॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Kanaha Kho Gaya Mera Dil Tere Vrindavan Mai
Krishna - Karun Bhav
Artist: Shrijirasik
कान्हा खो गया मेरा दिल तेरे वृंदावन में +2
तेरे महलों के अदभुत नजारों मे +2
कान्हा खो गया मेरा दिल तेरे वृंदावन में
सारी दुनिया ने सजदा किया है जहां
तेरे कदमों में झुकता है सारा जहां
लगा दी डूबती नैया किनारे पे
कान्हा खो गया मेरा दिल तेरे वृंदावन में
जिस का कोई नहीं तूने अपना लिया
बे किनारों को तूने अपना लिया
बुलाते जब भी तुम दौड़े आते हो
कान्हा खो गया तेरे वृंदावन में
तेरी चौखट पे रहमत की बरसात है
क्यों मैं घबराऊं जब तू मेरे साथ है
क्या रखा है झूठे जमाने में
कान्हा खो गया मेरा दिल तेरे वृंदावन में
लालसा है बड़ी तुम्हे पाने की
मान जाओ अब अर्जी प्यारे की
कर रहा हू फरियाद ज़माने की
कान्हा खो गया मेरा दिल तेरे वृंदावन मे
✨
Related Bhajans
Discover more devotional songs