॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Mahadev - Vinti Bhav
महादेव - विनती भाव

॥ राधे राधे ॥

Shrijirasik
हरदम याद किया कर हरि को,
दर्द निदान हरेगा
1.मेरा कहा नहीं खाली ऐ दिल,आंनद कंद ढरेगा
हरदम याद किया कर हरि को,दर्द निदान हरेगा
हरदम....
2.ऐसा नाहीं जहाँ बिच कोई,लंगर लौर लरेगा
हरदम याद किया कर हरि को,दर्द निदान हरेगा
हरदम....
3.सहचरी चरण शैर दा बच्चा,क्या गजराज करेगा
हरदम याद किया कर हरि को,दर्द निदान हरेगा
हरदम....
Shrijirasik
मेरे पाप तू मिटा दे जग को चलाने वाले 2
मेरे सांसों की ये डोरी प्रभू ष्याम के हवाले
मेरेपाप तू मिटा दे
तेरे सिवा न कोई मेरा जग में आसरा है 2
मुझको तलाश तेरी अंखियों में सांवरा है
मिलने की आरजू है 2मुरली बजाने वाले
मेरे पाप तू मिटा दे
दुनिया है मेरी मीरा भंवर में फंसती है नैया 2
आ जाओ बन के भांजीं कर दो पार मेरी नैया
हर सवांस मे बसे हो दिल में समाने वाले
मेरेपाप तू मिटा दे
जन्नत में भेज चाहे दो जखमे भेज दें तू 2
हम भी तेरे दीवाने आ कर के देख ले तू
हमको नहीं है प्रवाह 2 गयूऐ चलाने वाले
मेरे पाप तू मिटा दे
हर शह में वास तेरा कहता है ये जमाना 2
अब मेरी बारी पे तुम करते हो कंयू बहाना
मानूंगा मैं तो जब भी 2 मुझे चरनो से लगा ले
मेरे पाप तू मिटा दे जग को चलाने वाले
मेरे सांसों की ये डोरी प्रभू ष्याम के हवाले
मेरे पाप तू मिटा दे जग को चलाने वाले
श्री कृंशन गोबिंद हरे मूरारी से नाथ नारायण वासुदेवा 5
हे नाथ नारायण वासूदेव आ हे नाथ नारायण वासुदेवा
Shrijirasik
ताली बजा-बजाकर,शुरुआत किजिए
हरि नाम मैं क्या बंदिश,दिन रात लिजिए
प्रभु नाम में क्या बंन्दिंश,दिन रात लिजिए
ताली बजा-बजाकर,शुरुआत किजिए
हरि नाम मैं क्या बंन्दिंश,दिन रात लिजिए
ताली....
1.औरों के पास जानें से,क्या होगा फायदा
चरणों में प्रेम अश्रु की,बरसात किजिए
प्रभु नाम में क्या बंन्दिंश,दिन रात लिजिए
ताली बजा-बजाकर,शुरुआत किजिए
प्रभु....
2.करने से पहले काम तूं,सौ बार दिल से पुछ
हरगिज़ ना कभी दिल से,ना घात किजिए
ताली बजा-बजाकर,शुरुआत किजिए
प्रभु नाम में क्या बंन्दिंश,दिन रात लिजिए
प्रभु....
3.मीरा ने पीके दुनिया को,हाला दिखा दिया
प्रभु नाम रसका प्याला,दिन रात पिजिए
ताली बजा-बजाकर, शुरुआत किजिए
प्रभु नाम में क्या बंन्दिंश,दिन रात लिजिए
हरि नाम मैं क्या बंन्दिंश,दिन रात लिजिए
Shrijirasik
सुनलो जमाने वाले,
प्रभु का भजन कर भाई ।
काहे को समय गँवाई,
तूने काहे को समय गँवाई ।।
काहे सताया तूने, जीवों को बन्दे,
काहे लगाया तूने पाप के फन्दे ।
काहे को तुमने है पाप कमायी,
काहे को तुमको ये माया सतायी ।।
अब भी समय है भाई,
प्रभु को ले मन में बसाई ।।
काहे को....
धन के गुमानी नर, कुछ ना मिलेगा,
अन्त समय खाली हाथ चलेगा ।
अपने को प्रभु को, करो प्यारे अर्पण,
दीनों की सेवा में, करदो समर्पण ।।
करले सत्संग भाई,
अपने को प्रभु में लगाई।।
काहे को....
कोई न तेरा यहाँ, ना तू किसी का,
प्रभु से तू प्रेम करले, सब है उसी का ।
उसके सिवा जग में, ना कोई दूजा,
दिल में बसा ले उसको, कर ले तू पूजा ।।
कान्त तू ध्यान धरले,
प्रभु को ले दिल में बसाई ।।
काहे को....
Shrijirasik
कभी तो सत्य के राह पे चलना,
कभी तो राह भटकना,
तेरा क्या हाल हुआ है ?
कभी संकटों से घबराना,
कभी उसे अपनाना,
तेरा क्या हाल हुआ है ?
सत्य की खोज करके,
झूठ को तू नर छोड़ दे ।
अज्ञान दूर करके,
अपने को प्रभु से जोड़ दे ।।
अभी समय है ज्ञान को पा ले,
नहीं अन्त पछताना,
तेरा क्या हाल हुआ है ?
कभी....
प्रभु का भजन करले,
दुःख तेरा दूर हो जाएगा ।
गीता का ज्ञान करले,
अंधकार दूर हो जाएगा ।।
अभी समय है प्रभु को सुमिर ले,
नहीं नरक में जाना,
तेरा क्या हाल हुआ है ?
कभी....
धन और दौलत तेरा,
सब तो यहीं रह जाएगा ।
अन्त समय में अपनी,
मूर्खता पे तू पछताएगा ।।
कान्त सदा तुम ज्ञान को समझो,
नहीं करो मनमाना,
तेरा क्या हाल हुआ है ?
कभी....
जिस घड़ी मेरी ये जान निकले,
उस वक्त चले तुम आना,
एकेले मत आना नन्दलाला,
संग राधा जी को लाना,
जिस घड़ी मेरी ये जान निकले,
उस वक्त चले तुम आना......
