होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग,
पार्वती के संग माता पार्वती के संग…..
कुटी छोड़ शिव शंकर चल दिए लियो नादिया संग,
गले में रुद्रो की माला और सर्प लिपट रहे अंग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………
एक मन खा गए भांग धतुरा धडीयो पि गए भंग,
एक शेर गांजे का पि गए हुए हुए नशे में चंग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………
लखन लाल जी होली खेले हनुमत जी के संग,
रघुवर होली खेल रहे है सीता जी के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………
राजा इंद्र ने होली खेली इंद्राणी के संग,
राधा होली खेल रही है होली श्री कृष्णा के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………
विष्णु होली खेल रहे है होली लक्ष्मी जी के संग,
ब्रम्हा विष्णु मिलकर खेले शिव शंकर के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर माता पार्वती के संग………