॥ राधे राधे ॥

राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही,
ऐ जी हाँ, बधाई बाज रही,
ऐ री हाँ, बधाई बाज रही,
चलो रे चलो रे, भानु के द्वार,
बधाई बाज रही।
राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही।
बरसाने में बजत बधाई,
प्रकटी श्री श्यामा सुखदाई....
आई रसिकन की प्राणाधार,
बधाई बाज रही,
राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही॥
लूट रहे हीरे मोतिन माला,
आज मिलेंगे शाल दुशाला...
सखी गाई रही मंगलाचार,
बधाई बाज रही,
राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही॥
जुग जुग जियो राधा प्यारी,
जय जय भानुकुल उजियारी....
छाई ब्रज में खुशी अपार
बधाई बाज रही,
राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही॥
भक्तों जब सुनी रे ख़बरिया,
आये पकड़ पागल की उंगलियां.....
राधा रानी पे जाये बलिहार,
बधाई बाज रही,
राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही,
ऐ जी हाँ, बधाई बाज रही,
ऐ री हाँ, बधाई बाज रही,
चलो रे चलो रे, भानु के द्वार,
बधाई बाज रही।
राधा रानी को भयो अवतार,
बधाई बाज रही......
Discover more devotional songs