हँसते हँसते निकले दम,
बिछुड़न का मत देना गम,
छवि दिखला देना प्यारी,
ओ मेरे बांके बिहारी,
जोड़ी हो जुगल सन्मुख मेरे,
तुम आकर दरश दिखाना,
जिस घड़ी मेरी ये जान निकले,
उस वक्त चले तुम आना......
चलने की हो तैयारी,
नैनन में हो छवि तुम्हारी,
इतनी है विनय हमारी,
ओ मेरे बांके बिहारी,
आ जाना तुम प्रानन प्यारे,
मत करना कोई बहाना,
जिस घड़ी मेरी ये जान निकले,
उस वक्त चले तुम आना......
जब प्राण कण्ठ में आवे,
दिल तुझको श्याम बुलावे,
तुमसे है मेरी यारी,
ओ मेरे बांके बिहारी,
जीवन तेरा तेरे अर्पण,
ओ मुरली वाले कान्हा,
जिस घड़ी मेरी ये जान निकले,
उस वक्त चले तुम आना......
पागल की तुमसे विनती,
हर घडी सांस को गिनती,
बीती ये उमरिया सारी,
ओ मेरे बांके बिहारी,
मर मर के जनम लू दुनिया में,
तेरा भूलू नही तराना,
जिस घड़ी मेरी ये जान निकले,
उस वक्त चले तुम आना......
Shrijirasik
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा,
जीवन का है आधारा,
जीने का है सहारा........
हे करुणा करने वाले,
मेरी लाज रखने वाले,
तेरे ही दर से मिलता,
हर दीन को सहारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.....
तेरी आस्ता के सदके,
तेरी हर गली पे कुरबां,
तेरा दर है दर हकीक़त,
मेरी जीस्त का सहारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.....
तेरे प्यार की हदो को,
बस तू ही जानता है,
तुम आ गए वहीँ पे,
मैंने जहाँ पुकारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.....
क्यों ढूंढते फिरे हम,
तूफानों में सहारा,
तेरे हाथ में ही लहरे,
तेरे हाथ में किनारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.....
मुझे बेकरार रख कर,
मेरे दिल में बसने वाले,
जो यही है तेरी मर्ज़ी,
तेरा विरह भी है प्यारा,
तेरे दर की भीख से है,
मेरा आज तक गुज़ारा.......
Shrijirasik
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला,
प्रभु नाम के मोती,
महिमा राम नाम की होती,
मन हो जाये मतवाला..
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला,
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला...
जिसकी कृपा से रत्नाकर भी,
रामायण लिख जावें,
जिसकी कृपा से नयनहीन भी,
सूर श्याम कहलाये,
मीरा जोगन हो जावे,
गिरधर के रंग रंगाये,
पीये दीवानी विष प्याला,
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला,
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला.......
धूप दीप अर्चन साधन न,
जोग कोई बतलाये,
चरण शरण ही जा बैठे,
और भव सागर तर जाए,
काशी काबा न जाए,
चाहे गंगा न नहाये,
बस राम की फेरे माला,
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला,
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला......
जनम जनम के इस चक्कर से,
खुद को आज बचा ले,
राम नाम का हो जा प्राणी,
राम नाम अपना ले,
अरे बन जा सवाली,
भर ले झोली तू खाली,
सारे जग का वो रखवाला,
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला,
मोहे ला दो भजन की,
वही माला, वही माला......
Shrijirasik
दयालु तुम्हारी दया चाहता हूँ,चरणों में
थोड़ी जगह चाहता हूँ
दयालु तुम्हारी दया चाहता हूं...
अज्ञानता ने डेरा जमाया,किया मन को
चंचल ऐसा लुभाया
ले लो शरण में शरण चाहता हूँ
दयालु तुम्हारी दया चाहता हूं...
उठे चाहे अंधी तूफ़ान आये,मेरे मन को
भगवन डिगा नहीं पाए
विश्वाश ऐसा तेरा चाहता हूँ
दयालु तुम्हारी दया चाहता हूँ...
नज़रें कर्मं गर हुई ना तुम्हारी,रहेगी
उजड़ती आशा की क्यारी
खिले फूल गुलशन सदा चाहता हूँ
दयालु तुम्हारी दया चाहता हूँ...
विनती सुनों ना मेरी कन्हैयां,मिले भीख
तेरी दया की कन्हैयां
नंदू दिवाना बनुं चाहता हूँ
दयालु तुम्हारी दया चाहता हूँ...
Shrijirasik
देना हो तो दीजिए बस इतना वरदान
शिवलिंग हो मेरे घर में 2
मैं करता रहु गुणगान
देना हो तो दीजिए।।।।
घिस घिस चंदन इन हाथो से
भोले तिलक लगाऊंगा
सांझ सवेरे भांगिया घोंट के
बाबा तुझे पिलाऊंगा
एक लोटा गंगाजल से 2
मैं कराऊंगा अशनान
देना हो तो दीजिए।।।।।
तू भी फक्कड़ मैभि फक्कड़
खूब जमेगी भोलेनाथ
मैं पकडूंगा पांव तुम्हारे
तू पकड़ना मेरा हाथ
मैं ध्यान धरूंगा तेरा 2
तू रखना मेरा ध्यान
देना हो तो दीजिए।।।।।।
तुमको पाकर मैं समझूंगा
बहुत बड़ा धनवान हु मै
इस दुनिया में बनकर आया
दो दिन का मेहमान हु
हे भोले हम भक्तों का 2
तुम करदेना कल्याण
देना हो तो दीजिए बस इतना वरदान
Shrijirasik
( मेरे बाबा, बर्फानी...
भूख़े को अन्न... प्यासे को पानी... )
चलो अमरनाथ, चलो अमरनाथ,
चलो, अमरनाथ प्यारे, बम बम के, लगा नाहरे ॥
( हर हर के, लगा नाहरे, बम बम के, लगा नाहरे )
अमरनाथ की, अमर यात्रा, करता किस्मत वाला,
अद्भुत गुफ़ा, विशाल निराली, दरवाज़ा न ताला ॥
( हर हर बम बम, हर हर बम बम,
हर हर बम बम, हर हर )
दुर्गम घाटी, रस्ता है कठिन, बस चलता ही जा रे,
हर हर के, लगा नाहरे, बम बम के, लगा नाहरे...
