॥ राधे राधे ॥

श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ।
गोपाला हरी का प्यारा नाम है, नंदलाला हरी का प्यारा नाम है ॥
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है ।
मोर मुकुट सर गल बन माला, केसर तिलक लगाए,
वृन्दावन में कुञ्ज गलिन में सब को नाच नचाए।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥
ग्वाल बाल संग धेनु चराय, गोवर्धन पुजवाय,
काली दह पे नाग के नाथ के, भक्तन कष्ट मिटाये..।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥
गज और ग्राह लडे जल भीतर, लड़त लड़्त गज हारे,
गज की टेर सुनी जब प्रभुजी, बिनु पनही उठ धाये..।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥
गिरिधर नागर कहती मीरा, सूर को श्यामल भाया,
तुकाराम और नामदेव ने विठ्ठल विठ्ठल गाया..।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥
नरसी ने खडताल बजा के सांवरिया को रिझाया,
शबरी ने अपने हाथों से प्रभु को बेर खिलाया..।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥
राधा शक्ति बिना ना कोई श्याम के दर्शन पाए,
जपते जा बस राधे राधे कान्हा भागे आए..।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥
सिमरन का रस जिसको भाया, वो ही जाने मन में,
निराकार साकार होता है, भगतों के आँगन में..।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥
श्याम सलोना कुंजबिहारी नटवर लीलाधारी,
अन्तर्वासी हरिअविनाशी लागे शरण तिहारी..।
श्री राधे गोविंदा, मन भज ले हरी का प्यारा नाम है॥
Discover more devotional songs