॥ राधे राधे ॥

मुरलिया राधे से बतलाए
कौन से जप तप किए मेरी राधे
श्याम ना छोड़े जाएँ
मुरलिया राधे से—-
हरे बाँस की बनी रे मुरलिया
मोतियन से जड़वाए, मुरलिया राधे से--
बड़ा छेद होकर मुरली में फिर भी ये मुस्काए,
मुरलिया राधे से
जब जब अधरन पहुँची मंद मंद मुस्काए,
मुरलिया राधे से
जब मुरली ब्रजमंडल बाजी झूम रहा संसार,
मुरलिया राधे से
ऋषि मुनि याको भेद ना जाने
कोई ना पावे पार,
मुरलिया राधे से
Discover more devotional songs