
खाटू की गलियां दिल को लुभाए
फागुन में हमको बुलाए
मैं भी खाटू आऊ
तुझको रिझाऊ दिल ये मेरा चैन पाए
मुझे खाटू बुला ले , मुझे जन्नत दिखा दे×2
ये गोपाल गुण तेरे गाए
खाटूवाले खाटूबुला
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूवाले × 4
Shrijirasik
तर्ज: दिल लूटने वाले जादूगर,
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों में,
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों में
मंजूर मेरी यही अर्ज रहे
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों मे।
मेरी इस जीवन की डोरी है,
बाबा श्याम तुम्हारे हाथों में।
अब तारो न तारो बाबा तुम,
मेरी डोर तुम्हारे हाथो में।
मंजूर मेरी
तेरी छवी सदा मेरे नैनं रहे,
ओर मन चरणों मे लगा रहे।
मेरी जुबा पे श्याम का नाम रहे,
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों मे।
मंजूर मेरी
मेरा अंत समय आये बाबा,
मेरे सामने तु बाबा खड़ा रहे
बाबा श्याम कृपा कुछ ऐशी रहे,
में आया तुम्हारी शरणा में
मंजूर मेरी
अशोक की बाबा अर्जी है,
आगे बाबा तेरी मर्जी है
यह भाव सभी भगतो का है,
बाबा श्याम तुम्हारे चरणों मे
Shrijirasik
हारे के सहारे बाबा श्याम, भक्तों के प्यारे बाबा श्याम
बोलो श्याम श्याम श्याम (3), बोलो श्याम
तेरे द्वार पर आया हूं, दुनिया का सताया हूं
बाबा हार के आया हूं, इक आस में लाया हूं
बिगड़ी बनाते बाबा श्याम, भक्तों के प्यारे बाबा श्याम
बोलो श्याम...
बाबा हमने सुना है तुम, हारे के सहारे हो
भक्तों की बिगड़ी तुम, पल भर में सवारे हो
दुखड़े मिटाते बाबा श्याम, भक्तों के प्यारे बाबा श्याम
बोलो श्याम...
बाबा मुझ पर कृपा करो, सारे कष्ट है मेरे हरो
बाबा तेरे सहारे है हम, बेटे पर नजर करो
झोली भर देते बाबा श्याम, भक्तों के प्यारे बाबा श्याम
बोलो श्याम...
Shrijirasik
मेरी नैया भरोसे तुम्हारे,
पार तुमको लगानी पड़ेगी।
बिन पानी के ही आज मोहन,
नाव तुमको चलानी पड़ेगी॥
सिवा तेरे जहाँ में कन्हैया,
दूजा कोई नहीं है हमारा।
दाना-पानी तुम ही हमको देते,
तुमसे चलता है अपना गुज़ारा॥
फिर क्यों रूठे भला आज हमसे,
राज़ दिल की बतानी पड़ेगी।
मेरी नैया भरोसे तुम्हारे॥
प्यार इतना दिया तुमने बाबा,
जिसके लायक कभी भी नहीं था।
कैसे हिचकोले खाती वो नैया,
नाम जिसपे तुम्हारा लिखा था॥
अपनी करनी से फिर से मैं हारा,
हारी बाज़ी जितानी पड़ेगी।
मेरी नैया भरोसे तुम्हारे॥
इनके लाखों दीवाने हैं यारों,
शान दुनिया में जिनकी निराली।
बाबा सोया नसीबा जगाते,
जाता खाली न दर से सवाली॥
तेरा “चंदन” कहे लौ लगा लो,
लाज प्रभु को बचानी पड़ेगी।
मेरी नैया भरोसे तुम्हारे॥
Shrijirasik
के हैप्पी न्यू ईयर थाणे बाबा श्याम ,
के आयो नयो साल प्रभु।
नाम सुनयो है जद से बाबा
नीदली नही आय।
बडी दूर से आयो बाबा
या ही बोलन आज।।
के हैप्पी...
म्हणे सुनी है बाबा थारी,
महिमा अपरंम पार।
हारोडॉ का थे हो सहारा,
या ही सुनयो है सरकार॥
के हैप्पी,
नयो साल प्रभु आज मनावा ।
थारे ही साथ।
दर्शन देवो आवो प्रभु
भगता थे आज॥
के हैप्पी...
सब भगता री पूरी करो थे
मण्डे री बात।
जांगिड़ भी ठाणे या बोले।
हिवड़ा से आज॥
के हैप्पी...
