॥ नाहं स्मरामि कृष्णं तु राधास्मरणवर्जितम् ॥
Mahadev - Veer Bhav
महादेव - वीर भाव
Bhajans (4)
Bhuto Par J Raj Chale
bhajanShrijirasik
शमशान पर जिसका राज चले, और काल है जिसके पांव तले
जो रहती सदा प्यासी है, मृत्यु भी उसकी दासी है,
वह यम लोक का वासी है, ऐसा भोला अविनाशी है,
उसे कहते राजा भूतों का, वो बीच मसान के रहता है,
वो तन पर चिता की भस्म मले, और बम बम बम बम कहता है।
बम बम बम बम...
जो अक्सर मिलें वीरानों में, वो सब उसके ही चेले हैं,
ना मतलब दुनियादारी से, वह रहते सदा अकेले हैं,
वह भर के चिलम लगा सूटा,अपनी मस्ती में रहते हैं,
वह महाकाल का ध्यान धरें,और बस एक बात ही कहते हैं,
बम बम बम बम...
जीवन वही मृत्यु वही , मरता वही वही मारता,
रक्षक वही भक्षक वही, वही सृजता संघारता,
वही देव है दानव वही, डुबोता वही वही तारता,
नायक है वो, खलनायक भी, बनाता और बिगाड़ता,
वरदान है वही शाप है, आकाश है पाताल है,
जिस से ना कोई बच सका वह ऐसा मायाजाल है,
वह तेरा मेरा इसका उसका, सारी सृष्टि का काल है,
वो महाकाल है...
काल शंभू विकराल शंभू, इस सृष्टि का आधार शंभू,
अभिशाप शंभू वरदान शंभू, हर समस्या का समाधान शंभू,
आकाश शंभू पाताल शंभू, कण-कण में साक्षात शंभू,
आधार शंभू विस्तार शंभू, अनंत का है द्वार शंभू,
हर काल का प्रवाह शंभू, हर युग का है गवाह शंभू,
हर कथा का स्वरूप शंभू, हर लीला का प्रारूप शंभू,
हर सत्य का विचार शंभू, हर-हर का है आधार शंभू,
आस शंभू विश्वास शंभु, तूं जपले हर इक श्वास शंभू ,
शंभू - शंभु , शंभू - शंभू
सीमित भी है बेअंत है, वही शून्य है असंख्य है,
पापी वही वही संत है , आरंभ है और अंत है
वही पाप है वही पुण्य है , वही धर्म है अधर्म है,
वही जीत है वही हार है, वही कर्म और निष्कर्म है,
वो शांत है अशांत भी, वो ही मौन है प्रचंड है,
कोमल भी है कठोर भी, क्षमा वही - वही दंड है,
वही दया है, वही क्रूरता, वही शोक है वही हर्ष है,
दृष्टा भी वो कर्ता भी वो, वही सुगुम और संघर्ष है
शस्त्र है वही शास्त्र है, वही ध्वनि है, वही नाद है,
कल भी वही, वही आज है, पहले वही - वही बाद है,
वही सादगी श्रृंगार है, प्रकाश है अंधकार है,
दृश्य है अदृश्य है, आकार है निराकार है,
Bhola Nache Mera Shamshano Mai
bhajanShrijirasik
भोला नाचे मेरा श्मशानों में
भोला, नाचे मेरा, श्मशानों में,
शिव, नाचे मेरा, श्मशानों में ॥
वो रहता, अकेला, वीरानों में... ॥
भोला, नाचे मेरा, श्मशानों में,
शिव, नाचे मेरा, श्मशानों में ॥
हाथ में डमरु, जटा में गंगा,
नाम है भोला, मस्त मलंगा ।
नील कंठ, कहलाता है वो,
पीता है, दुनियाँ की भंगा ॥
उस पे, रहमत, हो जाती जब ॥
है ये, नाम, दीवानो में...
भोला, नाचे मेरा, श्मशानों...
वो चाहे तो, मिलता खाना,
न चाहे, भूखे सो जाना ।
वो ही सब को, देता साँसे,
वो ही जाने, कब मर जाना ॥
वो ही, जल में, वो ही थल में ॥
वो ही, है, तूफानों में...
