॥ राधे राधे ॥

ये तो अधमन की खरीदार हमारी राधा रानी,
ये तो रसिकन की रीझवार हमारी राधा रानी।
राधा रानी, राधा रानी,
या ने मोह लियो नन्द कुमार,
ये तो अधमन की खरीदार हमारी राधा रानी॥
बरसाने में सदा विराजे,
वृन्दावन में सदा विराजे,
ये तो सखियन की सरदार हमारी राधा रानी॥
जो जन इनके दर पे आवे,
मन चाहि वो वस्तु पावे,
ये तो खोल देवे भण्डार हमारी राधा रानी॥
परम दयालु ना देखू जग में,
भरिरी दुलार चरण रज कण में,
ये तो पतितन की रीझवार हमारी राधा रानी॥
हम तो अधम, कुटिल, मतिहीना,
दीन-हीन, तेरे प्रेम विहीना,
कर दो भव-सागर से पार हमारी राधा रानी॥
ऊँचे महल अटारी वारि,
अब तो कृपा करो ब्रज रानी,
ये दास जाए बलिहार हमारी राधा रानी॥
Discover more devotional songs