के हैप्पी न्यू ईयर थाणे बाबा श्याम
के आयो नयो साल प्रभु
Shrijirasik
( तर्ज - नीली साटण को सीमा दे ... )
ओ पिलो - पिलो सो तू सीम दे निशान
जानो मन्ने खाटू नगरी - खाटू नगरी रे भाया श्याम नगरी
खाटू जाकर सबसे पहला तोरण द्वार निहारु
तेरा पीढ़ी चढ़कर मैं बाबा की नजर उतारु
मारी श्याम पुरानी प्रीत बड़ी उकी दूर नगरी
ओ पिलो - पिलो सो तू सीम दे निशान ...
मंदिर आकर थाने बाबा रोज मैं भजन सुनाउ
नाचूं मैं भगत के संग में रोज थाने मनाऊं
होरी मंदिर में इत्र की भरमार बड़ी थारी प्यारी नगरी
ओ पिलो - पिलो सो तू सीम दे निशान ...
फागुन के महीने में बाबा भीड़ या भारी आवे है
कोई लगावे धोक बाबा कई मांगने आवे है
हो री लकी पर कृपा थारी बड़ी तेरी सुंदर नगरी
ओ पिलो - पिलो सो तू सीम दे निशान ...
Shrijirasik
साँवरिया सज धज बैठा खाटू राजस्थान में
चर्चा सकल जहान में हां...
श्याम का घूँघर वाला बाल, उसपे मोर मुकुट बेमिशाल
केशरिया बागा पहने बैठा देखो शान में ।चर्चा सकल...
श्याम है तीन बाण का धारी, ये है कलयुग का अवतारी
जिसने शीश दिया था प्रभु को अपना दान में ।चर्चा सकल...
श्याम का मेला लागे प्यारा, गूंजे गली गली जयकारा
रहता विकास हरदम, तेरा ही गुणगान में ।चर्चा सकल...
Shrijirasik
( तर्ज - भोले नाथ के सिवा भला तेरा कौन भला करेगा )
मेरे श्याम के सिवा दया की कौन नजर करेगा
खाली झोली है ये मेरी बाबा ही भरेगा
श्याम नाम की चर्चा सारी दुनिया ने है मानी
वीर बड़ा है बाबा मेरा है तुमसा ना कोई शानी
कहलाता जो जगत सेठ है वो ही गुजारा देगा
मेरे श्याम के सिवा दया की कौन नजर करेगा ...
लेकर जब तलवार हाथ में रणभूमि में आया
आए थे भगवान मांगने चरणों में शीश चढ़ाया
तुमसा ना कोई दानी बाबा तू ही रक्षा करेगा
मेरे श्याम के सिवा दया की कौन नजर करेगा ...
दरबार में तेरे आते श्याम दुनिया के नर - नारी
नजर घुमा के देखो बाबा हम बड़े दुखियारी
लकी क्यों चिंता करता है खाटू वाला हरेगा
मेरे श्याम के सिवा दया की कौन नजर करेगा ...
Shrijirasik
तेरे नाम में बाबा बड़ा ही असर है
जिधर भी मैं देखूं बाबा तू आता नजर है
चंदा में तू है बाबा तारों में तू है
सूरज की किरणों में तेरा ही असर है
तन में भी तू है बाबा मन में भी तू है
मेरी धड़कनों में बाबा तेरा ही असर है
धरती पे तू है बाबा अंबर में तू है
सागर की लहरों में तेरा ही असर है
Shrijirasik
नए साल की सबसे पहले तुम्हे बधाई डिअर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर….
नया साल जब जब आये है दस्तूर हमारा,
सब से पहले देते बधाई जो हो सबसे प्यारा,
इस दुनिया में तुमसे ज्यादा कौन हमारे नियर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर….
साल पुराना बीता श्याम रही पुरानी यादे,
तुम्हे निभाना होगा कान्हा सारे पुराने वादे,
नये साल में करदो मेरे सारे संकट क्लियर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर….
कहती शालू देखा है हर बार ही साल बदलते,
मगर कभी ना देखा कान्हा तेरा प्यार बदलते,
तेरे नाम का अमृत पी कर करते हम सब चीयर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर….
Shrijirasik
( तर्ज - धर्मवीर की जोड़ी )
इक है श्याम प्यारे मेरे इक सालासर वाले
मुझको मेरे दोनों बाबा बेटे जैसे पाले
श्याम प्यारे - श्याम प्यारे...
ज़ब से बने बाबा मेरे यार है
इनके भरोसे मेरा परिवार है
मैं तो बनकर रहूं पुजारी
बाबा ने विपदा टारी
बंद पड़ी किस्मत के खोले ताले
मुझको मेरे दोनों बाबा बेटे जैसे पाले ...
