॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Shiv Shakti - Vatsalya Bhav
शिव शक्ति - वात्सल्य भाव
Bhajans (17)
Shiv Kailashi Mera Dil Le Gya
bhajanShrijirasik
शिव कैलाशी मेरा दिल ले गया
जाते जाते अपना आशीष दे गया
मेरे भोले बाबा की यही है निशानी
सिर पे जटा और गंगा महारानी
गंगा जी की धारा से वो पाप धो गया
जाते जाते अपना आशीष दे गया
शिव कैलाशी मेरा दिल ले गया
जाते जाते अपना आशीष दे गया
मेरे भोले बाबा की यही है निशानी
माथे पे चंदा और ऑख मसतानी
चांदनी से जीवन मेरा रोशन कर गया
जाते जाते अपना आशीष दे गया
शिव कैलाशी मेरा दिल ले गया
जाते जाते अपना आशीष दे गया
मेरे भोले बाबा की यही है निशानी
गले में नाग और चाल मसतानी
नागों की लहरों में वो दर्शन दे गया
जाते जाते अपना आशीष दे गया
शिव कैलाशी मेरा दिल ले गया
जाते जाते अपना आशीष दे गया
मेरे भोले बाबा की यही है निशानी
हाथों में डमरू और गौरा महारानी
अटल सुहाग भोले बाबा दे गया
जाते जाते अपना आशीष दे गया
Mai To Jau Balihari Bhole Baba Ki
bhajanShrijirasik
तोरी सूरत प्यारी , भोले भंडारी
नाम तिहारो उज्जैन के राजा महाराजा
में तो जाऊ बलिहारी भोंले बाबा पे
1. चन्द्र बदन मुख सुन्दर नैना
माथे तिलक महाकाल , ओ भोले बाबा
सब देवो में महादेव तुम्ही हो
तुम्हरे सर पे ताज ताज ताज रे.......
में तो जाऊ बलिहारी भोले बाबा पे
2. हाथ जोड़ के पैया पड़त हु
सुनलो हमारी बात ,ओ भोले बाबा
अपना बना के राखियो ,, बाबा
छोड न देना हाथ , ओ भोले बाबा
छोड़ न देना हाथ हाथ हाथ रे
में तो जाऊ बलिहारी भोंले बाबा पे
3. किरपा करो महाकाल सभी पे
बिगड़ी बना दो बात
तुम ही हो उज्जैन के राजा
सर पे जो रख दो हाथ , ओ भोले बाबा
सर पे रख दो हाथ हाथ हाथ रे
में तो जाऊ बलिहारी ऐसे राजा पे
5. अविनाश तेरे दर का भिखारी
पूरी करदो आस....ओ भोले बाबा
अंकुर सुनील भी चरणों मे आये
दे दो दर्शन आज ....
में तो जाऊ बलिहारी भोले बाबा पे
Sab Devo Se Bhole Hai Mere Shiv Bhole Bhandari
bhajanShrijirasik
सब देवों से भोले हैं
==============
सब, देवों से, भोले हैं, मेरे, शिव भोले भंडारी ll
ख़ुद, कैलाश पे, रहते हैं, महलों, में रहते है पुजारी l
*भस्में, तन पे, रमाई, कर ली, नंदी की सवारी ll,
सब, देवों से, भोले हैं, मेरे, शिव भोले भंडारी l
ख़ुद, कैलाश पे, रहते हैं, महलों, में रहते है पुजारी l
बिख़री, घटाओं से, जटाएं, भोले नाथ की l
बहती, जटाओँ से, धराएँ, गंगे मात की ll
बैठे, मग्न, समाधि में, देवा, नील कण्ठ त्रिपुरारी l
सब, देवों से, भोले हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
जोगी, फकीरों वाली, रेखा, इनके हाथों में l
कर दी, सोने की लंका, दान, बातों बातों में ll
महिमा, देख के, भोले की, जाए, पार्वती बलिहारी l
सब, देवों से, भोले हैं,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अमृत, पिला के भोले, पीते, विष के प्याले हैं l
खेलते, गले में देखो, नाग, काले काले हैं ll
डम डम, डंमरू, वाजे रे, नाचे, शिव बाघंबर धारी l
ख़ुद, कैलाश पे, रहते हैं, महलों, में रहते है पुजारी l
*भस्में, तन पे, रमाई, कर ली, नंदी की सवारी ll,
सब, देवों से, भोले हैं, मेरे, शिव शम्भु भंडारी l
सब, देवों से, भोले हैं, बाबा, विश्वनाथ त्रिपुरारी l
सब, देवों से, भोले हैं, मेरे, बाबा डमरू धारी l
सब, देवों से, भोले हैं, बाबा, अमरनाथ भंडारी l
सब, देवों से, भोले हैं, बाबा, मस्तक चंदा धारी l
सब, देवों से, भोले हैं, मेरे, शिव भोले भंडारी l
Chalo Amarnath Pyare
bhajanShrijirasik
( मेरे बाबा, बर्फानी...
