॥ राधे राधे ॥

मेरा जीवन है तेरे हवाले, श्याम सुन्दर मुरलिया वाले।
मेरा जीवन है तेरे हवाले, मन मोहन मुरलिया वाले॥
तेरे पीछे हम आते रहेंगे, धुन तेरी हम गाते रहेंगे,
तू हमें आज अपना बना ले, तू हमें आज अपना बना ले,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले,
मेरा जीवन है तेरे हवाले, श्याम सुन्दर मुरलिया वाले॥
फूल हैं हम तेरे उपवन के, कठपुतली हैं हम तेरे मन के,
तू चाहे जिसे भी नचा ले, तू चाहे जिसे भी नचा ले,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले,
मेरा जीवन है तेरे हवाले, श्याम सुन्दर मुरलिया वाले॥
तेरी महिमा है जग से निराली, सारा जग तेरे दर का भिखारी,
चाहे जिसको बना दे या मिटा दे, चाहे जिसको बना दे या मिटा दे,
श्याम सुन्दर मुरलिया वाले,
मेरा जीवन है तेरे हवाले, श्याम सुन्दर मुरलिया वाले॥
Discover more devotional songs