तीन लोक मे ऐसा ना दातार कोई
तुम जैसा ना देता है प्यार कोई
मेरे श्याम ने मुझको तारा
हारे को दिया सहारा
देख भगत की टोली बाबा तू ही आप संभाले
मुझको मेरे दोनों बाबा बेटे जैसे पाले ...
मनीष को विश्वास ये पूरा होता है
लकी क्यों आंखों को तू भिगोता है
मेरे बाबा है दाता री
लीले की करते सवारी
पड़े हुई को बाबा अपने पलकों पर बैठा ले
मुझको मेरे दोनों बाबा बेटे जैसे पाले ...
Shrijirasik
बाबा थारी मोर छड़ी को,
झाड़ो जो लग जावे जी वो प्रेमी तो जीवन भर,
फेर बाबा मौज उड़ावे जी बाबा थारी मोर छड़ी को...
लाखा का किस्मत बदली है,
खाटू आणे जानें स ताला बंद खुल जावे,
बाबा मोर छड़ी लहराने स ज्याके सिर पर
मोर छड़ी को झाड़ो जो लग जावे जी वो प्रेमी तो जीवन भर,
फेर बाबा मौज उड़ावे जी बाबा थारी मोर छड़ी को
मोर छड़ी की महिमा बाबा यो जग
सारो गावे जी श्याम धनी क हाथा माही,
या मोर छड़ी लहरावे जी खाटू आवणिया सब बाबा,
किरपा थारी पावे जी वो प्रेमी तो जीवन भर,
फेर बाबा मौज उड़ावे जी बाबा थारी मोर छड़ी को
मोर छड़ी या जादूगारी,
लागे श्याम न प्यारी जी गुलशन थारो
नित जस गावे, सुनजों श्याम बिहारी जी
सबकी नैया पार सुरेंदर बाबा श्याम लगावे जी
वो प्रेमी तो जीवन भर,
फेर बाबा मौज उड़ावे जी बाबा थारी
मोर छड़ी को झाड़ो जो लग जावे जी
वो प्रेमी तो जीवन भर, फेर बाबा मौज उड़ावे जी
Shrijirasik
मैं खाटू में आऊँ बाबा सातों जनम
सातों जनम बाबा, जन्मो जनम
खाटू की गलियां, मेरे मन को भाऐ
तेरे दर्शन से बाबा, दिल चैन पाऐ
दर्शन पाऊं बाबा, जब तक है दम
श्याम नाम की, महिमा है भारी
तुमने ही मेरी सारी, विपदा है टाली
करना कृपा तुम बाबा, यूं ही हरदम
तुमसे ही मेरी बाबा, लगन लगी है
तेरे नाम की दिल में, ज्योति जली है
पल पल पुकारूँ बाबा, जय श्री श्याम
Shrijirasik
तोरणद्वार पे खड्यो अडीकु, हर ग्यारस मैं आऊँ
थारे द्वार पे आके बाबा ,थाने मैं तो रिझाऊँ
रींगस से जद चालू बाबा,मन मे उठे हिलोरा
जय श्री श्याम रटे है बाबा ,थारा छोरी छोरा
खाटू में जद ऊतरु बाबा, स्वर्ग से बढ़के नजारो
तोरणद्वार की महिमा भारी ,आशीर्वाद है थारो
तोरणद्वार से मंदिर तक की ,भीड़ बड़ी है भारी
भाव भरया भगता पर बाबा,कृपा राखजो थारी
मंदिर तक मैं पहुँचूँ बाबा, इत्र गुलाब भी ल्याऊं
थारी सोवणी सुरतिया पे ,मैं बलिहारी जाऊँ
भूषण थारी महिमा गावे ,थारो है टाबरियो
म्हारो हाथ पकड़ गे सांवरा ,भव से पार थे करियो
Shrijirasik
आया है नया साल सांवरे खाटू बुला ले रे
मेरी किस्मत का कैलेंडर बाबा तू ही बना के दे
होंगे बारह महीने तो लोगा के कैलेंडर में
मैं हू तेरा भक्त सांवरा अलग कैलेंडर दे
महीना तो चाहे एक दे पर कृपा से भर के दे
लाइन बड़ी है लम्बी बाबा तेरे खाटू में
भक्ता के दुख दर्द मिटे तेरे दर पे आके रे
सब भक्ता के ऊपर बाबा झाड़ो फेर दे
मेरे किस्मत के कैलेंडर में तेरी सेवा लिख दे रे
छुट्टी तो मने चाहिए कोनी तेरे दर से
बाप तो मेरा बनजा बाबा बेटा बना ले रे
भूषण की किस्मत का बाबा तू ही सहारा रे
मेरी औकात सांवरा तेरी माया रे
जाने जे दुनिया सारी बाबा तेरे बेटे ने...
