॥ राधे राधे ॥

लल्ला की सुन के मैं आई,
यशोदा मैया दे दो बधाई।
कान्हा की सुन के मैं आई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
दे दो बधाई, मैया दे दो बधाई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
टीका भी लूँगी मैया,
बिंदिया भी लूँगी।
रेशम की लूँगी रजाई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
लल्ला की सुन के मैं आई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
साड़ी भी लूँगी मैया,
लहँगा भी लूँगी।
धोती भी लूँगी मैया,
कुरता भी लूँगी॥
पगड़ी की होगी चढ़ाई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
लल्ला की सुन के मैं आई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
हार भी लूँगी मैया,
कंगना भी लूँगी।
पायल भी लूँगी मैया,
बिछिया भी लूँगी॥
नाथनी की दे दो गढ़ाई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
लल्ला की सुन के मैं आई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
सोना भी लूँगी मैया,
चाँदी भी लूँगी।
हीरे भी लूँगी मैया,
मोती भी लूँगी॥
गहनों की दे दो बनवाई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
लल्ला की सुन के मैं आई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
युग-युग जीए तेरो,
बाँके बिहारी।
भक्तों की होवे मनचाही,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
कान्हा की सुन के मैं आई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
लल्ला की सुन के मैं आई,
यशोदा मैया दे दो बधाई॥
Discover more devotional songs