भूख़े को अन्न... प्यासे को पानी... )
चलो अमरनाथ, चलो अमरनाथ,
चलो, अमरनाथ प्यारे, बम बम के, लगा नाहरे ॥
( हर हर के, लगा नाहरे, बम बम के, लगा नाहरे )
अमरनाथ की, अमर यात्रा, करता किस्मत वाला,
अद्भुत गुफ़ा, विशाल निराली, दरवाज़ा न ताला ॥
( हर हर बम बम, हर हर बम बम,
हर हर बम बम, हर हर )
दुर्गम घाटी, रस्ता है कठिन, बस चलता ही जा रे,
हर हर के, लगा नाहरे, बम बम के, लगा नाहरे...
( चलो अमरनाथ ॥ । प्यारे, हर हर के, लगा नाहरे,
बम बम के, लगा नाहरे, हर हर के, लगा नाहरे )
( मेरे बाबा, बर्फानी...
भूख़े को अन्न... प्यासे को पानी... )
( हर हर बम बम, हर हर बम बम,
हर हर बम बम, हर हर )
हो शिव ने, यहाँ पे, पार्बती को, अमर कथा थी सुनाई,
वेद पुराणों, ने भी महिमा, अमरनाथ की गई ॥
( हर हर बम बम, हर हर बम बम,
हर हर बम बम, हर हर )
कदम कदम, मन को मोहे, कुदरत के नज़ारे,
हर हर के, लगा नाहरे, बम बम के, लगा नाहरे...
( चलो अमरनाथ ॥ । प्यारे, हर हर के, लगा नाहरे,
बम बम के, लगा नाहरे, हर हर के, लगा नाहरे )
( मेरे बाबा, बर्फानी...
भूख़े को अन्न... प्यासे को पानी... )
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम ॥
चलो, चलें भक्तो, गौरी, नाथ जी के धाम,
चलो, चलें भक्तो, उमा, नाथ जी के धाम,
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम x॥
जयकारा... बर्फानी बाबा का...
बोल, भोले अमरनाथ की जय ।
जयकारा... शिव कैलाशी का...
बोल, भोले अमरनाथ की जय ।
बाबा, बर्फानी जी के, धाम, जो भी जाएँगे ॥
शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे ।
मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे वो, मन चाहा, फ़ल पाएँगे ।
हो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे वो, मन चाहा, फ़ल पाएँगे ।
जो भी, सच्ची भावना से, उनकी महिमा गाएँगे,
शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे ।
हो, धन वैभव की, गंगा वहेगी, घर में कमी, न कोई रहेगी ।
( शिव से, नाता जोड़ के, शिव से, नाता जोड़ के )
हो...कष्टों का, अंधकार मिटेगा, दुःख का, काला मेघ छटेगा ।
( उस पे, सब कुछ छोड़ के, उस पे, सब कुछ छोड़ के )
भोले जी के, दर पे जो भी, झोलियाँ फैलाएँगे,
शिव भोले, भंडारी से वो, मन चाहा, फ़ल पाएँगे ।
पाप तुम्हारे, धुल जाएँगे, भाग के द्वारे, खुल जाएँगे
( वहां पे, जा के देखिए, वहां पे, जा के देखिए )
रंक से राजा, बन जायोगे, तुम महां दानी, कहलायोगे ।
( माथा, तो सब टेकीए, माथा, तो सब टेकीए )
बस, सर के साथ, जो भी वहां, मन को झुकाएँगे ॥
शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे ।
हो,, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे वो, मन चाहा, फ़ल पाएँगे ।
अरे,, दुःख उनके, मिट जाएँगे वोह, सुख के, मोती पाएँगे ।
हो,, बाबा, अमरनाथ जी के, धाम, जो भी जाएँगे...
( शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे )
बाबा, अमरनाथ जी के, धाम, जो भी जाएँगे ॥
( मेरे, शिव भोले, भंडारी से वो, मुँह माँगा, फ़ल पाएँगे )
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम ।
चलो...
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम ।
चलो चलो...
चलो, चलें भक्तो, गौरी, नाथ जी के धाम,
चलो, चलें भक्तो, उमा, नाथ जी के धाम,
भोले, जी के धाम, अमरनाथ, जी के धाम x॥
जयकारा... भोले भंडारी का...
बोल, भोले अमरनाथ की जय ।
जयकारा... डमरु धारी का...
बोल, भोले अमरनाथ की जय ।
Shiv Shambhu Rakhiyo Meri Laaj
bhajanShrijirasik
आए आए है भोले के द्वार
शिव शंभू रखियो हमारी लाज
कावड़ कांधे पे है अपने उठाए
हम बड़ी दूर से चलकर के आए
शिव शंभू दर्शन को तेरे हैं आएं
कांधे पे कावरिया लच लच करती
उसपे ये घुंघरू छम छम बजती
हो.... इसमें जल भरा है नर्मदा वाला
इससे दो कलशो में हमने है डाला
कावड़ कांधे पर अपने उठाएं
हम बड़ी दूर से चलकर के आए
भांग धतूरा का भोग लगावे
भोग लगावे बाबा हंस हंस खावे
प्रेम सहित पीवे जहर का प्याला है
भोला भाला बाबा सारे जग से निराला है
ध्यान लगाए शिव योगी कहाय
हम बड़ी दूर से चलकर के आए
शिव शंभू दर्शन को तेरे हैं आए
अंग भभूति साजे नंदी की सवारी
कैलाशी वासी तेरी लीला है न्यारी
यह डमरू धारी है पहने मृग छाला है
जटा बीच गंगा नाग गले में डाला है
मस्तक पर तेरे है चंद्रमा साजे
उमा के संग में कैलाश विराजे
शिव शंभू दर्शन को तेरे हैं आए
आए आए हैं भोले के द्वार
शिव शंभू रखियो हमारी लाज
कावड़ कांधे पर है अपने उठाए
हम बड़ी दूर से चलकर के आए
शिव शंभू दर्शन को तेरे हैं आए
Kabhi Na Liya Shiv Ka Naam Bas Kaam Kaam Kaam
bhajanShrijirasik
कभी ना लिया शिव का नाम,
सवेरे उठी काम काम काम,
कभी ना लिया हरी नाम,
सवेरे उठी काम काम काम.....
हमरे द्वारे पे मंदिर बना है,
मंदिर बना है मंदिर बना है,
कभी ना किया पूजा पाठ,
सवेरे उठी काम काम काम,
कभी ना लिया शिव का नाम,
सवेरे उठी काम काम काम.....
हमरे द्वारे पे गंगा बह रही,
गंगा बह रही जमुना बह रही,
कभी ना किया स्नान,
सवेरे उठी काम काम काम,
कभी ना लिया शिव का नाम,
सवेरे उठी काम काम काम…..
हमरे द्वारे पे कन्या बहुत है,
कन्या बहुत है कन्या बहुत है,
कभी ना किया कन्या दान,
सवेरे उठी काम काम काम,
कभी ना लिया शिव का नाम,
सवेरे उठी काम काम काम….
हमरे द्वारे पे भिक्षुक खड़ा है,
भिक्षुक खड़ा है भिक्षुक खड़ा है,
कभी ना दिया भिक्षा दान,
सवेरे उठी काम काम काम,
कभी ना लिया शिव का नाम,
सवेरे उठी काम काम काम ….
