॥ राधे राधे ॥

कुछ कृपा करो राधे, कुछ मुझ पर कृपा करो
थोड़ी दया करो राधे, थोड़ी मुझ पर दया करो
ओ कुछ कृपा करो राधे, कुछ मुझ पर कृपा करो।
ओ बरसाने वाली रस बरसा, अब दया कृपा को ना तरसा
बस एक नज़र कर दे राधे, ममता करुणा आशीष लुटा
मेरे कष्ट हरो राधे, मेरे सारे कष्ट हरो
थोड़ी दया करो राधे, थोड़ी मुझ पर दया करो
हर पल तेरा नाम पुकारूँ मैं, तेरे पावन चरण निहारूँ मैं
मन वाणी वचन और मुख से, राधे-राधे उच्चारूँ मैं
मेरी झोली भरो राधे, मेरी खाली झोली भरो
थोड़ी दया करो राधे, थोड़ी मुझ पर दया करो
कुछ कृपा करो राधे, कुछ मुझ पर कृपा करो।
मन माया मोह से हारा है, तन रोग शोक का मारा है
तन मन और जीवन को राधे, बस एक तुम्हारा सहारा है
मेरी चिंता हरो राधे, मेरी सारी चिंता हरो
थोड़ी दया करो राधे, थोड़ी मुझ पर दया करो
कुछ कृपा करो राधे, कुछ मुझ पर कृपा करो।
Discover more devotional songs