॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Mahadev - Hasya Bhav
महादेव - हास्य भाव
Bhajans (18)
Bhang Pilade Na Goura
bhajanShrijirasik
तर्ज :-तू बीन बजा दे न जोगी
ठाले कुंडी ला दे रगड़ा मत कर गोरा खामखा झगड़ा,
पीके भंग हरिद्वार में जाऊं रे सब मने देखते रह जागे मैं ऐसा डमरू बजाउ
रे भंग पिला दे न गोरा मेरा नशा सा ढीला होरा
1. काची काची भांग के घोटा जम के गोरा लाइए तू
सावन मस्त महीना आग्या भर भर लोटा पियाइये तू
तोड़ :- और न कोई काम तेरे पे ,हो तेरा एहशान मेरे पे ना और मैं कुछ भी चाहु
2.हरिद्वार हर की पौड़ी का चल क़े देख नजारा
दिल्ली up हरियाणे ते आवे भगत बड़ा प्यारा
तोड़ :-उनके रंग मैं ही रंग जाऊ कावड़ियों संग नाचू गाउ मैं सुध बुध अपनी भुलाउं
3.नवीन कुमार की किस्मत का गोरा कब खोलेगी ताला
तेरे प्यार मैं पागल से यो संकर डमरू वाला
Chali Paniya Bharan Shiv Naar
bhajanShrijirasik
इठलाती हुई बल खाती हुई,
चली पनिया भरने शिव नार,
सागर में उतारी गागरिय
रूप देख कर सागर बोला,
कौन पिता महतारी,
कौन देश की रहने वाली,
कौन पुरुष की नारी,
बता दे कौन पुरुष की नारी,
हौले हौले गौरा बोले,
छाया है रूप अपार रे,
सागर में उतारी गागरिया।
इठलाती हुई बल खाती हुई
राजा हिमाचल पिता हमारे,
मैनावती महतारी, शिव शंकर है पति हमारे,
मैं उनकी घर नारी,
समुंदर मैं उनकी घर नारी,
जल ले जाऊं पिय नहलाऊं,
तू सुन ले वचन हमार रे,
सागर में उतारी गागरिया।
इठलाती हुई बल खाती ॥
कहे समुंदर छोड़ भोले को,
पास हमारे आओ,
चौदह रत्न छुपे है मुझमे,
बैठी मौज उड़ाओ,
गिरजा बैठी मौज उड़ाओ
वो है योगिया पीवत भंगिया,
क्यों सहती कष्ट अपार रे,
सागर में उतारी गागरिया।
इठलाती हुई बल खाती ॥
क्रोधित होकर चली है गौरा,
पास भोले के आई,
तुम्हरे रहते तके समंदर सारी कथा सुनाई,
भोले को सारी कथा सुनाई जतन,
सागर को मथन,
लियो चौदह रतन निकाल रे,
सागर में उतारी गागरिया।
इठलाती हुई बल खाती हुई,
चली पनिया भरन शिव नार, सागर में...
Sunder Sa Lag Raha Hai
bhajanShrijirasik
तर्ज » ( मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा )
सज रहा है ये भोला सुंदर सा लग रहा है
टीका लगाओ बाबा क्या खूब लग रहा है
चंदा से खूबसूरत चमके है तेरा चेहरा
आंखों के आगे मेरे लगता है तेरा पहरा
ऊपर से तेरा बाबा मुस्कुराना सा लग रहा है
टीका लगाओ बाबा क्या खूब लग रहा है
जंटा से तेरे शंकर बहती है गंग धारा
भक्तों को तूने बाबा पल भर में है उबारा
डमरू बजाना तेरा क्या खूब लग रहा है
टीका लगाओ बाबा क्या खूब लग रहा है
लकी के दिल में भोले तू ही तो बस गया है
वह तो मेरे बाबा तेरे नैनो में फस गया है
कीर्तन में मेरा अब तो मन सा लग रहा है
टीका लगाओ बाबा क्या खूब लग रहा है
Dekho Lada Goura Da
bhajanShrijirasik
लाड़ा गौरा का
सखियों देखो, बड़ा निराला, लाड़ा गौरा का॥
पहनता गले, सर्पों की माला, लाड़ा गौरा का॥
घोड़ी भी ना, मिली है इसको, चढ़ के बैल पे आया है,
बंदे भी ना, मिले बाराती, भूत-चुड़ैलें लाया है॥
लगता, बड़ा ही, भोला-भाला॥
लाड़ा गौरा का,
पहनता गले, सर्पों की माला, लाड़ा गौरा का॥
तन पे, भस्म रमाई उसने, हाथ त्रिशूल सजाया है,
ना पगड़ी ना, सेहरा उसने, जोड़ा भी ना सजाया है॥
आया, पहन के, मृगचर्म का शाला॥
लाड़ा गौरा का,
पहनता गले, सर्पों की माला, लाड़ा गौरा का॥
रोटी छीन-छीन, खाते बाराती, सब्र भी करना सीखा नहीं,
राशन सारा, चट कर डाला, पेट फिर भी भरा नहीं॥
ऊपर से, मांगता, भांग का प्याला॥
लाड़ा गौरा का,
पहनता गले, सर्पों की माला, लाड़ा गौरा का॥
अजब-गजब है, शादी का सागर, किसने मिलाई ये राशि है,
राजा की है, बेटी गौरा, और वह पर्वत का वासी है॥
अब तो, रब ही, है रखवाला॥
लाड़ा गौरा का,
पहनता गले, सर्पों की माला, लाड़ा गौरा का॥
Bhole Baba Nach Rahe
bhajanShrijirasik
खा के धतूरा भांग भोले बाबा नाच रहे
खा के, धतूरा भांग, भोले बाबा नाच रहे ll
कि, भोले बाबा नाच रहे, xll
खा के, धतूरा भांग....
