॥ राधे राधे ॥

गोपाल लाल झूमे वृंदावन में आज
चलो चलो सखी चलो चलो सखी
देख आवे रास बिहार
छुम छुम छनन छनन घूंघुर बाजे
घूम घूम घनन घनन मेघा गाजे
तुम तुम तनन तनन मोहन नाचे
झूम झूम झनन झनन मोह लिये सारे
गोपाल लाल झूमे वृंदावन में आज,
चलो चलो सखी चलो चलो सखी,
देख आवे रास बिहार,
जब आई प्यारी भानु दुलारी
ओ मोहन भूले रे गतिविधि
सारी भूले रे गतिविधि
हमारे माई श्यामा जू को राज
जाके अधीन सदा ही सांवरो
या ब्रज को सिरताज
हमारे माई श्यामा जू को राज
गोपाल लाल झूमे वृंदावन में आज
चलो चलो सखी चलो चलो सखी
देख आवे रास बिहार
Discover more devotional songs