॥ राधे राधे ॥

सुंदर है नाम राम का
सुमिरन तो कीजिए
संतन के संग में बैठ के
हरि नाम लीजिए ...
आना नहीं है बार-बार
इस जग के बीच में
रिश्ता तो मेरे राम से
अब जोड़ लीजिए
सुंदर है नाम राम का...
भूला रहे भगवान को
पछताना पड़ेगा बस एक बार
मेरा कहा मान लीजिए
मिलता है बड़े भाग्य से
सत्संग हरि कथा
गुरुदेव के चरणों में
अनुराग कीजिए
सुंदर है नाम राम का...
जग में मन को लगा के,
क्या तुमने पा लिया,
दो दिन की इस जिंदगी में,
क्यों मन फंसा लिया,
छोड़ो ये झूठा जग सारा,
प्रभु ध्यान कीजिए,
सुंदर है नाम राम का...
जीवन की नैया को अपनी,
सौंपो हरी के हाथ,
वो ही बचाएंगे तुमको,
जब छूटे जग का साथ,
चरणों में उनके बैठ के,
हरि नाम लीजिए,
सुंदर है नाम राम का...
सुंदर है नाम राम का
सुमिरन तो कीजिए
संतन के संग में बैठ के
हरि नाम लीजिए ...
Discover more devotional songs