॥ राधे राधे ॥

मृदुल भाषिणी राधा (कोमल बोलने वाली)
सौंदर्य राषिणी राधा (अद्भुत सुंदरता वाली)
परम पुनीता राधा (अत्यंत पवित्र)
नित्य नवनीता राधा (हमेशा कोमल नवीन रहने वाली)
रास विलासिनी राधा (रासलीला करने वाली)
दिव्य सुवासिनी राधा (दिव्य सुगंध वाली)
नवल किशोरी राधा (हमेशा युवा रहने वाली)
अति ही भोरी राधा (भोली निष्कपट)
कंचनवर्णी राधा (सोने के समान रंग वाली)
नित्य सुखकरणी राधा (हमेशा सुख देने वाली)
सुभग भामिनी राधा (सौभाग्यशाली)
जगत स्वामिनी राधा (संसार की स्वामिनी)
कृष्ण आनन्दिनी राधा (कृष्ण को आनंद देने वाली)
आनंद कन्दिनी राधा (आनंद की जड़ मूल)
प्रेम मूर्ति राधा (प्रेम का साक्षात रूप)
रस आपूर्ति राधा (रस से भरपूर)
नवल ब्रजेश्वरी राधा (ब्रज की नई स्वामिनी)
नित्य रासेश्वरी राधा (रास की स्वामिनी)
कोमल अंगिनी राधा (कोमल अंगों वाली)
कृष्ण संगिनी राधा (कृष्ण की सखी)
कृपा वर्षिणी राधा (कृपा करने वाली)
परम हर्षिणी राधा (परम आनंद देने वाली)
सिंधु स्वरूपा राधा (प्रेम के सागर)
परम अनूपा राधा (अतुलनीय)
परम हितकारी राधा (भक्तों का हित करने वाली)
कृष्ण सुखकारी राधा (कृष्ण को सुख देने वाली)
निकुंज स्वामिनी राधा (निकुंज की स्वामिनी)
नवल भामिनी राधा (नवीन भाव वाली)
रास रासेश्वरी राधा (रास की भी ईश्वरी)
स्वयं परमेश्वरी राधा (स्वयं सर्वोच्च देवी)
सकल गुणिता राधा (सभी गुणों से युक्त)
रसिक पुनिता राधा (रसिकों को पवित्र करने वाली)
Discover more devotional songs