॥ राधे राधे ॥

प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जाने
अब हमे पतित से पावन सरकार करो तो जाने
प्रेमी जन तुमको ध्याते, तुम भक्ति भाव वश आते
हम कुटिल हृदय से कलुषित, उपकार करो तो जाने
ज्ञानी तुम में तन्मय हैं, ध्यानी भी तुममे लय है
हम अज्ञानी चंचल चित्त, निस्तार करो तो जाने
क्या मुख ले विनय सुनाए, हम कैसे तुम्हे मनाए
अगणित अपराध किये हैं, उद्धार करो तो जाने
जीवन नैया ज़र ज़र है, पल पल विनाश का भय है
ऐसे ही अधम पतित को भाव पार करो तो जाने
प्रभु हम भी शरणागत हैं, स्वीकार करो तो जाने
अब हमे पतित से पावन सरकार करो तो जाने
Discover more devotional songs