॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Khatu Shyam - Energetic Bhav
खाटू श्याम - ऊर्जावान भाव
Bhajans (28)
Faagan Ka Najara Hai
bhajanShrijirashik
फागण का नज़ारा है,
आयी है खाटु से चिट्ठियाँ, श्याम बाबा ने पुकारा है…..
हमने सुना है फागण में मेला लगता है भारी,
दूर दूर तक है चर्चा मेले की महिमा न्यारी,
जो एक बर जाता है, आता तो है लेकिन दिल हार के आता है…
लाखों लाखों निशान लिए, चलते है सब मतवारे,
सारे रस्ते गूँजते है, श्याम नाम के जय कारे,
सुन सुन के उछलता है, प्रेमी से मिलने को ये खुद भी मचलता है…..
राज उसे जब प्रेमी की यादें बहुत सताती है,
मोड़ता है रुख़ बादल का और फागण रुत आती है,
फागण के बहाने से, मन को सुकून मिले खाटु में जाने से….
Har Faagan Mai Shyam Dhani
bhajanफागण में श्याम धणी हम पहुंचे खाटू धाम हो
हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो
छोटा सा परिवार है, सबको तुमसे प्यार है
पास हमारे जो कुछ है, तेरा ही उपकार है
जब तक जीवन, जपते रहें हम, बाबा तेरा नाम हो
हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो
जब जब फागण आता है तेरा बुलावा आता है
जिस पर कृपा हो तेरी वो ही खाटू जाता है
ना जाने कितनो पे किया है, मुझपे ये एहसान हो
हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो
प्यार तुम्हारा मिल जाए, ये ही खज़ाना काफी है
क्या देखें इस दुनिया को, खाटू वाला काफी है
बनवारी क्या कमी रहे जब बाबा मेहरबान हो
हाथों में निशान हो सामने मेरा श्याम हो
Fagan Ki Masti Mai Jhume Shyam Deewana Mera Man
bhajanShrijirasik
फागण की मस्ती में झूमे श्याम दीवाना मेरा मन,
रंगो की वर्षा होगी तो रंग जाएगा सारा तन,
होली खेले खेले होली, होली खेले हो हो होली श्याम के संग में....
श्याम से कह देना सब मिलके आज ना कोई चाल चले,
जी भर के फिर रंग लगाना हो जाए नीले पीले,
छेड़ छाड़ करले जी भर के मौका है रे ये पावन,
नाच रहा है सांवरिया और बाज रहे हैं ढोल और चंग,
होली खेले खेले होली, होली खेले हो हो होली श्याम के संग में...
श्याम रंगीला पूरा रंग में आज तो हमको लागे है,
सबके संग में होली खेले झूम झूम के नाचे है,
एक जैसा होली में लगता खाटू और वृन्दावन,
रोक ना पायेगा टीटू जब चढ़ जाए भक्ति का रंग,
होली खेले खेले होली, होली खेले हो हो होली श्याम के संग में....
Abki Khelenge Holi Apne Sanvariya Ke Sath
bhajanShrijirasik
कर विश्वास चले खाटू हम, ले हाथों में हाथ,
अबकी होली खेलेंगे, हम सांवरिया के साथ,
अबकी फागण ठान लिया मैने, अपने दिल ये बात,
हो..अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ……….
रंग रंगीला होगा फागण,
बरसेगा रंग श्याम के आंगन,
श्याम रंग की बौछारों से,
भीग जाएगा मेरा तन मन,
यादगार होगी बाबा से, अपनी मुलाकात,
हो..अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ.....
रिंगस से जयकार लगाकर,
श्याम नाम की ध्वजा उठाकर,
झूमते गाते चलेंगे पैदल,
कदम रुकेंगे खाटू आकर,
ध्वजा चढ़ाकर करनी है, कुछ,अपने दिल की बात,
हो..अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ......
