॥ राधे राधे ॥

होली खेल रहे भोलेनाथ देखो गौरा के पीहर मे
गौरा की बहन निराली वो वैष्णो जम्मू वाली
करती रंगो की बरसात देखो गौरा के पीहर मे
होली खेले भोलेनाथ...
गौरा की बहन नीराली वो काली कलकत्ते वाली
वो भींग रही खूद साथ देखो गौरा के पीहर मे
होली खेले भोलेनाथ...
गौरा की बहन नीराली वो ज्वाला हिमाचल वाली
भोले हंस के करते बात देखो गौरा के पीहर मे
होली खेले भोलेनाथ...
गौरा की बहन नीराली वो सीता जनकपुर वाली
होली खेले सारी रात देखो गौरा के पीहर मे
होली खेले भोलेनाथ...
गौरा की बहन नीराली हाजी हरिद्वार वाली
खेले पकड़ पकड़ के हाथ देखो गौरा के पीहर मे
होली खेले भोलेनाथ...
गौरा की बहन नीराली वो नैनिताल वाली
भर रही रंगो की परात देखो गौरा के पीहर मे
होली खेले भोलेनाथ...
गौरा की बहन नीराली वो विंध्याचल वाली
बोली तू डाल मै पात देखो गौरा के पीहर मे
होली खेले भोलेनाथ...
गौरा की बहन नीराली वो तूलसी जी मतवाली
जैसे लहरे हवा के साथ देखो गौरा के पीहर मे
होली खेले भोलेनाथ...
Discover more devotional songs