॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Fagan Main Shyam Sang Khelenge Holi
तर्ज - सारा लंदन ठुमकदा
आई भगतो की टोली आई,
छाई छाई खाटू में मस्ती छाई,
लेकर निशान चली भक्तो की टोली,
फागण में श्याम संग खेलेगे होली,
ये होली खाटू धाम की सारा इंडिया ठुमकता,
ये श्याम भगत मतवाले कई गोरे है कई काले ,
कुछ मुंबई से है आये कुछ है कोलकाता वाले,
दिल्ली वाले भी देखो करते ठिठोली फागण में श्याम संग खेले गे होली,
ये होली खाटू धाम की सारा इंडिया ठुमकता,
ये जयपुर के रंगीले रंगो में हो रहे है गीले,
बांगोलारी हैदराबादी सूरत के छैंछबीले,
लाये बनारस वाले भांग की गोली फागण में श्याम संग खेले गे होली,
ये होली खाटू धाम की सारा इंडिया ठुमकता,
पंजाबी ढोल बजाये भंगड़े की धूम मचाये,
फिर यूपी हरयाणा वाले फिर पीछे क्यों रह जाए,
गुजराती लाये रंगो की रंगोली फागण में श्याम संग खेले गये होली,
ये होली खाटू धाम की सारा इंडिया ठुमकता,
प्रेमी रसिक प्रेमी भक्तों की आई बारी,
ये रंग गुलाल उड़ाए भर भर के पिचकारी,
गाये धमाल रोमी मीठी की बोली फागण में श्याम संग खेले गे होली,
Related Bhajans
Discover more devotional songs