फागण मेला श्याम का आया,
पागल जिसने सबको बनाया,
किस्मत वाला हूं मै कुंदन,
श्याम ने मुझको खाटू बुलाया,
श्याम कृपा की होती फकीरा, खूब यहां बरसात,
हो..अबकी खेलेंगे होली, अपने सांवरिया के साथ……..
Shyam Naam Rang Barsega Fagan Mai
bhajanShrijirasik
श्याम नाम रंग बरसेगा फागण में,
चलो खेलेंगे होली वृन्दावन में......
रंग रसिया होली रंग बरसाए,
अपने ही रंग में ये सबको रंगाये,
ऐसा मौका मिलेगा ना जीवन में,
चलो खेलेंगे होली वृन्दावन में......
बांके बिहारी की झांकी सजेगी,
बृज धाम में भारी भीड़ लगेगी,
बड़ा आनन्द है श्याम के आंगण में,
चलो खेलेंगे होली वृन्दावन में.......
रंग और गुलाल से भर भर के थाली,
इस बार की होली होगी निराली,
सौरभ मधुकर तमन्ना ये है मन में,
चलो खेलेंगे होली वृन्दावन में......
Fagun Ka Hai Mela Aaya Mere Lakhdatar
bhajanShrijirasik
फागुन का है मेला आया मेरे लखदातार,
जम कर होली खेले गे तेरे संग में ओ लखदातार,
लाल गुलाल लगा कर खेलु होली सँवारे,
जो प्रेमी रंग गये तेरे रंग में हो गये वनवारे,
हम सब मिल कर तुम्हे मनाये मेरे लखदातार,
जम कर होली खेले गे तेरे संग में ओ लखदातार,
तेरे दर पे धूम मची है प्रेमी नाचे है,
तेरे दर आवन खातिर दिल यो मचे है,
तेरे दर पे सांवरियां हमे खुशियां मिले अपार,
जम कर होली खेले गे तेरे संग में ओ लखदातार,
दूर दूर से प्रेमी तेरे दर पे आये है,
फागुन का त्यौहार तेरे दरबार मनावे है,
गुलाम हो गया मिठू तेरा कहता हर बार,
जम कर होली खेले गे तेरे संग में ओ लखदातार,
Morchhadi Ka Jhada Jab Tumhe Shyam Lagayega
bhajanShrijirasik
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा,
मोरछड़ी का झाड़ा जब तुम्हें, श्याम लगाएगा,
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा.......
ये अपने भक्तों के भाग्य जगाता है,
यह हारे हुए को श्याम गले लगाता है,
जिसकी बीच भंवर हो नैया पार लगाएगा,
मोरछड़ी का झाड़ा जब तुम्हें श्याम लगाएगा,
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा.......
यह अपने भक्तों के दुख मिटाता है,
यह मोरछड़ी से श्याम गले लगाता है,
इस झाड़े से प्रेम का रोग ये तुम्हें लगाएगा,
मोरछड़ी का झाड़ा जब तुम्हें श्याम लगाएगा,
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा.......
इसकी शक्ति को हमने जाना है,
इसके झाड़े को भक्तों ने माना है,
नेहा श्याम प्रेमी है जो मौज उड़ाएगा,
जीवन बन जाएगा, जीवन बन जाएगा.......
Vo Hata Rahe Hai Parda
bhajanShrijirasik
वो हटा रहे है परदा,
सर-ऐ-आम चुपके चुपके
में नजारा कर रहा हूँ,
सर-ऐ-आम चुपके चुपके.......
ये झुकी झुकी निगाहें,
ये हसी हसी इशारे,
मुझे दे रहे है शायद,
मुझे दे रहे है शायद,
वो पयाम चुपके चुपके,
वो हटा रहे हैं परदा,
सर-ऐ-आम चुपके चुपके.......
ना दिखाओ चलते चलते,
यूँ कदम कदम पे शोखी,
कोई क़त्ल हो रहा है,
कोई क़त्ल हो रहा है,
सर-ऐ-आम चुपके चुपके,
वो हटा रहे हैं परदा,
सर-ऐ-आम चुपके चुपके..........