Shrijirasik
सुनियो रे सुनियो सांवरिया सरकारसरकार जी
ओ म्हारा श्याम धनी जी म्हारा श्याम धनी
जद जद म्हारो मनडो होवे उदास जी ...उदास जी
थाने देख रे मन में हर्ष अपार
ओ म्हारा श्याम धनी
जद जद चालू भटकयोडो म एकलो जी म तो एकलो
आगे पीछे चाले बाबो श्याम श्याम जी
जद जद म्हापे आवे विपदा हजार जी रे हजार जी
थारे नाम से छूमंतर हो जाय जाय जी
म्हारे जीवन को आभूषण श्याम जी रे बाबो श्याम
थारे टाबरिया पे रखजो हाथ हाथ जी
ओ म्हारा श्याम धनी जी म्हारा श्याम धनी
Shrijirasik
गया जब मै खाटू सब हार कर
गले से लगाया बाबा पुचकार कर
जहां में अकेला सा जब हो गया था
जो नहीं होना था वो सब हो गया था
तेरे दर पे आया बाबा–2 थक हार कर
गया जब मै खाटू सब हार कर
चौखट तुम्हारी बाबा जबसे मिली है
जीवन की बगिया मेरी तबसे खिली है
नजरे कृपा की कर दी–2 परिवार पर
गया जब मै खाटू सब हार कर
सेवा में तेरी मैं हरदम रहूंगा
कृपा की जो तूने वो सबसे कहूंगा
दास कन्हैया को–2 स्वीकार कर
गया जब मै खाटू सब हार कर
गले से लगाया-2 पुचकार कर
Shrijirasik
जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते है,
मेरे दुःख के दिनों में वो बड़े काम आते है,
मेरी नैया चलती है पतवार नहीं होती,
किसी और की मुझको दरकार नहीं होती,
मैं डरता नहीं रस्ते सुनसान आते है,
कोई याद करे इनको दुःख हल्का हो जाये,
कोई भक्ति करे इनकी ये उनका हो जाये,
ये बिन बोले सब कुछ पहचान जाते है,
ये इतने बड़े हो कर दीनो से प्यार करे,
अपने भगतो के दुःख पल में स्वीकार करे,
सब भगतो का कहना ले मान जाते है,
दीनानाथ मेरी बात,
छानी कोणी तेरे से,
आँखड़ली चुराकर बाबा,
जासी कठे मेरे से…
खाटू वाले श्याम तेरी, शरण में आ गयो,
श्याम प्रभु रूप तेरो, नैना में समा गयो,
बिसरावे मत बाबा, हार मानी तेरे से,
आँखड़ली चुराकर…
बालक हु में तेरो श्याम, मुझको निभायले,
दुखड़े को मारयो, मने कालजे लगायले,
पथ दिखलादे बाबा, काड दे अँधेरे से,
आँखड़ली चुराकर…
मुरली अधर पे, कदम तले झूमे हे,
भक्त खड़ा तेरे, चरणा ने चूमे हे,
खाली हाथ बोल कइया, जाऊ तेरे डेरे से,
आँखड़ली चुराकर …
खावो होते खीर चूरमो, लीले ऊपर घूमो हो,
सेवका॑ न दाता मेरो, कदे नहीं भूलो हो,
टाबरिया की झोली, भर जावे थारे डेरे पे
आँखड़ली…
तू ही मेरा हमदम बाबा, तू ही मेरा यार है,
खाटूवाले श्याम बाबा, तू ही मेरा प्यार है,
इतनो तो बत्लादे, दूर जाऊ क्यों मै तेरे से,
आँखड़ली…
Shrijirasik
नज़रे मिला के मुझसे,
ऐ श्याम मुस्कुरा दो,
गलती अगर हुई तो,
दिल से उसे भुला दो,
नज़रे मिला के मुझसे।
किस बात पे ख़फा हो,
नाराज़ लग रहे हो,
लगते हो जैसे हर दम,
ना आज लग रहे हो,
खोए खोए से मेरे,
खोये खोये से मेरे,
सरताज़ लग रहे हो,
तुमको रिझाऊं कैसे,
इतना मुझे बता दो,
नज़रे मिला के मुझसे।
पुतला हूँ गलतियों का,
इंसान हूँ कन्हैयाँ,
तुमसे छुपा नहीं हूँ,
परेशान हूँ कन्हैया,
कर दो क्षमा दयालु,
कर दो क्षमा दयालू,
नादान हूँ कन्हैया,
दिनों के नाथ मेरी,
परेशानियां मिटा दो,
नज़रे मिला के मुझसे।
बालक मै तुम पिता हो,
रिश्ता ना छूट सकता,
बातो में यू हि दिल का,
बंधन ना टूट सकता,
बिन्नू कहे कन्हैया,
मुझसे ना रूठ सकता,
गालों पे प्यार से दो,
थपकी मेरे लगा दो,
नज़रे मिला के मुझसे
Shrijirasik
कर लिया जिसने भरोसा वो नहीं पछतायेगा
जब पुकारे श्याम को वो सामने ही पायेगा