ब्रह्मा, नाचे, विष्णु नाचे l
संग, में उनके, नारद नाचे ll
नाच, रहा ब्रह्मांड, भोले बाबा नाच रहे,
खा के, धतूरा भांग....
चंदा, नाचे, सूरज नाचे l
संग, में उनके, तारे नाचे ll
नाच, रहा आकाश, भोले बाबा नाच रहे,
खा के, धतूरा भांग....
गंगा, नाचे, यमुना नाचे l
संग, में उनके, सरयू नाचे ll
नाच, रहा पाताल, भोले बाबा नाच रहे,
खा के, धतूरा भांग....
शंकर, नाचे, गौरां नाचे l
संग, में उनके, गणपति नाचे ll
नाच, रहा कैलाश, भोले बाबा नाच रहै,,,
खा के, धतूरा भांग....
साधु, नाचे, जोगी नाचे l
संग, में उनके, हम सब नाचे ll
नाच, रहा संसार, भोले बाबा नाच रहे,
खा के, धतूरा भांग....
Lakh Lakh Hon Badhaiyan Aaj Meri Goura Ko
bhajanShrijirasik
ओ लख-लख, हों बधाइयाँ,
आज मेरी गौरा को॥
ओ सारे नाच-नाच, दें बधाइयाँ,
आज मेरी गौरा को॥
गौरा ब्याहने, भोले जी आए,
भूत-प्रेतों को साथ लाए॥
ओ हो के बैल सवार, आज मेरी गौरा को॥
ओ लख-लख, हों बधाइयाँ...
बधाई देने, राम जी आए,
सीता, हनुमत को साथ लाए॥
हो नाच-नाच, दें बधाइयाँ, आज मेरी गौरा को॥
ओ लख-लख, हों बधाइयाँ...
बैठ बैकुंठ धाम से, विष्णु जी आए,
लक्ष्मी, नारद को साथ लाए॥
ओ हो के गरुड़ सवार, आज मेरी गौरा को॥
ओ लख-लख, हों बधाइयाँ...
बधाई देने, ब्रह्मा जी आए,
सरस्वती माँ को साथ लाए॥
ऋषि-मुनि संग सभी, आज मेरी गौरा को॥
ओ लख-लख, हों बधाइयाँ...
रथ में बैठ के, कान्हा जी आए,
राधा, रुक्मिणी को साथ लाए॥
ओ रास रचाएँ आप, आज मेरी गौरा को॥
ओ लख-लख, हों बधाइयाँ...
दूर से चल कर, मंडली आई,
सब सखियों को संग लाई॥
ओ फूलों के हार लिए, आज मेरी गौरा के॥
ओ फूल बरसाते आप, आज मेरी गौरा के॥
ओ करते जय-जयकार, आज मेरी गौरा के॥
ओ नाचते-गाते साथ, आज मेरी गौरा के॥
Khadi Khadi Guara Manay Rahi Shiv Ko
bhajanShrijirasik
खड़ी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
सोने का लोटा गंगाजल पानी
बूंद बूंद गौरा चढ़ाए रही शिव को
ऊँ ऊँ कह के मनाए रही शिव को
खडी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
बागों से जाके गौरा फूल तोड लायी
गुंध गुंध माला चढ़ाय रही शिव को
ऊँ ऊँ कह के रिझाए रही शिव को
खडी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
बागों से जाके गौरा बेलपत्र लाई
राम नाम लिख के चढ़ाए रही शिव को
ऊँ ऊँ कह के रिझाए रही शिव को
खडी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
जंगल में जाके गौरा भांग तोड़ लाई
पीस पीस भंगिया पिलाए रहीं शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
खडी खड़ी गौरा मनाए रही शिव को
उँ उँ कंह के रिझाए रही शिव को
Mere Shiv Ji Ne La Liya Ghota
bhajanShrijirasik
घोटा ॥ मेरे शिवा ने ला लिया घोटा ॥
घोट, घोट के, रगड़ रगड़ के
लै के, कुंडा सोटा,
मेरे शिवा ने ला लिया घोटा...
