॥ राधे राधे ॥

तीनो लोकन से न्यारी राधा रानी हमारी।
राधा रानी हमारी, राधा रानी हमारी॥
सनकादिक तेरो यस गावे, ब्रह्मा विष्णु आरती उतारें।
देखो इंद्र लगावे बुहारी, राधा रानी हमारी॥
सर्वेश्वरी जगत कल्याणी, ब्रज की मालिक राधा रानी।
यहाँ कोई ना रहता भिखारी, राधा रानी हमारी॥
एक बार जो बोले राधा, कट जाएँ जीवन की बाधा।
कृपा करो महारानी, राधा रानी हमारी॥
तेरी कृपा से तेरो यस गावे, तेरो नाम मे ध्यान लगावे।
अब तारो हमे महारानी, आये शरण तुम्हारी।।
Discover more devotional songs