मीरा ने करके भरोसा ज़हर प्याला पी लिया
प्रेणा की प्रभु ने विष को अमृत कर दिया
लाख हो दुश्मन ज़माना फिर भी वो बच जाएगा
जब पुकारे श्याम को वो सामने ही पायेगा
है बड़ी शक्ति प्रभु के नाम और विश्वास में
रोज रहे वो बुखारी राम जी की आस में
प्रेम के वस् होक झूठे बेर वो खा जायेगा
जब पुकारे श्याम को वो सामने ही पायेगा
नाम की महिमा बड़ी तू रोज जप कर देखले
आये गए ऐसा मजा के मस्तिया फीकी लगे
तेरे हर रूहे में प्यार श्याम ही छा जायेगा
जब पुकारे श्याम को वो सामने ही पायेगा
आलू सिंह कज लाज जग की नाचता दरबार में
जुड़ गया था तार उनका सँवारे सरकार से
जब तलक है चाँद तारे यश ज़माना गाये गा
जब पुकारे श्याम को वो सामने ही पायेगा
Shrijirasik
दुनिया चलती पेरो पर मै श्याम भरोसे चलता हु
मेरा कुछ भी नही है मै तो श्याम के भरोसे पलता हु
भूल के सारी दुनियादारी श्याम का दामन थामा है
देखके इनकी रहमत भारी खुद को सुदामा माना है
श्याम चरण में स्वर्ग सा सुख है ये सच मैंने जाना है
दुनिया चलती पेरो पर मै श्याम भरोसे चलता हु
ना घबराए दिल मेरा अब श्याम जो मेरे सागे है
संकट आए जब जब मुझ पर चलता आगे आगे है
श्याम के दर पर आके देखो सोई किस्मत जग जावे
दुनिया चलती पेरो पर मै श्याम भरोसे चलता हु
सांसे तो बस एक वेहम है श्याम के नाम से जीता हु
प्यास लगे जब थोरी थोरी श्याम की मस्ती पीता हु
कृष्ण ये बोले अपना हर पल श्याम भरोसे जीता हु
दुनिया चलती पेरो पर मै श्याम भरोसे चलता हु
मेरा कुछ भी नही है मै तो श्याम के भरोसे पलता हु
Shrijirasik
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
ओ श्याम मेरे श्याम
ओ श्याम मेरे श्याम
प्रभु मुझ पे कृपा कर दे तू तो ममता की मूरत है
मैं प्यासा हूँ तू सागर है मुझे तेरी ज़रूरत है
दया की बूँद बरसाओ मुझे ना और तरसाओ
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ
तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
सभी का बन गया मैं पर कोई मेरा न बन पाया
बड़ी ही आस लेकर के तुम्हारे दर पे मैं आया
तुम्ही तो हो मेरी हिम्मत तेरे बिन क्या मेरी कीमत
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
मेरे हालात पे माधव हर कोई तंज कसता है
तड़पता देख कर मुझको ज़माना खूब हँसता है
ये दुनिया लाज की दुश्मन दुखाती है ये मेरा मन
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
दुखों की रात है तो क्या सुख का सूरज भी निकलेगा
देख कर के मेरे आंसू श्याम तेरा दिल पिघलेगा
हलक पे जान है मेरी दया का दान दे दे रे
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
दया थोड़ी सी कर दो न मेरे दामन को भर दो ना
लाल मैं भी तुम्हारा हूँ तो फिर क्यों बेसहारा हूँ
ओ श्याम मेरे श्याम
ओ श्याम मेरे श्याम
Shrijirasik
श्याम नज़रें देख लो
अब खोल के
चरणों में रखा कलेजा
खोल के
श्याम नजरे देख लो
तर्ज- दिल के अरमा ।
दिल दिया छोटा सा
तुमने साँवरे
उससे ज्यादा सह चुका हूँ
घाव रे
हर कोई चल देता
इसको तोड़ के
चरणों में रखा कलेजा
खोल के
श्याम नजरे देख लो
अब खोल के
दर्द बहता अखियों के
जरिये मेरा
ये खजाना कीमती
सबसे मेरा
मोल इसका लग सके
ना तोल के
चरणों में रखा कलेजा
खोल के
श्याम नजरे देख लो
अब खोल के
पिघलो भगवन तुम
दया दृष्टि करो
अब ‘कमल’ के श्याम
तुम दुखड़े हरो