( चलो अमरनाथ ॥ । प्यारे, हर हर के, लगा नाहरे,
बम बम के, लगा नाहरे, हर हर के, लगा नाहरे )
( मेरे बाबा, बर्फानी...
भूख़े को अन्न... प्यासे को पानी... )
( हर हर बम बम, हर हर बम बम,
हर हर बम बम, हर हर )
हो शिव ने, यहाँ पे, पार्बती को, अमर कथा थी सुनाई,
वेद पुराणों, ने भी महिमा, अमरनाथ की गई ॥
( हर हर बम बम, हर हर बम बम,
हर हर बम बम, हर हर )
कदम कदम, मन को मोहे, कुदरत के नज़ारे,
हर हर के, लगा नाहरे, बम बम के, लगा नाहरे...
( चलो अमरनाथ ॥ । प्यारे, हर हर के, लगा नाहरे,
बम बम के, लगा नाहरे, हर हर के, लगा नाहरे )
( मेरे बाबा, बर्फानी...
भूख़े को अन्न... प्यासे को पानी... )
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम ॥
चलो, चलें भक्तो, गौरी, नाथ जी के धाम,
चलो, चलें भक्तो, उमा, नाथ जी के धाम,
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम x॥
जयकारा... बर्फानी बाबा का...
बोल, भोले अमरनाथ की जय ।
जयकारा... शिव कैलाशी का...
बोल, भोले अमरनाथ की जय ।
बाबा, बर्फानी जी के, धाम, जो भी जाएँगे ॥
शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे ।
मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे वो, मन चाहा, फ़ल पाएँगे ।
हो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे वो, मन चाहा, फ़ल पाएँगे ।
जो भी, सच्ची भावना से, उनकी महिमा गाएँगे,
शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे ।
हो, धन वैभव की, गंगा वहेगी, घर में कमी, न कोई रहेगी ।
( शिव से, नाता जोड़ के, शिव से, नाता जोड़ के )
हो...कष्टों का, अंधकार मिटेगा, दुःख का, काला मेघ छटेगा ।
( उस पे, सब कुछ छोड़ के, उस पे, सब कुछ छोड़ के )
भोले जी के, दर पे जो भी, झोलियाँ फैलाएँगे,
शिव भोले, भंडारी से वो, मन चाहा, फ़ल पाएँगे ।
पाप तुम्हारे, धुल जाएँगे, भाग के द्वारे, खुल जाएँगे
( वहां पे, जा के देखिए, वहां पे, जा के देखिए )
रंक से राजा, बन जायोगे, तुम महां दानी, कहलायोगे ।
( माथा, तो सब टेकीए, माथा, तो सब टेकीए )
बस, सर के साथ, जो भी वहां, मन को झुकाएँगे ॥
शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे ।
हो,, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे वो, मन चाहा, फ़ल पाएँगे ।
अरे,, दुःख उनके, मिट जाएँगे वोह, सुख के, मोती पाएँगे ।
हो,, बाबा, अमरनाथ जी के, धाम, जो भी जाएँगे...
( शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे )
बाबा, अमरनाथ जी के, धाम, जो भी जाएँगे ॥
( मेरे, शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे )
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम ।
चलो...
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम ।
चलो चलो...
चलो, चलें भक्तो, गौरी, नाथ जी के धाम,
चलो, चलें भक्तो, उमा, नाथ जी के धाम,
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम x॥
जयकारा... भोले भंडारी का...
बोल, भोले अमरनाथ की जय ।
जयकारा... डमरु धारी का...
बोल, भोले अमरनाथ की जय ।
Shrijirasik
आए आए है भोले के द्वार
शिव शंभू रखियो हमारी लाज
कावड़ कांधे पे है अपने उठाए
हम बड़ी दूर से चलकर के आए
शिव शंभू दर्शन को तेरे हैं आएं
कांधे पे कावरिया लच लच करती
उसपे ये घुंघरू छम छम बजती
हो.... इसमें जल भरा है नर्मदा वाला
इससे दो कलशो में हमने है डाला
कावड़ कांधे पर अपने उठाएं
हम बड़ी दूर से चलकर के आए
भांग धतूरा का भोग लगावे
भोग लगावे बाबा हंस हंस खावे
प्रेम सहित पीवे जहर का प्याला है
भोला भाला बाबा सारे जग से निराला है
ध्यान लगाए शिव योगी कहाय
हम बड़ी दूर से चलकर के आए
शिव शंभू दर्शन को तेरे हैं आए
अंग भभूति साजे नंदी की सवारी
कैलाशी वासी तेरी लीला है न्यारी
यह डमरू धारी है पहने मृग छाला है
जटा बीच गंगा नाग गले में डाला है
मस्तक पर तेरे है चंद्रमा साजे
उमा के संग में कैलाश विराजे
शिव शंभू दर्शन को तेरे हैं आए
आए आए हैं भोले के द्वार
शिव शंभू रखियो हमारी लाज
कावड़ कांधे पर है अपने उठाए
हम बड़ी दूर से चलकर के आए
शिव शंभू दर्शन को तेरे हैं आए
Shrijirasik
अब दुख जाए न सहा प्रभु मुझे कर दो रिहा
जिसको मैं अपना कहा वो नही मेरा है,
पीछे जो मुड़ के देखा घोर अंधेरा है,
निर्बल मन है डरा
खड़ा हूँ मैं जिस जग में बहुत बखेड़ा है,
काम क्रोध लोभ आ के चाहु दिस घेरा है,
हार के मैं तुमसे कहा,
किस मुह से दयानिधि तेरे पास आउ मैं
अपनी ही करनी पे रो रो पछताओ मैं।
फनि तो कही का न रहा
Shrijirasik
कुछ और ना चाहूँ मैं इससे ज्यादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
सुन ले पुकार करले बुलाने का वादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
कुछ और ना चाहूँ मैं इससे ज्यादा