घोटा ॥ मेरे शिवा ने ला लिया घोटा ॥
शिव जी मेरे, पैंट नी पाउँदे
लाउँदे, तेर लंगोटा,
मेरे शिवा ने ला लिया घोटा...
घोटा ॥ मेरे शिवा ने ला लिया...
शिव जी मेरे, हार नी पाउँदे
पाउँदे, फनियर मोटा,
मेरे शिवा ने ला लिया घोटा...
घोटा ॥ मेरे शिवा ने ला लिया...
शिव जी मेरे, कोक नी पींदे
पींदे, भंग दा लोटा,
मेरे शिवा ने ला लिया घोटा...
घोटा ॥ मेरे शिवा ने ला लिया...
शिव जी मेरे, जिम नी जानते
ओहदा, वैसे ही, डोला मोटा,
मेरे शिवा ने ला लिया घोटा...
घोटा ॥ मेरे शिवा ने ला लिया...
पारबती मां, गोरी गोरी
शिव जी, काल कलूटा,
मेरे शिवा ने ला लिया घोटा...
घोटा ॥ मेरे शिवा ने ला लिया...
Bhole Baba Ban Gaye Gujjariya
bhajanShrijirasik
पहन लियो लंहगा चुनरीया
पहन, लियो, लंहगा चुनरीया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ॥
माथे पे, बिंदिया और, कानों में बाली ।
नाक में, नथनिया और, होंठो पे लाली ॥
अरे, करधनिया, सोहे कमरिया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया...
शंकर जी, भोले से, बन गए भोली ।
भोला को, देख देख, पार्वती बोली ॥
अरी, घुँघटा की, रखियो खबरीया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया...
चले रास, देखन को, बन के जनानी ।
जहाँ रास, मोहन संग, करे राधा रानी ॥
भोले, आए, झुका के, नज़रिया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया...
देख देख, भोले को, सोचे कन्हाई ।
आज नई, सखी कौन, घुँघटा में आई ॥
अरे, पकड़ी, मोहन ने कलईया,
भोले बाबा, बन गए, गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया...
खुल गई, पोल जब, घुँघटा उठायो ।
गोपेश्वर, नाम जब, भोले ने पायो ॥
भोले, जा रहे, झुका के नज़रिया,
भोले बाबा, बन गए गुज़रिया ।
पहन, लीयो, लंहगा चुनरीया...
Mere Bhole Ne Peeta Ghota
bhajanShrijirasik
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा।
घोटा घोटा घोटा, मेरे शिवां ने पीता घोटा॥
भोला देवे भंग लिया के,
गौरा बैठी घोटी जावे।
घोटी जावे घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा॥
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
अक्क धतूरा भंग मिला के,
गौरा कोलों तैयार करा के।
घोटी जावे घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा॥
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
एह घोटा भोले दा प्याला,
एह घोटे दा नशा निराला।
भर भर पींदा लोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
शंकर मेरा भोला भाला,
शमशेर वी फेरे माला।
गल विच फनीअर मोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
घोटा घोटा घोटा, मेरे भोले ने पीता घोटा...