भोला, नाचे मेरा, श्मशानों...
शिव के हाथ में, दुनियाँ सारी,
वो ही, नर है, वो ही नारी ।
गुस्से में, शंका मिले शकंर,
वैसे है, भोला भंडारी ॥
वो संदीप के, दिल में बस्ता ॥
मिलता, नहीं, दुकानों में...
भोला, नाचे मेरा, श्मशानों...
Shiv Shankar Ki Foj
bhajanShrijirasik
नमः शिवाय बम बम भोला जपता है जो रोज
मेरे शिव शंकर की फौज करेगी बड़ी मौज
जिसने शिव को पूजा उसकी होगी बल्ले बल्ले
नदी पर असवार होके भोला मेरा चले
शिव शंकर कैलाशपति को मन मंदिर में खोज...
मेरा भोला भंडारी भंडारेसबके भरता है
एक लोटा जो जल चढ़ा दे उसकी रक्षा करता है
कण कण में शिव बस्ता मेरा ध्यान लगाकर सोच
देवों में महादेव हमारा सबसे बड़ा है दानी
जो भी इसका नाम है जपता दूर करें परेशानी
महाकाल को सौंप दे प्यार जीवन का बोझ
विश्व धारी मेरा विश्वनाथ है भोला भंडारी
काहे को तू डरता आर के साथ तेरे त्रिपुरारी
शिवम कहे शिव नाम के वाले भगता मोक्ष
Bhagawan Sab Kamal Hai Pyare Teri Meri Dhal Hai Pyare
bhajanShrijirasik
भगवन सब कमाल हैं प्यारे
तेरी मेरी ढाल है प्यारे
भगवन सब कमाल हैं प्यारे
तेरी मेरी ढाल है प्यारे
ये बात पर याद रखियो
महाकाल महाकाल है प्यारे
तेरी मेरी ढाल है प्यारे
शम्भू...
भगवन सब कमाल हैं प्यारे
तेरी मेरी ढाल है प्यारे
भगवन सब कमाल हैं प्यारे
तेरी मेरी ढाल है प्यारे
ये बात पर याद रखियो
महाकाल महाकाल है प्यारे
शंकरा करुणाकरा
शंकरा करुणाकरा
जगदीश्वरा परमेश्वरा
जगदीश्वरा परमेश्वरा
शिव शिव शिव शिव शिव
शिव शिव शिव शिव शिव
शिव शिव शिव शिव शिव
शिव शिव शिव शिव शिव
शम्भू...
शिव ही अग्नि शिव ही पानी सखिये री
बिना शिव के ये न धरती बचती है
जब नहीं था कोई तब शिव ही थे
शिव ही मृत्यु, शिव ही आदिशक्ति है
धरती की लय ताल है प्यारे
पैरों में कंकाल है प्यारे
धरती की लय ताल है प्यारे
पैरों में कंकाल है प्यारे
ये बात पर याद रखियो
महाकाल महाकाल है प्यारे
शंकरा करुणाकरा
शंकरा करुणाकरा
जगदीश्वरा परमेश्वरा
जगदीश्वरा परमेश्वरा
शिव शिव शिव शिव शिव
शिव शिव शिव शिव शिव
शिव शिव शिव शिव शिव
शिव की पूजा करियो रे
मृत्यु से ना डरियो रे
शिव का जो वरदान मिले
ब्रह्मा विष्णु श्याम मिले
कितना संसार बनाया है
ये धरती शिव की माया है
जिसने शिव को पाया है
पवन पुत्र हनुमान मिले
अंबर और पाताल है प्यारे
भस्म लगायी खाल है प्यारे
ये बात पर याद रखियो
महाकाल महाकाल है प्यारे
शंकरा करुणाकरा
शंकरा करुणाकरा
जगदीश्वरा परमेश्वरा
जगदीश्वरा परमेश्वरा
शम्भू...
शिव शिव शिव शिव शिव
Explore Veer Bhav for Other Deities
Discover the same devotional mood
Explore Other Bhavs for Mahadev
Experience different devotional moods
