॥ राधे राधे ॥

लड्डू बरसे रंगलाल बरसे,
बरसाने की होली में गुलाल बरसे......
होली खेलन को ब्रह्मा जी आए,
ब्रह्माणी की बिंदिया का रंग लाल चमके,
बरसाने की होली में गुलाल बरसे......
होली खेलन को विष्णु जी आए,
लक्ष्मी जी की माला का रंग लाल चमके,
बरसाने की होली में गुलाल बरसे.....
होली खेलन को भोले जी आए,
गोरा जी की मेहंदी का रंग लाल चमके,
बरसाने की होली में गुलाल बरसे.....
होली खेलन को रामा जी आए,
सीता जी की महावर का रंग लाल चमके,
बरसाने की होली में गुलाल बरसे.....
होली खेलन को ऋषि मुनि आए,
भक्तों की भक्ति का रंग लाल चमके,
बरसाने की होली में गुलाल बरसे......
Discover more devotional songs