मुरादें दिल की सारी पूरी कर देता है
खाली हो झोली तो तू भर देता है
जितना चाहा दिया उससे भी ज्यादा
सुन ले पुकार करले बुलाने का वादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
कुछ और ना चाहूँ मैं इससे ज्यादा
विष को भी वश में तू कर लेता है
दुख दर्द सबके भोले तू हर लेता है
देवों में महादेव है रहता सबसे सादा
सुन ले पुकार करले बुलाने का वादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
कुछ और ना चाहूँ मैं इससे ज्यादा
पतवार जिसकी शम्भू तू धर लेता है
भंवर भले हों गहरे वो तर लेता है
नाग ग्रीवा सोहे तेरे शीश शशी आधा
सुन ले पुकार करले बुलाने का वादा
बस एक बार है मिलने का इरादा
कुछ और ना चाहे राजीव इससे ज्यादा
Shrijirasik
तर्ज - नौकर रख ले सांवरे हमको भी एक बार
उज्जैन नगरीया बुला ले बाबा ओ मेरे महाकाल
बस ऐसे दर्शन देना खुशी से बीते सारा साल
तेरी नगरिया में मेरे बाबा मन मेरा तो लगता है
तेरे भरोसे ही मेरे बाबा परिवार मेरा पलता है
बस कृपा ऐसी करना मेरा जीवन हो खुश हाल
बस ऐसे दर्शन देना खुशी से बीते सारा साल
तेरे द्वार पर आकर मैं तो डेरा लगा कर बैठा हूं
सुन लो बाबा मेरी बातें आखिर मैं तेरा तो बेटा हूं
फिर ऐसे तो मुस्कुराना कटे माया के जंजाल
बस ऐसे दर्शन देना खुशी से बीते सारा साल
एक तेरी झलक पाने को दुनिया सारी तरसती है
तेरी याद में मेरी अखियां पल- पल कितनी बरसती है
कुछ ऐसा करिश्मा करना लकी हो मालामाल
बस ऐसे दर्शन देना खुशी से बीते सारा साल
Shrijirasik
ऐसे, भाग, जगा दो भोले मेरे,
मैं तो, रोज़ रोज़, आऊं दर तेरे ll
तेरे, गणपति पे, मैं वारी जाऊं,
सबसे, पहले मैं, उसको मनाऊं ll
करो, मंगल, काज भोले मेरे,
मैं तो, रोज़ रोज़, आऊं दर तेरे l
ऐसे, भाग, जगा दो...
तेरे, डमरू से, मैं वारी जाऊं,
उसकी, धुन में, मैं रम जाऊं ll
धरो, हाथ, शीश पर मेरे,
मैं तो, रोज़ रोज़, आऊं दर तेरे l
ऐसे, भाग, जगा दो...
तेरे, नंदी से, मैं वारी जाऊं,
उसको, अपनी मैं, दुखड़े सुनाऊं ll
सुनो, नंदी से, दुखड़े भोले मेरे,
मैं तो, रोज़ रोज़, आऊं दर तेरे l
ऐसे, भाग, जगा दो...
तेरी, गौरा से, मैं वारी जाऊं,
उसका, रज-रज, दर्शन पाऊं ll
करो, अमर, सुहाग भोले मेरे,
मैं तो, रोज़ रोज़, आऊं दर तेरे l
ऐसे, भाग, जगा दो...
तेरी, गंगा से, मैं वारी जाऊं,
उसमें, रज-रज, डुबकियां लगाऊं ll
काटो, लाख, चौरासी वाले घेरे,
मैं तो, रोज़ रोज़, आऊं दर तेरे l
ऐसे, भाग, जगा दो...
तेरे, चरणों से, मैं वारी जाऊं,
वहीं, नित-नित, शीश झुकाऊं ll
करो, मन के, दूर अंधेरे,
मैं तो, रोज़ रोज़, आऊं दर तेरे l
ऐसे, भाग, जगा दो...
हर हर महादेव!
Shrijirasik
ओ भोले, ओ मेरे भोले l
हम, सारे, तीर्थ डोले,,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
द्वार तेरा, कहीं न मिला,
द्वार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
ओ भोले, ओ मेरे भोले l
हम, सारे, तीर्थ डोले,
भोला तो मेरा, कहीं न मिला,
भोला तो मेरा, कहीं न मिला,भोले,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
तेरी, जटा में, गंगा विराजे ll
माथे, पे तेरे, चंदा साजे ll
तूने, लाखों, पापी तारे
तूने, लाखों, पापी तारे,,
द्वार तेरा, कहीं न मिला,
द्वार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
ओ भोले, ओ मेरे भोले,
तेरे, गले में, सर्प विराजे l
हाथों में, तेरे, डमरू साजे ll
भोले, सारी, दुनियाँ नाचे l
भोले, सारी, दुनियाँ नाचे,,
द्वार तेरा, कहीं न मिला,
द्वार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
ओ भोले, ओ मेरे भोले,
संग में तेरे, गौरां विराजे l
गोदी में तेरे, गणपति साजे ll
वोह, कितने, प्यारे लागे l
वोह, कितने, प्यारे लागे,,
द्वार तेरा, कहीं न मिला,
द्वार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
ओ भोले, ओ मेरे भोले,
तुझे, मैंने, हरिद्वार में ढूँढा l
तुझे, मैंने, अमरनाथ में ढूँढा l
धरती, पे ढूँढा, कैलाश पे ढूँढा l
हो, सारा, कैलाश मैं ढूँढा l
सारा, कैलाश मैं ढूँढा,,
भोला तो मेरा, कहीं न मिला,
भोला तो मेरा, कहीं न मिला,भोले,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,
प्यार तेरा, कहीं न मिला,भोले,
ओ भोले, ओ मेरे भोले,
हर हर महांदेव
Shrijirasik
जय शंकर कैलाश पति जय गौरा जय पार्वती
जय शंकर, कैलाश पति, जय गौरा जय पार्वती ll
हमारे तो, आंगन में, पीतल के बर्तन l
हमारी तो, गौरा जैसी, ऊँची है जातें l
तुम्हारी तो, जात कोई नहीं,
शिव शंकर जी, तुम्हारी तो, जात कोई नहीं ll
जय शंकर, कैलाश पति, जय गौरा...
हमारे तो, आंगन में, बजती है ढोलकी l
हमने तो, सुना दूल्हा, भंगी और पोसती l
ये बात, बनती नहीं,
ओ नारद जी, ये बात, बनती नहीं ll
जय शंकर, कैलाश पति, जय गौरा...