बैठना मुंह को प्रभुजी
मोड़ के
चरणों में रखा कलेजा
खोल के
श्याम नजरे देख लो
अब खोल के
श्याम नज़रें देख लो
अब खोल के
चरणों में रखा कलेजा
खोल के
श्याम नजरे देख लो
अब खोल के
Shrijirasik
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
इसीलिए हाँ इसीलिए हाँ इसीलिए इनकी
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
तेरा ही टाबर हूँ
बड़े रोब से कहता मैं
तेरा ही टाबर हूँ
बड़े रोब से कहता मैं
छोटा सा सेवक हूँ ना पूजा जानू मैं
छोटा सा सेवक हूँ ना पूजा जानू मैं
बस तेरा बस तेरा
बस तेरा नाम ही तो मेरी ज़िन्दगानी है
बस तेरा नाम ही तो मेरी ज़िन्दगानी है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
सच्चे भावों से ही सांवरिया रीझता है
सच्चे भावों से ही सांवरिया रीझता है
औकात से भी ज्यादा तेरे दर पर मिलता है
औकात से भी ज्यादा तेरे दर पर मिलता है
हारे के हारे के हाँ
हारे के सहारे की जयकार लगानी है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
सांसों की माला से तेरा नाम रटूं हरदम
सांसों की माला से तेरा नाम रटूं हरदम
तू ही तो मात-पिता और तू मेरा हमदम
तू ही तो मात-पिता और तू मेरा हमदम
‘किंशुक’ के जीवन की
‘किंशुक’ के जीवन की ये सच्ची कहानी है
‘किंशुक’ के जीवन की ये सच्ची कहानी है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
इसीलिए हाँ इसीलिए हाँ इसीलिए इनकी
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है…
रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हंसाते हैं।
जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं।
जिन नजरों को बाबा इक आंख ना भाता था
करते थे सभी पर्दा जब मैं दिख जाता था
अब वो ही गले लगकर अपना पन जताते हैं
जब कोई नहीं आता………………………………
रोती हुई आँखों को………………………………
अपनों के सभी रिश्ते फीके पड़ जाते हैं
जब जेब से पैसों के पत्ते झड़ जाते हैं
मतलब से सभी माधव यहां रिश्ता निभाते है
जब कोई नहीं आता………………………………
रोती हुई आँखों को………………………………
तूने दिल से रिझाया तो साथ ये तेरे चल देगा
तेरे जीवन का माधव इतिहास बदल देगा
कल को आज से बहतर सावरे ही बनाते है
जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं,
रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हंसाते हैं।
राहों के अंधेरों से हैरान नहीं होना
फिर साथ है सांवरिया परेशान नहीं होना
कल वो ही उठायेंगे जो आज गिराते है
जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं,
रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हंसाते हैं।
सबने हंसता देखा मेरे घाव नहीं देखे
ऊंचाई दिखी सबको मेरे पांव नहीं देखे
इस मंजिल को पाने में छाले पड़ जाते हैं
जब कोई नहीं आता मेरे श्याम आते हैं,
रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हंसाते हैं।
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है
मेरे मांझी बन जाओ मेरी नाव चला जाओ
बेटे को बाबा श्याम गले लगा जाओ
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है
मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता
बिन बोले भक्तों की बिगड़ी बनाता
मैंने सुना है तू दुखड़े मिटाता
बिन बोले भक्तों की बिगड़ी बनाता
आपनो के सताए है
तेरी शरण के आये है
आपनो के सताए है
तेरी शरण के आये है
