॥ राधे राधे ॥

बड़ी देर भई नंदलाला...
बड़ी देर भई नंदलाला, तेरी राह तके ब्रजबाला
ग्वाल बाल एक-एक से पूछें, कहां है मुरली वाला रे ॥
कोई न जाए कुंज गलिन में, तुझ बिन कलियां चुनने को तरस रहे हैंऽऽ जमुना के तट, धुन मुरली की सुनने को अब तो दरश दिखा दे रे नटखट, क्यों दुविधा में डाला रे बड़ी देर भई....
संकट में है आज वो धरती, जिस पर तूने जन्म लिया पूरा कर देऽऽऽ आज वचन वो, गीता में जो तूने दिया कोई नहीं है तुझ बिन मोहन, भारत का रखवाला रे बड़ी देर भई...
Discover more devotional songs