कभी शोख़िया दिखाना,
कभी उनका मुस्कुराना,
ये अदाएं कर ना डाले,
ये अदाएं कर ना डाले,
मेरा काम चुपके चुपके,
वो हटा रहे हैं परदा,
सर-ऐ-आम चुपके चुपके.......
ये जो हिचकिया मुसलसल,
मुझे आ रही है आलम,
कोई ले रहा है शायद,
कोई ले रहा है शायद,
मेरा नाम चुपके चुपके,
वो हटा रहे हैं परदा,
सर-ऐ-आम चुपके चुपके.........
Shyam Sunder Se Jiska Sambandh Hai
bhajanShrijirasik
श्याम सुन्दर से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
झूठी ममता से करके किनारा,
लेके सच्चे प्रभु का सहारा,
जो उसी की राजा में रजामंद है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
श्याम सुन्दर से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।-2
निंदा चुगली ना जिसको सुहावे,-2
बुरी सांगत की रंगत ना भावे,
जिस को सत्संग हर दम पसंद है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
संत ऋषिओं की वाणी को मानो,-2
प्रेम भक्ति की महिमा को जानो,-2
जिसके हृदय में बाल मुकुंद है,-3
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।-2
श्याम सुन्दर से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैहणा है।
ओ जब तक रैणा है-2
हो असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैहणा है। -2
मेरे आगे भी कृष्ण मेरे पीछे भी कृष्ण -2
कृष्ण जिंदगी दा गैहणा है-2 हो जब तक रैहणा है। -2
असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैणा है।
ओ जब तक रैहणा है-2
असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैणा है
हो मेरे दुःख में भी कृष्ण ,मेरे सुख में भी कृष्ण
असां दुःख सुख सहना है ,जब तक रैहणा है। -2
हो जब तक रैहणा है। -2
असां कृष्ण कृष्ण कैहणा है ,ओ जब तक रैहणा है।
ओ जब तक रैहणा है-2
श्याम सुन्दर से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।-2
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे।
हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे।। -5
श्याम प्यारे से जिसका सम्बन्ध है,
उसको हर घडी आनंद ही आनंद है।
Aana Padega Jaan Le Darbar Shyam Ke
bhajanShrijirasik
तर्ज :- कैसे भुला दूँ साँवरे उपकार आपके
आना पड़ेगा जान ले दरबार श्याम के
कोई नहीं यहाँ तेरा कोई ना काम के
चाहे तू कितना भाग ले फीर ले इधर उधर
माया की चाह में भले भटके तू दर बदर
कुछ भी नहीं यहाँ तेरा सिवाये श्याम के
आना पड़ेगा जान ले दरबार श्याम के
कुछ भी न साथ जायेगा ये जान ले जरा
थोड़ा समय निकालकर प्रभु नाम ले जरा
अंतिम ठिकाना है तेरा चरणों में श्याम के
आना पड़ेगा जान ले दरबार श्याम के
अपने हृदय में श्याम को जिसने बिठा लिया
उसको सारे जहान ने सर पर उठा लिया
चहुँ ओर डंका बज रहा कृष्णा के नाम से
आना पड़ेगा जान ले दरबार श्याम के
Mere Shyam Ka Janamdin Aaya
bhajanShrijirasik
आया आया जन्मदिन आया - 2
मेरे श्याम का जन्मदिन आया
बधाई सारे भक्तों को, बधाई सारे भक्तों को
चंदन का बाबा लेप लगाएं, इत्र की खुशबू महकाए - 2