हमरे घर में माता पिता है,
माता पिता है माता पिता है,
कभी ना किया प्रणाम,
सवेरे उठी काम काम काम,
कभी ना लिया शिव का नाम,
सवेरे उठी काम काम काम….
Goura Fer Di Hai Mala Tere Name Ki
bhajanShrijirasik
गौरां फेरदी है माला तेरे नाम दी
तेरे नाम दी ओ भोले तेरे नाम दी
गौरां फेरदी है माला
सीस भोले दे गंगा विराजे
गंगा विराजे भोले गंगा विराजे
ओ ओथे लगदी ए डुबकी तेरे नाम दी
गौरां फेरदी है माला
माथे भोले दे चंदा है साजे
चंदा है साजे भोले चंदा है साजे
ओ चंदा मारे लिशकारे तेरे नाम दे
गौरां फेरदी है माला
हाथ भोल्हे दे डमरू वजदा
डमरू वजदा भोले डमरू वजदा
ओ संगतां पाउंदियां भंगड़ा तेरे नाम दे
गौरां फेरदी है माला
संग में भोले दे गौरां सजदी
गौरां सजदी भोले गौरां सजदी
ओ गोदी गणपत लाला तेरे नाम दा
गौरां फेरदी है माला
मंदिरां च भोले सत्संग हुंदा
सत्संग हुंदा भोले सत्संग हुंदा
ओ संगतां लाउण जैकारे तेरे नाम दे
गौरां फेरदी है माला
गल विच भोले दे नागां दी माला
नागां दी माला भोले नागां दी माला
ओ नाग मारन फुंकारे तेरे नाम दे
गौरां फेरदी है माला
Tere Pujan Ko Bhagwan
bhajanShrijirasik
तेरे पूजन को भगवान....
तेरे पूजन को भगवान
बना मन मंदिर आलीशान
किसने जानी तेरी माया
किसने भेद तुम्हारा पाया
हारे ऋषि मुनि धर ध्यान
बना मन मंदिर आलीशान
तू ही जल में तू ही थल में
तू ही तन में तू ही मन में
तेरा रूप अनूप महान
बना मन...
तू हर गुल में तू बुलबुल में
तू हर डाल के हर पातन में
तू हर दिल में मूरतिमान
बना मन...
तूने राजा रंक बनाए
तूने भिक्षुक राज बिठाए
तेरी लीला अजब महान
बना मन...
झूठे जग की झूठी माया
मूरख उसमें क्यों भरमाया
कर कुछ जीवन का कल्याण
बना मन...
Meri Sunlo Araj Pyare
bhajanShrijirasik
मेरी सुन लो अर्ज़ प्यारे
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मैं, रहने वाली, महलों की रानी ॥
मैं तो, पड़ गई, पर्वत के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मैं, पहनने वाली, रेशम की साड़ी ॥
मैं तो, पड़ गई, मृगछाल हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मै, पहनने वाली, मोतियन की माला ॥
मैं तो, पड़ गई, नागों के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मैं, खाने वाली, मेवा मिश्री ॥
मैं तो, पड़ गई, भंगिया के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मैं, रहने वाली, सखियों, के संग में ॥
मैं तो, पड़ गई, भूतों के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
मैं, करने वाली, शेर की सवारी ॥
मैं तो, पड़ गई, नंदी के हवाले,
ओ भोले, डमरू वाले ॥
मेरी, सुन लो, अर्ज़ प्यारे...
Mere Bhole Ne Peeta Ghota
bhajanShrijirasik
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा।
घोटा घोटा घोटा, मेरे शिवां ने पीता घोटा॥
भोला देवे भंग लिया के,
गौरा बैठी घोटी जावे।
घोटी जावे घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा॥
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
अक्क धतूरा भंग मिला के,
गौरा कोलों तैयार करा के।
घोटी जावे घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा॥
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
एह घोटा भोले दा प्याला,
एह घोटे दा नशा निराला।
भर भर पींदा लोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
शंकर मेरा भोला भाला,
शमशेर वी फेरे माला।
गल विच फनीअर मोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
Apni To Jaise Taise
bhajanShrijirasik
अपनी तो जैसे तैसे
अपनी, तो जैसे तैसे ।
भांग, धतूरा खाके ॥
कट जाएगी...
