॥ राधे राधे ॥

मेरी छोटी सी किशोरी, बड़ी प्यारी लागे,
वृषभानु की दुलारी, बड़ी प्यारी लागे,
प्यारी लागे सुकुमारी लागे,
मेरी नन्ही सी किशोरी, बड़ी प्यारी लागे ।।
रंग रंगीली छैल छबीली,
छैल छबीली गुण गरविली,
रूप रसीली अति शर्मीली,
ये तो कोटि चन्द्र उजियारी लागे,
वृषभानु........
बृजेश्वरी राजेश्वरी राधा,
परिपूर्ण परमेश्वरि राधा,
तीन लोकन से न्यारी लागे
वृषभानु........
छोटी सी किशोरी की, बड़ी बड़ी अँखियाँ,
बड़ी-बड़ी अखियां -2
छोटी सी किशोरी की, बड़ी बड़ी अँखियाँ,
अँखियों में कजरे की धार साजे,
मेरी नन्ही सी किशोरी, बड़ी प्यारी लागे
छोटी सी किशोरी के,
छोटी सी किशोरी के पांव में पायलिया
पाँव में पायलियाँ रे,
पाँव में पायलियाँ, पाँव में पायलियाँ,
वा तो नाचे जब छमा छम बाजे,छम छम बाजे,2
मेरी नन्ही सी किशोरी, बड़ी प्यारी लागे
प्रेम देव पट रानी राधा,
वरदानी कल्याणी राधा,
नीज दीन की मधुप हितकारी लागे
वृषभानु........
Discover more devotional songs