दरबार सजेगा न्यारा, सब मिलके लगाओ जयकारा
बधाई सारे भक्तों को
फूलों का श्रृंगार मंगाए, बाबा तुमको बनड़ा बनाए- 2
सज धज बैठा श्याम हमारा, लगे चांद सा प्यारा प्यारा
बधाई सारे भक्तों को
मेवे मिश्री का केक बनाए, खाटू आकर भोग लगाए - 2
चढ़े खीर चूरमा मेवा, सारे भक्त करे तेरी सेवा
बधाई सारे भक्तों को
वत्स को है तेरा सहारा, सीकरी को बाबा तुमने संवारा - 2
गुणगान करे हम तेरा, तेरे दर पे लगाएंगे डेरा
बधाई सारे भक्तों को
Kar Gaye Dil Pe Tona Shyam Mere
bhajanShrijirasik
कर गए दिल पे टोना, श्याम मेरे, खाटू वाले नयना
श्याम के नयना, खाटू के नयना
कर गए दिल पे टोना श्याम मेरे खाटू वाले नयना
इन नैनों पे सब कुछ हारा
श्याम लगे मेरे प्यारे प्यारे
बिन देखे नहीं चैना श्याम मेरे खाटू वाले नयना
कर गए दिल पे टोना श्याम मेरे खाटू वाले नयना
नैन लड़े जब से श्याम संग
प्रेम प्रीत का ऐसा चढ़ा रंग
मुझे बावरी बन के ही रहना श्याम मेरे खाटू वाले नयना
कर गए दिल पे टोना श्याम मेरे खाटू वाले नयना
श्याम के नयना, खाटू के नयना
Mera Ji Lage Sai Khatu Mai
bhajanShrijirasik
मेरे तार जुड़े उस्तै,जो सहारा सै हारे का
चोगरदै रुका सै, मेरे श्याम के ज्याकारे का
ना जाणा शिमला मनाली (मनै).. साफ तनै नाटू मैं
मेरा जी लागै सै खाटू मै हाँ खाटू मैं
दुनिया का सबतै बढ़ा अजूबा, तोरणा द्वार सै खाटू मैं
श्याम धनी की एक तरफा, चालै सरकार सै खाटू मैं
मेरा भीतरला कह चाल (चाल ) तो क्यूकर डाटुँ मैं
या दुनिया तो कति झूठी सै पर,मेरा साँवरा 100 का 100
बणअ सहारा हारे का कोए, कितने शडयंत्र करल्यो
कई कई दिखावै रस्ते बाबा... जो मर्जी छाटुँ मैं
बिना बतायें सब जाणअ बाबा,रंग ला राखे जीवन मै
हाथ फैलाना ना पड़ता मेरा ठोक दिया घर कति धन मैं
ढुल चिंता ना कर आ (एक बै )तेरा सांटा सांटुँ मैं..
Happy Birthday Baba Sanvariya
bhajanShrijirasik
खाटू श्याम के द्वारे जाएंगे
श्याम सांवरिया का बर्थडे मनाएंगे
हो जाएगा सब बढ़िया
हैप्पी बर्थडे बाबा सवारिया हैप्पी बर्थडे बाबा सवारिया-2
फूलों से दरबार सजा है
महाकों का अंबार लगा है
दिये जले हर कोने में, चमकी बाबा की अटरिया
हैप्पी बर्थडे बाबा सांवरिया
केक बनाया रंगों वाला
दिन आया उमंगोंवाला
ढोल नगाड़े मृदंग बजे पायल की बाजे घुंघरिया
हैप्पी बर्थडे बाबा सांवरिया
श्याम के रंग में रंगे हैं सारे
पहुंचे सारे बाबा के द्वारे
बाबा श्याम का उत्सव मनाएं बोले जय जय सांवरिया
हैप्पी बर्थडे बाबा सांवरिया
खाटू नगरी में आनंद छाया श्याम बाबा की सब है माया
इंदु के मन में भाव ये आया, नाचू बनके बावरिया
हैप्पी बर्थडे बाबा सावरिया हैप्पी बर्थडे बाबा सांवरिया
Khatu Jo Aaye Man Lag Jaye
bhajanShrijirasik
( तर्ज - बाबा की किरपा जिसपे हो जाये, )
खाटू जो आए मन लग जाए
श्याम दीवाने तेरा नाम लिखाए
बनेंगे काम बनेंगे तेरे तो काम बनेंगे
हार के साथी मेरे बाबा श्याम बनेंगे
काम कुछ ऐसा कर दे रोज तेरे धाम आऊं
मैं हूं दीवाना तेरा गाड़ी पे श्याम लिखाऊं
बाबा हमारे भोले भाले साथ निभाए
खाटू जो आए मन लग जाए...