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है
तुमसे ही जीवन मेरा ओ मेरे बाबा
कैसे चलेगा समझ ना आता
तुमसे ही जीवन मेरा ओ मेरे बाबा
कैसे चलेगा समझ ना आता
तुम धीर बंधाते हो तो साँसें चलती हैं
मुझे समझ ना आता है मेरी क्या गलती है
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है
परिवार मेरा तेरे गुण है गाता
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता
परिवार मेरा तेरे गुण है गाता
दोषी तो मैं हूँ उन्हें क्यों सताता
उनको भी भरोसा है तूने पाला पोसा है
उनको भी भरोसा है तूने पाला पोसा है
हारा हूँ बाबा पर तुझपे भरोसा है
जीतूंगा एक दिन मेरा दिल ये कहता है
मेरा दिल ये कहता है मेरा दिल ये कहता है
Shrijirasik
तर्ज - देना हो तो दीजिये जनम जनम का साथ
साथी मेरा सांवरा तो डरने की क्या बात - २
चाहे जितनी मुसीबत आये - २
वो देगा मेरा साथ ,
साथी मेरा सांवरा तो डरने की क्या बात - २
सुना हैं मेने इसके दर पे सबकी किस्मत बनती हैं - २
इसके पास हैं ऐसी चाबी जिससे किस्मत खुलती हैं - २
मेरी किस्मत का भी ताला - २
खोलेगा वो आज ,
साथी मेरा सांवरा तो डरने की क्या बात - २
सोप दिया मेने हाथ ये अपना , सांवरे के हाथ में - २
हाथ पकड़कर चल दिया में , सांवरे के साथ में - २
अब चाहे जो हो जाये - २
ना छोड़ू उसका हाथ ,
साथी मेरा सांवरा तो डरने की क्या बात - २
जब से देखा सांवरे को , दिल में बसी हैं याद - २
उसने लगायी ऐसे मोहर , जिसकी मिटे ना छाप - २
चाहे मिट जाये ये जीवन - २
ना मिटेगी उसकी याद ,
साथी मेरा सांवरा तो डरने की क्या बात - २
Shrijirasik
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ।
अब तो कृपा कर दीजिए,
जनम जनम का साथ ।
मेरे सर पर रख बनवारी,
अपने दोनों यह हाथ ॥
देने वाले श्याम प्रभु से,
धन और दौलत क्या मांगे ।
श्याम प्रभु से मांगे तो फिर,
नाम और इज्ज़त क्या मांगे ।
मेरे जीवन में अब कर दे,
तू कृपा की बरसात ॥
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
श्याम तेरे चरणों की धूलि,
धन दौलत से महंगी है ।
एक नज़र कृपा की बाबा,
नाम इज्ज़त से महंगी है ।
मेरे दिल की तम्मना यही है,
करूँ सेवा तेरी दिन रात ॥
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
झुलस रहें है गम की धुप में,
प्यार की छईया कर दे तू ।
बिन माझी के नाव चले ना,
अब पतवार पकड़ ले तू ।
मेरा रास्ता रौशन कर दे,
छायी अन्धिआरी रात ॥
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
सुना है हमने शरणागत को,
अपने गले लगाते हो ।
ऐसा हमने क्या माँगा जो,
देने से घबराते हो ।
चाहे जैसे रख बनवारी,
बस होती रहे मुलाक़ात ॥
देना हो तो दीजिए,
जनम जनम का साथ ॥
Shrijirasik
भजन : भक्ति का जब वो सावन होगा
भक्ती का जब वो सावन होगा ।
तब तेरा तन-मन पावन होगा ।।
भक्ती करने में ही तेरा जीवन होगा ।।
तब तेरा....
जग के माया-मोह सब,
तुझको खूब फँसायेंगे ।
इनसे नहीं बचोगे तो ये,
अन्त में खूब रुलायेंगे ।।
माया से हटकर जीवन होगा।।
तब तेरा....
धन के फेरे में न पड़कर,
धर्म को खूब कमाओगे ।
जग के अच्छे कर्मों को कर,
भव से तुम तर जाओगे ।।
प्रभु का भजन मनभावन होगा।।
तब तेरा....
सदाचार को अपनाकरके,
जीवन धन्य बनाओगे ।
तभी कान्त निश्चित ईश्वर को,
एक दिन तुम पा जाओगे ।।
जब तेरे बस में, ये मन होगा ।।
तब तेरा....
