॥ राधे राधे ॥

तुम्हीं हो नैया...
तुम्हीं हो नैया, तुम ही खिवैया
तुम्हीं कहाए जग के रचैया
तुम्हीं हो नैया, तुम ही खिवैया
तुम्हीं कहाए...
हरण हुआ था जब द्रौपदी का
लाज बचाई तुम्हीं कन्हैया
भरी सभा को किया अचंभित
तुम्हीं कहाए जग के रचैया
तुम्हीं हो नैया, तुम ही खिवैया..
प्रहलाद को दण्ड मृत्यु मिला जब
जीवन बचाया तुम्हीं कन्हैया
वरदान झूठा किया होलिका
तुम्हीं कहाए जग के रचैया तुम्हीं हो नैया,
तुम ही खिवैया...
कंस के अत्याचार, दुखी जन
शक्ति से अपने मारा कन्हैया
अहं तोड़ डाला, तुम्हीं कंस का
तुम्हीं कहाए जग के रचैया
तुम्हीं हो नैया, तुम्हीं खिवैया
तुम्हीं कहाए जग के रचैया
तुम्हीं हो नैया, तुम्हीं खिवैया
तुम्हीं कहाए जग के रचैया
Discover more devotional songs