अर्जी में तो लेकर तेरे दर पर आया
कृपा की छांव कर दे तेरे पास आया
भक्तों का संकट खुद ही मिटाए
खाटू जो आए मन लग जाए...
मोर छड़ी लहरा दो तेरी शरण पड़ा हूं
सामने देखो बाबा चरण में मैं पड़ा हूं
लकी प्यारे श्याम मनाए
खाटू जो आए मन लग जाए...
Mere Shyam Ke Khel Nirale
bhajanShrijirasik
मेरे श्याम के खेल निराले
कलयुग में खाटू वाले
जो सच्चे मन से जाता है
वो झोली भरके आता है
कस्टन के मेटन हारे,कलयुग में खाटू वाले
दुखियों के दुख मिटाए है
पापी न के पाप घटाए है
उनने बिगड़े काज सुधारे,कलयुग में खाटू वाले
जो मंजिल हार गए मन में
मुक्ति मिल जावे उन्हें पल भर में
मेरे बाबा हारे के सहारे,कलयुग में खाटू वाले
मेरे श्याम के खेल निराले, कलयुग में खाटू वाले
Janmdin Baba Ka
bhajanShrijirasik
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
मस्ती में नाचे आज जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
मंदिर खूब सजाया है ,
बनण्डा श्याम बनाया है
खाटू वाला श्याम धणी ,
भक्तों के मन भाया है
वो सबकी राखे लाज ,
जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
कार्तिक ग्यारस आई है ,
उमंग सभी में छाई है
भीड़ लागे अति भारी है ,
जय-जयकार बुझाई है
सबको बाबा पे नाज ,
जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
बढ़िया केक मंगाएंगे ,
बाबा से कटवाएंगे
भक्तों में प्रसाद बटे ,
बड़े प्रेम से खाएँगे
भक्तों का है सरताज ,
जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
भूलन त्यागी का कहना ,
श्याम शरण में ही रहना
श्याम नाम गुण गाने से ,
कष्ट पड़े कभी ना सहना
बाजे ढोल नगाड़े साज ,
जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
मस्ती में नाचे आज जन्मदिन बाबा का
हो जन्मदिन बाबा का
हाँ जन्मदिन बाबा का
Aaya Aaya Janmdin Hai Shyam Ka
bhajanShrijirasik
ग्यारश की रात आई ,मस्ती भी साथ लाई, लेके पैगाम आई है जो
मिलकर सब दो बधाई, खुशियां अपार छाई , भक्तों ने धूम मचाई है।
आया आया 2
आया आया जन्म दिन हे श्याम का 2
दीवाने हम दीवाने तेरे दर आ गए हैं
देने दिल से दुआएं,तेरा गुण गा रहे हैं
ओर कुछ दे न सकता , तुम्हे अपनी बताने
मिस्री मेवे का केक, भोग तुमको चढने
ऐसा उपहार लाया,भावों का हार लाया,भक्तों ने प्यार लाया हैं
सारा संसार आया, करने दीदार आया, सबपे धमाल छाया है
चंग ताशे नगाड़े ,तेरे दर पे बजे है
दुनिया के चांद तारे, तेरे दर पे सजे है
जयपुरिया बागा पगड़ी, कानों में कुण्डल सोहे
हाथों में मोर छड़ी है जो सबके मन को मोहे
कार्तिक महीना आया, सबके मन को हरसाय, लाया ये शुभ दिन लाया है
हर्षोल्लास छाया , मन में उमंग आया,ऐसा दातार पाया है