हमारे तो, आंगन में, लगी है चांदनी l
हमने तो, सुना दूल्हा, सांपों की सेज पर l
ये बात, बनती नहीं,
ओ नारद जी, ये बात, बनती नहीं ll
जय शंकर, कैलाश पति, जय गौरा...
हमारे तो, आंगन में, डब्बा कटोरा l
मारा, कच्चा मूली, आक धतूरा l
पोसती, नगरी आए,
शिव शंकर जी, भांग को, रगड़ लगाए ll
जय शंकर, कैलाश पति, जय गौरा...
हमारे तो, आंगन में, घी से भरा है l
ना तेरी, माँ दूल्हा, ना तेरा पिता है l
ये बात, बनती नहीं,
ओ नारद जी, ये बात, बनती नहीं ll
जय शंकर, कैलाश पति, जय गौरा...
हमने तो, मान रखी, अपने खून की l
गौरा तो, दे दी हमने, नारद के मुँह को l
तुम्हें तो, जानते नहीं,
शिव शंकर जी, तुम्हें तो, जानते नहीं ll
जय शंकर, कैलाश पति, जय गौरा...
हमारी तो, गौरा का, चाँद जैसा मुखड़ा l
तुम्हारे तो, गले में, नाग लटकता l
हमारी तो, गौरा डर गई,
शिव शंकर जी, हमारी तो, गौरा डर गई ll
जय शंकर, कैलाश पति, जय गौरा...
हमारी तो, गौरा हाथ, चूड़ा छनकता l
तुम्हारी तो, गरज गरज, दाढ़ी चमकती l
हमारी तो, गौरा हंस पड़ी,
शिव शंकर जी, हमारी तो, गौरा हंस पड़ी ll
जय शंकर, कैलाश
Shrijirasik
मोपे कृपा करो महाकाल राजा
मोपे कृपा करो महाकाल
सब भक्तों की तुम सुनते हो
मोरी अरज भी तुम सुन लीजो
मेरी इतनी सी है फरियाद
मोपे कृपा करो महाकाल राजा मोपे
कृपा करो महाॅकाल
दर दर भटका हर पाल रोया
अब तो मुझे अपना लोना शंभु
मेरी इतनी सी है अरदास
मोपे कृपा करो महाकाल राजा मोपे
कृपा करो महाॅकाल
उज्जैन नगरी का मैं दीवाना
दिल मेरा चाहे यहाँ हरदम आना।
मुझे अपना बना लोना दास
मोपे कृपा करो महाकाल राजा मोपे
कृपा करो महाकाल
Shrijirasik
ऐसी समाधि लगाई रे भोला अखियां ना खोले,
अखियां ना खोले अखियां ना खोले.....
रिद्धि भी जगाए सिद्धि भी जगाए,
गणपत ने शंख बजाई रे भोला अखियां ना खोले,
ऐसी समाधि लगाई रे भोला अखियां ना खोले.....
ब्रम्हा भी जगाए विष्णु भी जगाए,
नारद ने वीणा बजाई रे भोला अखियां ना खोले,
ऐसी समाधि लगाई रे भोला अखियां ना खोले.....
राम भी जगाए उन्हें लक्ष्मण भी जगाए,
हनुमत ने चुटकी बजाई भोला अखियां ना खोले,
ऐसी समाधि लगाई रे भोला अखियां ना खोले.....
सीता जी जगाए उन्हें राधा जी जगाए,
गौरा ने पायल छनकाई रे भोला अखियां ना खोले,
ऐसी समाधि लगाई रे भोला अखियां ना खोले.....
संत भी जगाए महंत भी जगाए,
भक्तों ने विनती सुनाई रे भोला अखियां ना खोले,
ऐसी समाधि लगाई रे भोला अखियां ना खोले......
Shrijirasik
खड़ी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
सोने का लोटा गंगाजल पानी
बूंद बूंद गौरा चढ़ाए रही शिव को
ऊँ ऊँ कह के मनाए रही शिव को
खडी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
बागों से जाके गौरा फूल तोड लायी
गुंध गुंध माला चढ़ाय रही शिव को
ऊँ ऊँ कह के रिझाए रही शिव को
खडी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
बागों से जाके गौरा बेलपत्र लाई
राम नाम लिख के चढ़ाए रही शिव को
ऊँ ऊँ कह के रिझाए रही शिव को
खडी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
जंगल में जाके गौरा भांग तोड़ लाई
पीस पीस भंगिया पिलाए रहीं शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
खडी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
Shrijirasik
(तर्ज - तू खाटू बुलाता रहे और मैं आता रहूं )
ओ बाबा कृपा मैं तेरी हरदम पाता रहूं
तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं
देखा जबसे तुने कमाल हो गया है
सूखा हुआ बाग गुलजार हो गया है
ओ बाबा गुनगान तेरा यूं ही गाता रहूं
तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं
तस्वीर तेरी पर ये दिल आ गया है
सच कह रहा हूं बाबा मन आ गया है
ओ बाबा तेरी ही नगरी में आता रहूं
तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं
किस्मत पर नहीं मुझे तुम पे भरोसा
लकी को तूने बाबा पाला और पोशा
ओ बाबा चौखट पे सिर मैं झुकाता रहूं
तू लिखवाता रहे और मैं गाता रहूं
Shrijirasik
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा
भोले शंभु! आश्रय है बस एक तुम्हारा।
जल, स्थल और जड़-चेतन में,
सदा निवास है बस तुम्हारा।
मैं तो हूँ एक तुच्छ प्राणी,
क्या समझूं लीला यह न्यारा?
