॥ राधे राधे ॥

राधा राधा रटते रटते,
बीत रही ये उमरिया।
हे महारानी भूल गई क्या?
हे महारानी भूल गई क्या,
दास की खबरिया?
राधा राधा रटते रटते,
बीत रही ये उमरिया।
रोज शाम को हे महारानी,
तेरे दर पे आऊं मैं।
राधा-राधा, श्यामा-श्यामा,
कह के तुम्हें पुकारूं मैं।
हे ब्रज रानी करुणा कर दो,
आया तेरी डगरिया।
राधा राधा रटते रटते,
बीत रही ये उमरिया।
तेरी कृपा से हे महारानी,
तेरा ही गुण गाऊं मैं।
एक बार बस दर्शन दे दो,
नित मैं तुमसे मांगू ये।
हे ब्रज रानी करुणा कर दो,
आया तेरी डगरिया।
राधा राधा रटते रटते,
बीत रही ये उमरिया।
हे महारानी मैं दास तुम्हारा,
तेरे ही गुण गाऊं मैं।
श्यामा-श्याम के युगल रूप को,
मन में अपने बसाऊं मैं।
हे महारानी विनती सुन लो,
आया तेरी डगरिया।
राधा राधा रटते रटते,
बीत रही ये उमरिया।
तुम्हारी दया से राधा रानी,
हम सब जीवन पाते हैं।
फिर तुम्हारी कृपा से ही,
तुम में ध्यान लगाते हैं।
करुणा सिंधु हे महारानी,
ले लो मेरी खबरिया।
राधा राधा रटते रटते,
बीत रही ये उमरिया।
जग के झूठे रिश्ते-नाते,
छोड़ तेरे द्वार आया मैं।
जब तक सांस चले इस तन में,
तुझ पर सर्वस्व वारूं मैं।
दया सिंधु अब दया दृष्टि की,
कर दो एक नजरिया।
राधा राधा रटते रटते,
बीत रही ये उमरिया।
हे महारानी भूल गई क्या,
दास की खबरिया?
Discover more devotional songs