॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Gopala Tera Pyara Naam Hai
गोपाला तेरा प्यारा नाम है...
श्री राधे गोविंदा, गोपाला तेरा प्यारा नाम है।
गोपाला तेरा प्यारा नाम है, नंदलाला तेरा प्यारा नाम है
मोर मुकुट माथे तिलक विराजे, गल वैजंती माला
कोई कहे वसुदेव के नंदन, कोई कहे नंदलाला
गोपाला तेरा प्यारा नाम...
जमुना किनारे कृष्ण कन्हैया, मुरली मधुर बजावे
ग्वाल बाल के संग में कान्हा, माखन मिश्री खावे
गोपाला तेरा प्यारा नाम...
चुरा-चुरा नित माखन खाकर, माखन चोर कहाए
वृंदावन में रास रचाकर, गोपियन के मन भाए
गोपाला तेरा प्यारा नाम...
अर्जुन का रथ तुमने हांका, भारत भई लड़ाई
नाम को लेकर विष को पी गई, देखो मीरा बाई
गोपाला तेरा प्यारा नाम...
द्रौपदी ने जब तुम्हें पुकारा, साड़ी आन-बढ़ाई
भक्तों की खातिर आप बने,प्रभु आकर नंदा नाई
गोपाला तेरा प्यारा नाम...
इंद्र कोप कियो ब्रज ऊपर, नख पर गिरवर धारयो
माता पिता की बंदी छुड़ाकर मामा कंस को मारयो
गोपाल तेरा प्यारा नाम...
जल में गण को गाह ने घेरा, जल में चक्र चलाए
जब-जब भीर पड़ी भक्तों पर,नंगे पांवों आए
गोपाला तेरा प्यारा नाम...
दुर्योधन के मेवा त्यागे, साग विदुर घर खाए
ऐसे प्रेम पुजारी प्रभुजी, भक्तों के मन भाए
गोपाला तेरा प्यारा नाम...
नरसी के सब कारज सारे, मुझको मत बिसरायो
जन्म-जन्म का तेरा सेवक, तेरा ही नाम पुकारयो
गोपाला तेरा प्यारा नाम .....
Related Bhajans
Discover more devotional songs