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा।
अलौकिक रूप है रूप तुम्हारा,
भाल पे शोभे चंद्र सितारा।
हाथ में त्रिशूल, डमरू, कमंडल,
योगी वेश तुम्हारा प्यारा।
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा।
जग के हित में खोली जटाएं,
गंगा को धरती पर लाए।
मृत्यु-दूत को कर दिया वापस,
मार्कंडेय को जीवन पाए।
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा।
देव-दानव मिलकर के मंथन,
सागर मथने का किया संकल्प।
रत्न निकले, सब हुए प्रसन्न,
हर कोई कहे, "यह भाग्य है अपना"।
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा।
जब निकला विष हलाहल भारी,
विष्णु बोले – "काम कठिन ये न्यारा"।
"अब शंभु का ही लो सहारा",
तब सबने शरण तुम्हारी स्वीकारा।
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा।
अमृत की आशा नहीं की,
विष का प्याला सहज स्वीकारा।
सरल ह्रदय, करुणा से भरपूर,
भक्तों का तुम हरते हो सारा।
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा।
देव, दानव, मानव सबको,
तुम देते हो प्रेम सहारा।
तुम्हारा हूँ दास, हे प्रभु शंभु,
पाप मिटा दो, पार लगाओ भवसागर से हमारा।
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा।
सर्व जगत में वास तुम्हारा,
भक्तों को देते हो तुम सहारा।
दीन-दुखियों के पाप निवारे,
नाम तुम्हारा – जीवन हमारा।
सदाशिव आश्रय एक तुम्हारा।
Shrijirasik
( तर्ज - जनम - जनम का साथ है तुम्हारा हमारा )
डमरू वाले भोले तुम जल्दी से आना
कब से तेरी टेर लगाए अब ना देर लगाना
केसरिया चंदन से तिलक तुम्हें लगाउ
पूजा करके तेरी तुमको भोग लगाउ
करके आंखें बंद बाबा तेरा ध्यान लगाना
डमरू वाले भोले तुम जल्दी से आना...
सावन के महीने कावड़ लेने आए
रस्ते भर बाबा तेरा गुण ही गाए
दिल से पुकारा तुमको बाबा मुझको ना भुलाना
डमरू वाले भोले तुम जल्दी से आना...
छोटी सी बगिया है तू उसका है माली
पिता मेरे भोले है माता शेरोवाली
मन में बसता तू ही शंभू तुमसे प्रीत लगाना
डमरू वाले भोले तुम जल्दी से आना...
भांग धतूरा तुमको सबसे प्यारी लगती
जटा से निकली गंगा सबको पावन करती
ख्वाहिश लक्की की है बाबा मंदिर तेरा सजाना
डमरू वाले भोले तुम जल्दी से आना...
Shrijirasik
जटाधारी बनके त्रिपुरारी बन के चले आना भोले जी चले आना
तुम ओघड रूप में आना
भूत साथ लेके
मुंड हाथ लेके चले आना.
जटाधारी बनके त्रिपुरारी बन के चले आना भोले जी चले आना
तुम भंगिया रूप में आना
जोला हाथ लेके
भंग साथ लेके चले आना
जटाधारी बनके त्रिपुरारी बन के चले आना भोले जी चले आना
तुम जोगिया रूप में आना
डमरू हाथ लेके नंदी साथ लेके चले आना
जटाधारी बनके त्रिपुरारी बन के चले आना भोले जी चले आना
तुम मोहिनी रूप में आना
गंगा साथ लेके चंदा माथे लेके चले आना
जटाधारी बनके त्रिपुरारी बन के चले आना भोले जी चले आना
तुम भोले रूप में आना
गोरा साथ लेके त्रिशूल हाथ लेके चले आना
जटाधारी बनके त्रिपुरारी बन के चले आना भोले जी चले आना
Shrijirasik
आ भोले करके बैल सवारी
आ भोले, आ भोले करके बैल सवारी, मेरे घर आ भोले।
दे दर्शन, दे दर्शन इक वारी, मेरे घर आ भोले।
नाम तेरे दा धूणा लाया।
पंडितां नूं सद्द के हवन कराया।
सोहणा मंदिर सजाया, मेरे घर आ भोले।
आ भोले… करके बैल सवारी, मेरे घर…
छड्ड के कैलाशां आउणा पैणा,
भक्तां नूं दर्शन देना पैणा।
सुन ले अर्ज़ इक वारी, मेरे घर आ भोले।
आ भोले… करके बैल सवारी, मेरे घर…
विच खुशियां दे भेटां गाइऐ,
ढोल बजा के भंगड़े पाईऐ।
चढ़ गई नाम खुमारी, मेरे घर आ भोले।
आ भोले… करके बैल सवारी, मेरे घर…
दर्शन दे लाई तरसण आखियां,
बड़े दिनां तों आसां रखियां।
हाथ जोड़ खड़े पुजारी, मेरे घर आ भोले।
आ भोले… करके बैल सवारी, मेरे घर…
Shrijirasik
तुमसे मिलने भोले तेरे दर पर आते है
ऊंचे पहाड़ों पर हम तेरा दर्शन पाते है
केदार घाटी भोले सब को ही भाए
बेहती हवाएं देखो भोले भोले गाए
बच्चे हो या बड़े सब पैदल आते है
ऊंचे पहाड़ों पर हम तेरा दर्शन पाते है
हम आस लेकर बाबा धाम तेरे आए
बिगड़ी बनेगी यही अरमान लाए
पार करो अब नैया हम जग के सताए है
ऊंचे पहाड़ों पर हम तेरा दर्शन पाते हैं
डमरू की धुन डम – डम बजती ही जाएं
ओंकार की गूंज मन को सुहाए
लक्ष्य भी ये गाता भोले सब से प्यारे है
ऊंचे पहाड़ों पर हम तेरा दर्शन पाते हैं
तुमसे मिलने भोले तेरे दर पर आते है
ऊंचे पहाड़ों पर हम तेरा दर्शन पाते है
हम सब मिलकर भोले जयकार लगाते है
Shrijirasik
तेरे बिना अब जिया नहीं जाए, बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
मुझको अब तू ही संभाल, मेरे शंभू मेरे महाकाल,
तेरे हवाले की है मैने जिंदगानी, जाके ये बाते सारे जग को बतानी,
तू ही पिता है मेरा तू ही दीनदयाल है, करुणा बरसाने वाले महिमा अपार है,
दर पे तुम्हारे आके आशीष पाएं, चरणों में बाबा तेरे शीश नवाएं,
मुझको अब तू ही संभाल, मेरे शंभू मेरे महाकाल।
हर कही प्यार मिलता, खुशियों की बहार है,
तेरी कृपा बरसी है ये तेरा ही कमाल है,
तू जो न हो तो ये बहारें भी न होती, राहों में काटे होते, कलिया न होती,
तेरा भगत बाबा तेरा ही गुण गाए, सारी उमर तुझको ही रिझाए,
मुझको अब तू ही संभाल, मेरे शंभू मेरे महाकाल।
तेरे बिना अब जिया नहीं जाए, बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
मुझको अब तू ही संभाल, मेरे शंभु मेरे महाकाल ।
Shrijirasik
सावन आयो रे भोले बाबा सावन आयो रे ,
पूजन था लेकर में थारा मंदिर आयो रे ,
सावन आयो रे.........