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
आपके, पैरों की पायल, है बड़ी ही, कीमती ॥
मेरे तो, पैरों में घुँघरू ।
बोले हैं, छम छम छम छम ।
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, अंगो का लंहगा, है बड़ा ही, कीमती ॥
मेरे तो, अंग मृग छाला ।
तन पर है, रमी भबूति ।
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, माथे का टीका, है बड़ा ही कीमती ॥
मेरे तो, सर पर जूड़ा ।
जूड़े से, बहती गंगा ।
माथे पर, है चंदा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, गले का हरवा, है बड़ा ही कीमती ॥
मेरे तो, गले नाग हैं ।
बिच्छू है, और ततैईया ।
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, हाथों का चूड़ा, है बड़ा ही कीमती ॥
मेरे तो, हाथ कमण्डल ।
दूजे में, डम डम डमरू ।
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
Nar Se Nari Bane Hai Guara Ke Piya
bhajanShrijirasik
नर से नारी बने हैं गौरां के पिया
नर से, नारी बने हैं, गौरां के पिया ॥
माथे, पे बिंदिया, माथे, पे टीका ॥
लम्बा, घूँघट डाले, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
आँखों, में कज़रा, वालों में गज़रा ॥
जटा से, गंगा बहाए, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
कानों, में कुण्डल, नाक में नथुनियाँ ॥
गले में, पहने हरवा, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
हाथों, में चूड़ियाँ, हाथों में कँगना ॥
लाल, मेंहदी लगाए, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
पैरों, में पायल, घुँघरू जड़े हैं ॥
महावर, लाल लगाए, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
अंगों, में साडी, अंगों में लंहगा ॥
चुनरी, लाल हैं ओढ़े, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
Namah Shivay Do Mantro Ki Mala Hai
bhajanShrijirasik
नमः शिवाय नमः शिवाय दो मंत्रों की माला है
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की माला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ॥
ना मुकुट है, शीश पे उनके, ना कोई, पहने सेहरा है ॥
काली, जटाओं, के बीच में, बहती, गंग धारा है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना कुण्डल है, कान में उनके, ना पहने, फूल हार हैं ॥
गले, में उनके, सर्प विराजे, बीच में, मुंडन माल है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना चोला है, तन पे उनके, ना पहने, आभूषण है ॥
भस्मी रमाए, आया जोगी, कमर बांध मृगछाला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना हाथी, घोड़ा है उनके, ना कोई, संगी साथी है ॥
बैल, पे चढ़के, आया भोला, भूत प्रेत, बाराती हैं ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना महल, दो महला उनके, ना कोई, ठौर ठिकाना है ॥
कैलाश पे, वास वोह करता, उसका, रूप निराला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की माला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ॥
Shiv Ji Se Hamko Jode Rakhna
bhajanShrijirasik
मेरी विनती है तुमसे गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
तोड़े दुनिया के बंधन सारे,
मैं शिव की शरण आ गया,
मैं शिव की शरण आ गया,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
शिव नाम की माला फेरूं,
गौरा जी तेरा नाम सिमरु,
गौरा जी तेरा नाम सिमरु,
मैया गौरा तू भोलेजी की प्यारी,
मैया गौरा तू भोलेजी की प्यारी,
ये प्रीत सदा जोड़े रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
भोले नाम का मैं जोगी बनके,
मगन रहूं भक्ति में,
मगन रहूं भक्ति में,
कहे वैरागी शिव वरदानी,
कहे वैरागी शिव वरदानी,
