॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Mere Shambhu Mere Mahakal
तेरे बिना अब जिया नहीं जाए, बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
मुझको अब तू ही संभाल, मेरे शंभू मेरे महाकाल,
तेरे हवाले की है मैने जिंदगानी, जाके ये बाते सारे जग को बतानी,
तू ही पिता है मेरा तू ही दीनदयाल है, करुणा बरसाने वाले महिमा अपार है,
दर पे तुम्हारे आके आशीष पाएं, चरणों में बाबा तेरे शीश नवाएं,
मुझको अब तू ही संभाल, मेरे शंभू मेरे महाकाल।
हर कही प्यार मिलता, खुशियों की बहार है,
तेरी कृपा बरसी है ये तेरा ही कमाल है,
तू जो न हो तो ये बहारें भी न होती, राहों में काटे होते, कलिया न होती,
तेरा भगत बाबा तेरा ही गुण गाए, सारी उमर तुझको ही रिझाए,
मुझको अब तू ही संभाल, मेरे शंभू मेरे महाकाल।
तेरे बिना अब जिया नहीं जाए, बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
बिन तेरे मुझे कौन संभाले,
मुझको अब तू ही संभाल, मेरे शंभु मेरे महाकाल ।
Related Bhajans
Discover more devotional songs