1. झूम झूम के मेघा बरसे, पूजन को मेरा मन तरसे
सच्ची लग्न में हिवड़ा हरषे, ले कावड़ निकला मैं घर से
महाकाल कृपा से काल भी ,-2 रोक न पायो रे......
सावन आयो रे........
2. बम-बम गांऊँ बाबा तुमको मनाऊं भांग धतूरा और दूध चढ़ाऊँ ,
केसर चंदन तिलक लगाऊँ , रूप नीरखूँ बाबा सब सुख पाऊँ ,
थारी भक्ति सेवा से म्हारो ,-2 मन भरमायो रे......
सावन आयो रे......
3. करूणाकर करुणा बरसाओ दास को अब तो दर्शन दिखाओ ,
विनती मेरी ना ठुकराओ , मुझको बाबा गले से लगाओ ,
थारी शोभा देखके सबरो ,-2 मन हरषायो रे......
सावन आयो रे...........
Shrijirasik
ॐ नमः शिवाय...
महादेव… महादेव…
आई लव महादेव, दिल से पुकारूँ
डमरू की गूंज पे झूम-झूम नाचूँ
आई लव महादेव, सच्चा सहारा
भोले की भक्ति में पाया किनारा
काँप उठे कैलाश जब गूँजे तेरा नाम
गंगा तेरे जटाओं से बहती सुबह-शाम
भस्म रमाए, त्रिपुरारी तेरा रूप निराला
तेरी महिमा गाए, जग सारा मतवाला
आई लव महादेव, दिल से पुकारूँ...
चाँद सजा है शंकर तेरे मस्तक पे
नाग लिपटे हैं भोले तेरे गले पे
तेरी तांडव धुन पे ब्रह्मांड झूमे
तेरे दर पे आए सब पाप धुलें
हर हर शंभू…
जय जय भोलेनाथ…
तेरे नाम की शक्ति से मिटे अंधकार
तेरा नाम ही जीवन का आधार
आई लव महादेव, दिल से पुकारूँ...
ॐ नमः शिवाय… हर हर महादेव…
Shrijirasik
हे योगेश्वर , हे प्राणेश्वर , हे जगदीश्वर नमो - नमो ॥
ज्ञान के दाता ,कर्म के दाता ।
भाग्य विधाता नमो - नमो ॥हे योगेश्वर ...
ज्ञान वैराग्य का दीप जला दो ।
भक्ति में तन - मन को लगा दो ॥हे योगेश्वर ...
आत्म तत्व का बोध करा दो ।
माया का यह भ्रम समझा दो ॥हे योगेश्वर ...
हे योगेश्वर नमो - नमो
हे प्राणेश्वर नमो - नमो
हे जगदीश्वर नमो - नमो
नमो - नमो , नमो - नमो ,
नमो - नमो...॥
Shrijirasik
जैसी भी की तेरी भक्ति वो काम आ जाए
मेरे अंत समय में जुबां पे तेरा नाम आ जाए
मैं मूरख और अज्ञानी करता आया मनमानी
मेरे सारे दोस भुला दो तुमसा न दयालुदानी
एक बारी तेरा मुझ पर यह एहसान हो जाए
मेरे अंत समय में जुबां पे तेरा नाम आ जाए
यह धन दौलत की माया और पंचतंत्र की काया
सब छोड़ पड़ेगा जाना किसने कब साथ निभाया
जब दम निकले मुझे लेने मेरा श्याम आ जाए
मेरे अंत समय में जुबां पे तेरा नाम आ जाए
ऋषियों ने यही कहा है वेदों में यही लिखा है
तेरा सुमिरन कर करते-करते जिसे जग छोड़ दिया है
भक्त वो सीधा ही तेरे धाम आ जाए
मेरे अंत समय में जुबां पे तेरा नाम आ जाए
Shrijirasik
मेरी सुन लो अर्ज़ प्यारे
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मैं, रहने वाली, महलों की रानी ॥
मैं तो, पड़ गई, पर्वत के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मैं, पहनने वाली, रेशम की साड़ी ॥
मैं तो, पड़ गई, मृगछाल हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मै, पहनने वाली, मोतियन की माला ॥
मैं तो, पड़ गई, नागों के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मैं, खाने वाली, मेवा मिश्री ॥
मैं तो, पड़ गई, भंगिया के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मैं, रहने वाली, सखियों, के संग में ॥
मैं तो, पड़ गई, भूतों के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मैं, करने वाली, शेर की सवारी ॥
मैं तो, पड़ गई, नंदी के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
Shrijirasik
नमः शिवाय नमः शिवाय दो मंत्रों की माला है
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की माला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ॥
ना मुकुट है, शीश पे उनके, ना कोई, पहने सेहरा है ॥
काली, जटाओं, के बीच में, बहती, गंग धारा है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना कुण्डल है, कान में उनके, ना पहने, फूल हार हैं ॥
गले, में उनके, सर्प विराजे, बीच में, मुंडन माल है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना चोला है, तन पे उनके, ना पहने, आभूषण है ॥
भस्मी रमाए, आया जोगी, कमर बांध मृगछाला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना हाथी, घोड़ा है उनके, ना कोई, संगी साथी है ॥
बैल, पे चढ़के, आया भोला, भूत प्रेत, बाराती हैं ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना महल, दो महला उनके, ना कोई, ठौर ठिकाना है ॥
कैलाश पे, वास वोह करता, उसका, रूप निराला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की माला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ॥
Shrijirasik
मेरी विनती है तुमसे गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
तोड़े दुनिया के बंधन सारे,
मैं शिव की शरण आ गया,
मैं शिव की शरण आ गया,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
शिव नाम की माला फेरूं,
गौरा जी तेरा नाम सिमरु,
गौरा जी तेरा नाम सिमरु,
मैया गौरा तू भोलेजी की प्यारी,
मैया गौरा तू भोलेजी की प्यारी,
ये प्रीत सदा जोड़े रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
भोले नाम का मैं जोगी बनके,
मगन रहूं भक्ति में,
मगन रहूं भक्ति में,
कहे वैरागी शिव वरदानी,
कहे वैरागी शिव वरदानी,
चरणों में तू बिठाए रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
मेरी विनती है तुमसे गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
Shrijirasik
( तर्ज - तू किरपा कर बाबा कीर्तन करवाऊंगा )
तू चरणों में आजा शिव पार लगाएगा
बनाकर तेरा काम तेरा नाम कराएगा
भोले भंडारी ने सब काम बनाए है
आंसु छोड के वो दिवाली मनाए है
बिन मांगे ही तुझे सब कुछ मिल जाएगा
बनाकर तेरा काम तेरा नाम कराएगा ...