चरणों में तू बिठाए रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
मेरी विनती है तुमसे गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
जपूँ ओमकारा गौरा रानी,
शिवजी से हमें जोड़े रखना,
शिवजी से हमें जोड़े रखना ॥
Goura Ne Bhole Se Jhagda Kiya
bhajanShrijirasik
गौरां ने भोले से झगड़ा किया
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया,
हाँ झगड़ा किया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ॥
एप्पल, का फोन भोले, हमको दिला दो` ।
ज़ियो की, सिम भोले, इस में डलवा दो ॥
गाना, भरा दो उसमे, टिंकू ज़िया,
हाँ टिंकू ज़िया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
सूरत, की, साड़ी भोले, हमको मंगा दो ।
लाल, चुन्नरिया भोले, हमको ओढ़ा दो ॥
ऊंची, एड़ी सेंडिल, मंगवा दो पिया,
हाँ मंगवा दो पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
डव का, साबुन भोले, हमको दिला दो ।
लैकमी की, क्रीम भोले, हमको मंगा दो ॥
ब्यूटी पार्लर, फेशियल, करा दो पिया,
हाँ करा दो पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
लाल, फ़रारी गाड़ी, हमको दिला दो ।
तीनो, लोक की भोले, सैर करा दो ॥
नए, नए गिफ़्ट, दिला दो पिया,
हाँ दिला दो पिया
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
संग की, सखियाँ भोले, मेरी बुला दो ।
वंडर, लैंड की भोले, सैर करवा दो ॥
हम को, सिनेमा, दिखा दो पिया,
हाँ दिखा दो पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
व्हाट्सएप, चलाऊँ भोले, तुमसे बतियाऊँ ।
फेसबुक पे, फोटो भोले, रोज़ मैं लगाऊँ ॥
इंस्टा, पे रील, बनाऊँ पिया,
हाँ बनाऊँ पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
सोने, की चूड़ी भोले, हमको पहना दो ।
हीरे, का हार भोले, गले में जड़ा दो ॥
सेल्फी, भी लूँगी, उसमें भोले पिया,
हाँ भोले पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
Dheere Dheere Damaru Bajaye Bhola
bhajanShrijirasik
धीरे धीरे डमरू वजाए मेरा भोला
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला ॥
ओ नाचने, आ गई गौरां, मेरा बम बम भोला ॥
न पिए पेप्सी, न कोका कोला ॥
ओ पी गया, भांग का कटोरा, मेरा बम बम भोला ॥
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला...
न खाए लड्डू, न खाए पेड़ा ॥
ओ खा गया, भांग का गोला, मेरा बम बम भोला ॥
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला...
न पहने कुडता, न वोह पज़ामा ॥
ओ अंग, भभूति रमाए, मेरा बम बम भोला ॥
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला...
न बैठे मोटर, न बैठे गाड़ी ॥
ओ नंदी पे, बैठा जाए रे, मेरा बम बम भोला ॥
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला...
हर हर महाँदेव
Heri Sakhi Mangal Gao Ri Aaj Mere Piya Ghar Aavenge
bhajanचौक पुरावो,
माटी रंगावो,
आज मेरे पिया घर आवेंगे
खबर सुनाऊ जो,
ख़ुशी ये बताओ जो,
आज मेरे पिया घर आवेंगे।।
हेरी सखी मंगल गावो री,
धरती अम्बर सजाओ री,
उतरेगी आज मेरे पिया की सवारी,
हेरी कोई काजल लाओ रे,
मोहे काला टीका लगाओ री,
उनकी छब से दिखु में तो प्यारी,
लक्ष्मी जी वारो ,
नजर उतारो,
आज मेरे पिया घर आवेंगे।।
रंगो से रंग मिले,
नए नए ढंग खिले,
ख़ुशी आज द्वारे मेरे डाले है डेरा,
पीहू पीहू पपीहा रटे,
कुहू कुहू कोयल जपे,
आँगन आँगन है परियो ने घेरा,
अनहद नाद बजाओ रे सब-मिल,
आज मेरे पिया घर आवेंगे।।
चोख पुरावो,
माटी रंगावो,
आज मेरे पिया घर आवेंगे
खबर सुनाऊ जो,
ख़ुशी ये बताओ जो,
आज मेरे पिया घर आवेंगे।।
Explore Vatsalya Bhav for Other Deities
Discover the same devotional mood
Explore Other Bhavs for Shiv Shakti
Experience different devotional moods