Shankar Se Kah Do Kar Le Sringar
bhajanShrijirasik
शंकर से कह दो कर ले श्रंगार
शंकर, से कह दो, कर ले श्रंगार,
गौरां, पहनाएगी, फूलों के हार ॥
गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥
शंकर के, सिर का, क्या है श्रृंगार ।
जूड़ा, जटाएं और, गंगा की धार ॥
गंगा, लहराती है, भोले नाथ जी ।
गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥
शंकर के, माथे का, क्या है श्रृंगार ।
चंदन, लगाए और, चंदा उजियार ॥
चंदा, से उजाला है, भोले नाथ जी ।
गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥
शंकर, के गले का, क्या है श्रृंगार ।
बिच्छू, ततैया और, सपों के हार ॥
सर्प, लहराते हैं, भोले नाथ जी ।
गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥
शंकर, के हाथों का, क्या है श्रंगार ।
त्रिशूल, कमण्डल और डमरू की तान ॥
तान, मस्तानी है, भोले नाथ जी ।
गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥
शंकर, के पैरों का, क्या है श्रंगार ।
धुल, खड़ाऊँ और, मस्तानी चाल ॥
चाल, मस्तानी है, भोले नाथ जी ।
गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥
शंकर, के अंगों का, क्या है श्रंगार ।
बाघंबर, शाला और, भस्मी आपार ॥
रूप, मस्ताना है, भोले नाथ जी ।
गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥
शंकर, से कह दो, कर ले श्रंगार,
गौरां, पहनाएगी, फूलों के हार ॥
गौरां, तो दीवानी है, भोले नाथ की ॥
Nar Se Nari Bane Bholenath
bhajanShrijirasik
नर से नारी बने भोलेनाथ
नर से नारी, बने, भोले नाथ,
गौरां, कहने लगी ॥
कहने, लगी गौरां, कहने लगी ॥
नर से नारी, बने, भोले नाथ...
गले, में नाग, लिपट रहे काले ॥
मारे, अंदर, से फुँकार,
गौरां, कहने लगी ।
नर से नारी, बने, भोले नाथ...
कहाँ, छुपाओगे, गंगा की धारा ॥
बहती, बहती, जटा से धार,
गौरां, कहने लगी ।
नर से नारी, बने, भोले नाथ...
गले में, पहने, मुंडों की माला ॥
कैसे, पहनोगे, मोतियन के हार,
गौरां, कहने लगी ।
नर से नारी, बने, भोले नाथ...
जटा, जूट सी, कैसे छुपेगी ॥
सब, उलझ, रहे हैं वाल,
गौरां, कहने लगी ।
नर से नारी, बने, भोले नाथ...
Apni To Jaise Taise
bhajanShrijirasik
अपनी तो जैसे तैसे
अपनी, तो जैसे तैसे ।
भांग, धतूरा खाके ॥
कट जाएगी...
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
आपके, पैरों की पायल, है बड़ी ही, कीमती ॥
मेरे तो, पैरों में घुँघरू ।
बोले हैं, छम छम छम छम ।
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, अंगो का लंहगा, है बड़ा ही, कीमती ॥
मेरे तो, अंग मृग छाला ।
तन पर है, रमी भबूति ।
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, माथे का टीका, है बड़ा ही कीमती ॥
मेरे तो, सर पर जूड़ा ।
जूड़े से, बहती गंगा ।
माथे पर, है चंदा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, गले का हरवा, है बड़ा ही कीमती ॥
मेरे तो, गले नाग हैं ।
बिच्छू है, और ततैईया ।
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
आपके, हाथों का चूड़ा, है बड़ा ही कीमती ॥
मेरे तो, हाथ कमण्डल ।
दूजे में, डम डम डमरू ।
आपका, क्या होगा, ओ गौरां रानी ॥
अपनी, तो जैसे तैसे...
Nar Se Nari Bane Hai Guara Ke Piya
bhajanShrijirasik
नर से नारी बने हैं गौरां के पिया
नर से, नारी बने हैं, गौरां के पिया ॥
माथे, पे बिंदिया, माथे, पे टीका ॥
लम्बा, घूँघट डाले, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
आँखों, में कज़रा, वालों में गज़रा ॥
जटा से, गंगा बहाए, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
कानों, में कुण्डल, नाक में नथुनियाँ ॥
गले में, पहने हरवा, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
हाथों, में चूड़ियाँ, हाथों में कँगना ॥
लाल, मेंहदी लगाए, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
पैरों, में पायल, घुँघरू जड़े हैं ॥
महावर, लाल लगाए, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
अंगों, में साडी, अंगों में लंहगा ॥
चुनरी, लाल हैं ओढ़े, गौरां के पिया ।
नर से, नारी बने हैं, गौरां के...
