॥ राधे राधे ॥

कौन विधि रीझेंगे मुरलीधर श्याम,
छोड़ सारे काम जपो राधा-राधा नाम।
जिनके हृदय में समाए राधा नाम,
छोड़ सारे काम जपो राधा-राधा नाम॥
भाव से पुकारा जिसने भी श्री राधा,
उसके जीवन की कट गई सब बाधा।
कान्हा की बाँसुरिया जो लेती है नाम,
श्री राधा-राधा नाम, वो है राधा-राधा नाम॥
बरसाने में जो भी आए,
उसपे राधा कृपा बनाए।
वृन्दावन की गलियाँ पुकारे जो नाम,
श्री राधा-राधा नाम, वो है राधा-राधा नाम॥
रो-रो के अखियाँ जो राह निहारे,
विरह के अंसुअन में उनको पुकारे |
यमुना की लहरों में गूंजे जो नाम,
श्री राधा राधा नाम, वो है राधा राधा नाम॥
कुंजन की छांव में जो रस बरसाए,
मुरली मनोहर की सुध-बुध चुराए।
मोहन का मन हर ले जो प्यारा नाम,
श्री राधा राधा नाम, वो है राधा राधा नाम॥
अधरों पे बंसी की तान सजाए,
मुरली के सुर में जो जादू जगाए।
सांसों में अमृत घोले जो नाम,
श्री राधा राधा नाम, वो है राधा राधा नाम॥
वृन्दावन की जो स्वामिनी कहाए,
गोविन्द भी जिनके चरण दबाए।
मोहन को रसिया बनाए जो नाम,
श्री राधा राधा नाम, वो है राधा राधा नाम॥
Discover more devotional songs