आज दर पे बाबा नाचेंगे गायेंगे
खाटू की गलियों में धूम मचाएगे
आपके भजनों पे सबको झुमाएंगे
जन्म उत्सव को श्याम संग मनाएंगे
जो तेरे दर पे आया, आया बहार आया किस्मत जगाने आया है
आया विशाल आया , बाबा की कृपा पाया सबको बताने आया है
Khajana Sanvare Sarkar Ka
bhajanShrijirasik
बेचता हूं बेचता हूं बेचता मैं
खजाना सांवरे सरकार का
इसके बदले में मिलेगा प्यार लखदातार का
यह खजाना कीमती है नाम उसका यह भजन
ये खजाना कीमती है नाम इसका हे भजन
जिंदगी भर कर इकट्ठा श्याम से होगा मिलन
ले नहीं ले नहीं ले नहीं सकता मे कीमत ये हुक्म सरकार
बेचता हूं मे खजाना सांवरे सरकार का
इस खजाने का नियम है रोज कीर्तन कीजिए
इस खजाने का नियम है रोज कीर्तन कीजिए
ये ही एक ऐसा साधन श्याम से मिल लीजिए
इस के आगे इस के आगे इस आगे कुछ नहीं है सुख सारे संसार का
घोर कलयुग आ गया है नाम लेना चाहिए
घोर कलयुग आ गया है नाम जपना चाहिए
बनवारी अब वक्त क्या है जान लेना चाहिए
सौदागर सौदागर सौदागर सबसे बड़ा है श्याम इस व्यापार का
बेचता हूं मे खजाना सांवरे सरकार का
सांवरे सरकार का सांवरे सरकार का सांवरे सरकार का
Janmdin Aaya Hai Mere Shyam Dhani Ka
bhajanShrijirasik
जन्मदिन आया है-2 मेरे श्याम धनी का
धूम मचाओ रे... जन्मदिन आया है।
बांटो बधाई झूम झूम के-2 मंगल गाओ रे।
जन्मदिन आया है...
टॉफ़ी बिस्कुट केक भी लाओ, बंदन वार सजाओ जी,
रंग बिरंगे गुब्बारों की-2 लड़िया लगाओ रे।
जन्मदिन आया है...
सुंदर सुंदर गजरे लाओ, बाबा को पहनायंगे,
महक उठे मंदिर बाबा-2 इत्र उड़ाओ रे।
जन्मदिन आया है...
पचरंगी बागा भी लाओ, जयपुरिया पगड़ी लाओ,
बनडा आज बनाकर इनको-2 लाड लड़ाओ रे।
जन्मदिन आया है...
छप्पन भोग का थाल सजाओ, दीप जलाओ हिल मिलके,
चोखनी संग तुम भी प्रियंका -2 भजन सुनाओ रे।
जन्मदिन आया है...
Khatu Bale Khatu Bula
bhajanShrijirasik
खाटूवाले खाटूबुला बुला.. बुला..
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूबुला
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूवाले खाटूवाले
तेरे खाटू में हम दुखियों के
दुखड़े संवर ने लगे हैं
मैं भी खाटू आऊ
दुखड़े मिटाऊ सब मुझसे कहने लगे हैं
मुझे खाटू बुला ले, मेरे दुखे मिटा दे
मुझे खाटू बुला ले, मेरे दुखे मिटा दे
मेरा परिवार गन तेरे गाए
खाटूवाले खाटूबुला
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूवाले
ओ मेरे बाबा तू हे दयालु
थोड़ी कृपा कृपा बरसा दे
दुबेगी नैया केहती थी दुनिया
हारे हुए को जिता दे
तू बन जा की खिवैया ओ कृष्ण कन्हैया×2
ये जीवन हैं तेरे हवाले
खाटूवाले खाटूबुला
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूवाले...