Shrijirasik
दुनिया का बनकर देख लिया ,
अब श्याम का बनकर देख जरा ,
ना भटकेगा तू राह कभी ,
इस राह पे चलकर देख जरा ,
दुनिया का बनकर देख लिया ,
अब श्याम का बनकर देख जरा ,
रिश्तो ने दिया धोखा ,
अपनों ने दुखाया दिल ,
चल भूल जा सब बातें,
तू श्याम से आकर मिल,
मेरा श्याम तुझे अपनाएगा ,
तू राधा कहकर देख जरा,
दुनिया का बनकर देख लिया ,
अब श्याम का बनकर देख जरा ,
जिसने भी जपा राधा ,
उसकी तो हटी बाधा ,
उसको मिल गया श्याम ,
उसको मिली राधा ,
मेरा श्याम तुझे मिल जाएगा,
तू उसका बनकर देख जरा ,
दुनिया का बनकर देख लिया ,
अब श्याम का बनकर देख जरा ,
मीरा को मिले मोहन ,
सबरी को मिले हैं राम ,
इन दोनों भक्तों का ,
जग में अमर हैं नाम ,
तेरा नाम अमर हो जाएगा ,
तू भक्ति कर के देख जरा ,
दुनिया का बनकर देख लिया ,
अब श्याम का बनकर देख जरा ,
Shrijirasik
उस पर रंग फिर कोई दूजा ना चढ़ता,
जिस पे तू रंग अपना चढ़ा दे,
जिसको सर पे है तूने चढ़ाया,
किस की ओकात उसको गिरा दे,
उस पर रंग फिर दूसरा ना चढ़ता,
जिस पे तू रंग अपना चढ़ा दे।
कर ले तूफान कितनी भी कोशिश,
रास्ता रोक सकता नहीं है,
धोखा देकर दुश्मन ने ख़ंजर,
पीठ पर भौंक सकता नहीं है,
मौत की भी नहीं इतनी हिम्मत,
वक़्त से पहले उसको मिटा दे।
रंग खुशियों के सारे वहाँ पर,
साँवरा है हमारा जहाँ पर,
प्रेम की बगिया महकेगी हरपल,
मेरा प्रीतम है बैठा जहाँ पर,
इसके आँचल में जो तू रौशन,
नहीं जरूरत हवा में बुझा दे।
छल कपट से वो रखता है दूरी,
प्रेम की भाषा ये जानता है,
प्रेम करता ये जिन प्रेमियों से,
उन सभी को ये पहचानता है,
उसको कर दे दीवाना साँवरिया,
एक झलक सांवरी जो दिखा दे।
प्यारे मैं जानता हूँ ये बेहतर,
जब छलकती तेरी प्रेम पायल,
प्रीत में तेरी होकर के घायल,
झूमता नाचता है ये पागल,
डर निकल जाता है दिल से सारा,
बेधड़क श्याम जिनको बना दे।
Shrijirasik
श्याम नाम अति मीठा है कोई गा के देख ले
आ जाते है श्याम कोई बुला के देख ले,
आ जाते है श्याम कोई बुला के देख ले
जिस घर में अहंकार वहाँ मेहमान कहाँ से आए,
जिस मन में अभिमान वहॉँ भगवान कहाँ से आए
अपने मन मंदिर में ज्योत जगा के देख ले,
आ जाते है श्याम कोई बुला के देख ले
आधे नाम पे आ जाते हो कोई बुलाने वाला
बिक जाते हैं श्याम कोई हो मोल चुकाने वाला
कर्मा बेटी सा कोई भोग लगा के देख ले,
आ जाते है श्याम कोई बुला के देख ले।
मन भगवान का मंदिर है यहाँ मैल न आने देना
हीरा जन्म अनमोल मिला है इसे व्यर्थ गवा न देना
शीश झुके और प्रभु मिले झुका के देख ले,
आ जाते है श्याम ,कोई बुला के देख ले
Shrijirasik
मेरा श्याम है रंग रंगीला
मेरा, श्याम है, रंग रंगीला ॥
कि अमृत, बरसेगा ॥कीर्तन में ॥
कोई, फ़ूलों से, सज़ा कर देखो ।
कोई, फ़ूलों से, सज़ा कर देखो, हो...
कोई, फ़ूलों से, सज़ा कर देखो ॥
कि खुश्बू, हो जाएगी ॥कीर्तन में ।
मेरा, श्याम है, रंग रंगीला...
कोई, तालियाँ, बजा कर देखो ।
कोई, तालियाँ, बजा कर देखो, हो...
कोई, तालियाँ, बजा कर देखो ॥
कि रौनक, लग जाएगी ॥कीर्तन में ।
मेरा, श्याम है, रंग रंगीला...
कोई, नैना, मिला कर देखो ।
कोई, नैना, मिला कर देखो, हो...
कोई, नैना, मिला कर देखो ॥
कि धड़कन, बढ़ जाएगी ॥कीर्तन में ॥
मेरा, श्याम है, रंग रंगीला...
कोई, प्रीत, लगाकर देखो ।
कोई, प्रीत, लगाकर देखो, हो...
कोई, प्रीत, लगाकर देखो ॥
कि तन मन, रंग जाएगा ॥कीर्तन में ।
मेरा, श्याम है, रंग रंगीला...
कोई, कीर्तन, करा कर देखो ।
कोई, कीर्तन, करा कर देखो, हो...
कोई, कीर्तन, करा कर देखो ॥
कि रास, रच जाएगा ॥कीर्तन में ।
मेरा, श्याम है, रंग रंगीला...
कोई, इनको, रिझा कर देखो ।
कोई, इनको, रिझा कर देखो, हो...
कोई, इनको, रिझा कर देखो ॥
कि मुरलिया, गूँजेगी ॥कीर्तन में ।
मेरा, श्याम है, रंग रंगीला...
Discover the same devotional mood
Experience different devotional moods