॥ राधे राधे ॥

कब मिलोगे मेरे श्याम सांवरे
आंखें राह तकती हैं तुम्हारी
रो रो के बुलाती हूं तुमको
क्यों नहीं आते हो प्यारे
वृंदावन की गलियां सूनी लगती हैं
तुम बिन यमुना का पानी रूखा लगता है
बंसी की धुन सुनाई नहीं देती
मेरा मन तड़प तड़प के रोता है
कृपा करो कन्हैया आ जाओ
दर्शन दे दो एक बार प्रभु
Discover more devotional songs