खाटू की गलियां दिल को लुभाए
फागुन में हमको बुलाए
मैं भी खाटू आऊ
तुझको रिझाऊ दिल ये मेरा चैन पाए
मुझे खाटू बुला ले , मुझे जन्नत दिखा दे×2
ये गोपाल गुण तेरे गाए
खाटूवाले खाटूबुला
तेरे प्रेमी दीवाने हैं आ
है तेरा आसरा आ...आ...आ...
खाटूवाले खाटूवाले × 4
Ke Aayo Nayo Saal Prabhu
bhajanShrijirasik
के हैप्पी न्यू ईयर थाणे बाबा श्याम ,
के आयो नयो साल प्रभु।
नाम सुनयो है जद से बाबा
नीदली नही आय।
बडी दूर से आयो बाबा
या ही बोलन आज।।
के हैप्पी...
म्हणे सुनी है बाबा थारी,
महिमा अपरंम पार।
हारोडॉ का थे हो सहारा,
या ही सुनयो है सरकार॥
के हैप्पी,
नयो साल प्रभु आज मनावा ।
थारे ही साथ।
दर्शन देवो आवो प्रभु
भगता थे आज॥
के हैप्पी...
सब भगता री पूरी करो थे
मण्डे री बात।
जांगिड़ भी ठाणे या बोले।
हिवड़ा से आज॥
के हैप्पी...
के हैप्पी न्यू ईयर थाणे बाबा श्याम
के आयो नयो साल प्रभु
Jano Manne Khatu Nagari
bhajanShrijirasik
( तर्ज - नीली साटण को सीमा दे ... )
ओ पिलो - पिलो सो तू सीम दे निशान
जानो मन्ने खाटू नगरी - खाटू नगरी रे भाया श्याम नगरी
खाटू जाकर सबसे पहला तोरण द्वार निहारु
तेरा पीढ़ी चढ़कर मैं बाबा की नजर उतारु
मारी श्याम पुरानी प्रीत बड़ी उकी दूर नगरी
ओ पिलो - पिलो सो तू सीम दे निशान ...
मंदिर आकर थाने बाबा रोज मैं भजन सुनाउ
नाचूं मैं भगत के संग में रोज थाने मनाऊं
होरी मंदिर में इत्र की भरमार बड़ी थारी प्यारी नगरी
ओ पिलो - पिलो सो तू सीम दे निशान ...
फागुन के महीने में बाबा भीड़ या भारी आवे है
कोई लगावे धोक बाबा कई मांगने आवे है
हो री लकी पर कृपा थारी बड़ी तेरी सुंदर नगरी
ओ पिलो - पिलो सो तू सीम दे निशान ...
Sanvariya Saj Dhaj Baitha Khatu Rajashthan Mai
bhajanShrijirasik
साँवरिया सज धज बैठा खाटू राजस्थान में
चर्चा सकल जहान में हां...
श्याम का घूँघर वाला बाल, उसपे मोर मुकुट बेमिशाल
केशरिया बागा पहने बैठा देखो शान में ।चर्चा सकल...
श्याम है तीन बाण का धारी, ये है कलयुग का अवतारी
जिसने शीश दिया था प्रभु को अपना दान में ।चर्चा सकल...
श्याम का मेला लागे प्यारा, गूंजे गली गली जयकारा
रहता विकास हरदम, तेरा ही गुणगान में ।चर्चा सकल...
O Khatu Bula Raha Hai Baba
bhajanShrijirasik
तर्ज - खाइके पान बनारस वाला
ओ खाटू बुला रहा है बाबा
अब तो फागुन आने वाला
हम लगाएंगे गुलाल
मेरे संग में लखदातार
आई भक्तों की टोली बाबा खेलेगी होली
पिचकारी ये भरली तैयारी पूरी कर ली
अब तो रंग लगेगा मेरे श्याम धणी को
उसे कहते है सब सरकार
ओ खाटू बुला रहा है बाबा ....
केसरिया रंग से तुम्हें रंगेगे बाबा
मीठी कचोरी आज चखेंगे बाबा
अब तो आजा प्यारे मेरे हारे के सहारे
तुझे किसका है इंतजार
ओ खाटू बुला रहा है बाबा ....
