॥ राधे राधे ॥

श्याम पिया मोरी...
श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया
कृष्ण पिया मोरी रंग दे चुनरिया ॥ टेर ॥
ऐसी रंग दे के रंग नाही छूटे, ओऽऽ
धोबिया धोए चाहे सारी उमरिया
श्याम पिया...
लाल न रंगाऊं मैं, हरी न रंगाऊं, ओऽऽ
अपने ही रंग में, रंग दे चुनरिया
श्याम पिया...
गागर भर दे सर पर रख दे, ओऽऽ
बीत ही जाए चाहे सारी उमरिया
श्याम पिया...
बिना रंगाए मैं तो, घर नहीं जाऊंगी, ओऽऽ
श्याम चरणों में, मोरी लागी नजरिया
श्याम पिया...
Discover more devotional songs