॥ राधे राधे ॥

दया करो राधे कृपा करो
हम दीन दुखी हैं आन पड़े,
अपराध हमारे क्षमा करो,
दया करो राधे कृपा करो।
हम दास तेरे सब प्रिय जन के,
अब अपना जान के हाथ धरो,
दया करो राधे कृपा करो।
हम अज्ञानी पापी लोभी,
अब पाप ताप सब श्राप हरो,
दया करो राधे कृपा करो।
निस-दिन गाएं गुणगान तेरा,
अधरों पर बस श्री नाम धरो,
दया करो राधे कृपा करो।
हम आए शरण तेरी श्यामा,
अब और न हमको दूर करो,
दया करो राधे कृपा करो।
तुम करुणा की अवतार प्रिये,
अब तो ममता की छांव धरो,
दया करो राधे कृपा करो।
तेरी कृपा की एक बूंद से,
अपनी भक्ति से मेरा हृदय भरो,
दया करो राधे कृपा करो।
हे राधे! हम कुछ मांगें न तुमसे,
बस अपना बना के पास धरो,
दया करो राधे कृपा करो।
Discover more devotional songs