Namah Shivay Do Mantro Ki Mala Hai
bhajanShrijirasik
नमः शिवाय नमः शिवाय दो मंत्रों की माला है
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की माला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ॥
ना मुकुट है, शीश पे उनके, ना कोई, पहने सेहरा है ॥
काली, जटाओं, के बीच में, बहती, गंग धारा है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना कुण्डल है, कान में उनके, ना पहने, फूल हार हैं ॥
गले, में उनके, सर्प विराजे, बीच में, मुंडन माल है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना चोला है, तन पे उनके, ना पहने, आभूषण है ॥
भस्मी रमाए, आया जोगी, कमर बांध मृगछाला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना हाथी, घोड़ा है उनके, ना कोई, संगी साथी है ॥
बैल, पे चढ़के, आया भोला, भूत प्रेत, बाराती हैं ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
ना महल, दो महला उनके, ना कोई, ठौर ठिकाना है ॥
कैलाश पे, वास वोह करता, उसका, रूप निराला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की माला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ॥
Goura Ne Bhole Se Jhagda Kiya
bhajanShrijirasik
गौरां ने भोले से झगड़ा किया
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया,
हाँ झगड़ा किया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ॥
एप्पल, का फोन भोले, हमको दिला दो` ।
ज़ियो की, सिम भोले, इस में डलवा दो ॥
गाना, भरा दो उसमे, टिंकू ज़िया,
हाँ टिंकू ज़िया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
सूरत, की, साड़ी भोले, हमको मंगा दो ।
लाल, चुन्नरिया भोले, हमको ओढ़ा दो ॥
ऊंची, एड़ी सेंडिल, मंगवा दो पिया,
हाँ मंगवा दो पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
डव का, साबुन भोले, हमको दिला दो ।
लैकमी की, क्रीम भोले, हमको मंगा दो ॥
ब्यूटी पार्लर, फेशियल, करा दो पिया,
हाँ करा दो पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
लाल, फ़रारी गाड़ी, हमको दिला दो ।
तीनो, लोक की भोले, सैर करा दो ॥
नए, नए गिफ़्ट, दिला दो पिया,
हाँ दिला दो पिया
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
संग की, सखियाँ भोले, मेरी बुला दो ।
वंडर, लैंड की भोले, सैर करवा दो ॥
हम को, सिनेमा, दिखा दो पिया,
हाँ दिखा दो पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
व्हाट्सएप, चलाऊँ भोले, तुमसे बतियाऊँ ।
फेसबुक पे, फोटो भोले, रोज़ मैं लगाऊँ ॥
इंस्टा, पे रील, बनाऊँ पिया,
हाँ बनाऊँ पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
सोने, की चूड़ी भोले, हमको पहना दो ।
हीरे, का हार भोले, गले में जड़ा दो ॥
सेल्फी, भी लूँगी, उसमें भोले पिया,
हाँ भोले पिया,
हमको, मोबाइल, दिला दो पिया ।
गौरां ने, भोले से, झगड़ा किया...
Mera Bhola Bada Bhangiya
bhajanShrijirasik
मेरा भोला बड़ा भंगिया
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया... ओ राम जी ॥
ओ जटा, धारी बड़ा, अमली... ओ राम जी ॥
ओ, राम जी, ओ राम जी ॥
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया...
मैंने, मंगाया, माथे का टीका ॥
ओ भोला, चंदा, ले के आ गया... ओ राम जी ॥
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया...
मैंने, मंगाए, कानों के कुंडल ॥
ओ भोला, बिच्छू, ले के आ गया... ओ राम जी ॥
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया...
मैंने, मंगाया, गले का हार ॥
ओ भोला, सर्प, ले के आ गया... ओ राम जी ॥
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया...
मैंने, मंगाई, अंगे की साड़ी ॥
ओ भोला, बाघंबर, ले के आ गया... ओ राम जी ॥
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया...
मैंने, मंगाए, हाथों के कँगना ॥
ओ भोला, डमरू, ले के आ गया... ओ राम जी ॥
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया...
मैंने, मंगाई, पैरों की पायल ॥
ओ भोला, घुँघरू, ले के आ गया... ओ राम जी ॥
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया...
मैंने, मंगाए, लड्डू और पेड़े ॥
ओ भोला, भाँग, ले के आ गया... ओ राम जी ॥
मेरा, भोला बड़ा, भंगिया...
Dheere Dheere Damaru Bajaye Bhola
bhajanShrijirasik
धीरे धीरे डमरू वजाए मेरा भोला
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला ॥
ओ नाचने, आ गई गौरां, मेरा बम बम भोला ॥
न पिए पेप्सी, न कोका कोला ॥
ओ पी गया, भांग का कटोरा, मेरा बम बम भोला ॥
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला...
न खाए लड्डू, न खाए पेड़ा ॥
ओ खा गया, भांग का गोला, मेरा बम बम भोला ॥
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला...
न पहने कुडता, न वोह पज़ामा ॥
ओ अंग, भभूति रमाए, मेरा बम बम भोला ॥
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला...
न बैठे मोटर, न बैठे गाड़ी ॥
ओ नंदी पे, बैठा जाए रे, मेरा बम बम भोला ॥
धीरे, धीरे डमरू, वजाए मेरा भोला...
हर हर महाँदेव
Explore Hasya Bhav for Other Deities
Discover the same devotional mood
Explore Other Bhavs for Mahadev
Experience different devotional moods