मै बैठा मौज करू मेरी चिंता बाबा करें
मैं इसका नाम जपु जो करना वो भोले करें
दुनिया से हटा करके मन शिव में लगाए जा
बनाकर तेरा काम तेरा नाम कराएगा ...
तेरे ही भरोसे पर मेरी गाड़ी चलती है
मेरी फुटी हुई तकदीर दरबार में बनती है
लकी को भरोसा है तू घर बनवाएगा
बनाकर तेरा काम तेरा नाम कराएगा ...
Shrijirasik
चलो भोले बाबा की नगरिया में,
नगरिया में, ओम नाम बांध लो गठरियां में।
चलो भोले बाबा की नगरिया में,
नगरिया में, ओम नाम बांध लो गठरियां में।
हरिद्वार जाके हम भोले को मनाएंगे,
भोले को मनाएंगे जी दिल से मनाएंगे,
भोले को बसा लो नजरिया में नजरिया में,
ओम नाम बांध लोग गठरियां में।चलो भोले बाबा की नगरिया में,
नगरिया में, ओम नाम बांध लो गठरियां में।
भोले की जटा से गंगा है बहती,
गंगा है बहती जी गंगा है बहती,
नहा लो हरि की नगरिया में नगरिया में,
ओम नाम बांध लोग गठरियां में।
चलो भोले बाबा की नगरिया में, नगरिया में,
ओम नाम बांध लो गठरियां में।
जो कोई भोले को मन से मनाए,
मन से मनाए मनचाहा फल पाए,
भर देते सबकी गगरिया ये गगरिया ये,
ओम नाम बांध लोग गठरियां में।
चलो भोले बाबा की नगरिया में,
नगरिया में, ओम नाम बांध लो गठरियां में।
Shrijirasik
भोले बाबा मेरा एक काम कर दो
धुन- इक्क परदेसी मेरा दिल ले गया
भोले बाबा, मेरा एक, काम कर दो,
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ॥
डमरू, वाले बाबा मेरा, काम कर दो,
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ॥
भोले भाले... हो डमरू वाले,
भोले भाले... हो डमरू वाले ॥
कोठी आगे, हौंडा सिटी, कार खड़ी हो,
जेब मेरी, नोटों से, खचा खच भरी हो ॥
नौकरों की, लंबी सी, कतार कर दो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
हीरे की, अंगूठी पहनु, दोनों हाथ में,
बॉडी गार्ड, चले मेरे, साथ साथ में ॥
हीरे और, मोतियों से, झोली भर दो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
घर से, मैं निकलूं, बन ठन के,
मंत्री, सेल्यूट मारे, तन-तन के ॥
देश की, कमान मेरे, हाथ कर दो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
पोते, और पोती खेले, मेरे साथ में,
घर की, कमान हो, मेरे हाथ में ॥
ओ सारे, अरमान मेरे, पूरे करो दो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
सारे, अरमान पूरे, करो ना करो,
दया वाला, हाथ मेरे, सिर पे धरो ॥
अपने, चरणों का मुझे, दास कर लो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
Shrijirasik
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी,
जानकि अंग अंग बॉस समानी,
प्रभु जी, तुम घन, बान हम मोरा,
जैसे चेतवंत चांद चाकोरा,
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी..........
प्रभु जी तुम मोती हम धागा,
जैसे सोहने मिलत सुहागा,
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी..........
प्रभु जी, तुम दीपक हम बाती,
जाकी ज्योति जले दीनी राती,
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी..........
प्रभु जी, तुम स्वामी, हम दसा,
एसी भक्ति करै रैदासा,
प्रभु जी तुम चंदन हम पानी..........
Shrijirasik
भोले बाबा मेरा एक काम कर दो
धुन- इक्क परदेसी मेरा दिल ले गया
भोले बाबा, मेरा एक, काम कर दो,
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ॥
डमरू, वाले बाबा मेरा, काम कर दो,
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ॥
भोले भाले... हो डमरू वाले,
भोले भाले... हो डमरू वाले ॥
कोठी आगे, हौंडा सिटी, कार खड़ी हो,
जेब मेरी, नोटों से, खचा खच भरी हो ॥
नौकरों की, लंबी सी, कतार कर दो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
हीरे की, अंगूठी पहनु, दोनों हाथ में,
बॉडी गार्ड, चले मेरे, साथ साथ में ॥
हीरे और, मोतियों से, झोली भर दो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
घर से, मैं निकलूं, बन ठन के,
मंत्री, सेल्यूट मारे, तन-तन के ॥
देश की, कमान मेरे, हाथ कर दो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
पोते, और पोती खेले, मेरे साथ में,
घर की, कमान हो, मेरे हाथ में ॥
ओ सारे, अरमान मेरे, पूरे करो दो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
सारे, अरमान पूरे, करो ना करो,
दया वाला, हाथ मेरे, सिर पे धरो ॥
अपने, चरणों का मुझे, दास कर लो ॥
सारी, दुनियाँ में, मेरा नाम कर दो ।
भोले बाबा मेरा एक काम...
Discover the same devotional mood
Experience different devotional moods