मन्नू गुण तेरा गाए तू दर पे बुलाए
अरे झाड़ा लगाकर नैया पार लगाए
अब तो दर्शन दे दो बाबा श्याम हमारे
तेरे लक्की को दे प्यार
ओ खाटू बुला रहा है बाबा ....
Naye Saal Ki Sabse Pahle Tumhe Badhai
bhajanShrijirasik
नए साल की सबसे पहले तुम्हे बधाई डिअर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर….
नया साल जब जब आये है दस्तूर हमारा,
सब से पहले देते बधाई जो हो सबसे प्यारा,
इस दुनिया में तुमसे ज्यादा कौन हमारे नियर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर….
साल पुराना बीता श्याम रही पुरानी यादे,
तुम्हे निभाना होगा कान्हा सारे पुराने वादे,
नये साल में करदो मेरे सारे संकट क्लियर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर….
कहती शालू देखा है हर बार ही साल बदलते,
मगर कभी ना देखा कान्हा तेरा प्यार बदलते,
तेरे नाम का अमृत पी कर करते हम सब चीयर,
कान्हा हैप्पी न्यू ईयर….
Torandwar
bhajanShrijirasik
तोरणद्वार पे खड्यो अडीकु, हर ग्यारस मैं आऊँ
थारे द्वार पे आके बाबा ,थाने मैं तो रिझाऊँ
रींगस से जद चालू बाबा,मन मे उठे हिलोरा
जय श्री श्याम रटे है बाबा ,थारा छोरी छोरा
खाटू में जद ऊतरु बाबा, स्वर्ग से बढ़के नजारो
तोरणद्वार की महिमा भारी ,आशीर्वाद है थारो
तोरणद्वार से मंदिर तक की ,भीड़ बड़ी है भारी
भाव भरया भगता पर बाबा,कृपा राखजो थारी
मंदिर तक मैं पहुँचूँ बाबा, इत्र गुलाब भी ल्याऊं
थारी सोवणी सुरतिया पे ,मैं बलिहारी जाऊँ
भूषण थारी महिमा गावे ,थारो है टाबरियो
म्हारो हाथ पकड़ गे सांवरा ,भव से पार थे करियो
Shyam Sarkar Nirali Hai
bhajanShrijirasik
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
इसीलिए हाँ इसीलिए हाँ इसीलिए इनकी
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
तेरा ही टाबर हूँ
बड़े रोब से कहता मैं
तेरा ही टाबर हूँ
बड़े रोब से कहता मैं
छोटा सा सेवक हूँ ना पूजा जानू मैं
छोटा सा सेवक हूँ ना पूजा जानू मैं
बस तेरा बस तेरा
बस तेरा नाम ही तो मेरी ज़िन्दगानी है
बस तेरा नाम ही तो मेरी ज़िन्दगानी है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
सच्चे भावों से ही सांवरिया रीझता है
सच्चे भावों से ही सांवरिया रीझता है
औकात से भी ज्यादा तेरे दर पर मिलता है
औकात से भी ज्यादा तेरे दर पर मिलता है
हारे के हारे के हाँ
हारे के सहारे की जयकार लगानी है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
सांसों की माला से तेरा नाम रटूं हरदम
सांसों की माला से तेरा नाम रटूं हरदम
तू ही तो मात-पिता और तू मेरा हमदम
तू ही तो मात-पिता और तू मेरा हमदम
‘किंशुक’ के जीवन की
‘किंशुक’ के जीवन की ये सच्ची कहानी है
‘किंशुक’ के जीवन की ये सच्ची कहानी है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
मेरे खाटू वाले की सरकार निराली है
इसीलिए हाँ इसीलिए हाँ इसीलिए इनकी
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है
इसीलिए इनकी सारी दुनिया दीवानी है…
Explore Energetic Bhav for Other Deities
Discover the same devotional mood
Explore Other Bhavs for Khatu Shyam
Experience different devotional moods
