॥ राधे राधे ॥

हरी नाम को भज ले रे मनवा,
तेरा हो जाये उद्धार।
भजो रे मन गोविन्द जय गोपाल॥
गोविन्द गोविन्द जय गोपाला,
नाम हरी का है बड़ा प्यारा।
हरी नाम को मन में बसा ले,
तेरा हो जाये बेड़ा पार।
भजो रे मन गोविन्द जय गोपाल॥
नाम जपत दुःख दूर हो जाये,
पाप-ताप सब नष्ट हो जाये।
गोकुल का जो है रखवाला,
वही बनेगा तेरा सहारा।
भजो रे मन गोविन्द जय गोपाल॥
हरी नाम से प्यारा ना कोई,
इससे बड़ा ना सहारा है कोई।
सुबह शाम जो नाम को ध्याये,
वो हो जाये हरी का प्यारा।
भजो रे मन गोविन्द जय गोपाल॥
जग का नाता झूठा सारा,
एक हरी का नाम सहारा।
राधे-राधे श्याम को भज ले,
तुझे मिलेगा आनंद अपार।
भजो रे मन गोविन्द जय गोपाल॥
हरी सुमिरन से जब आँसू आये,
नाम का रस मन को हरषाये।
जो सुख मिले हरी नाम जपन से,
वो हरी दर्शन से भी ना पाये।
भजो रे मन गोविन्द जय गोपाल॥
Discover more devotional songs