॥ राधे राधे ॥

जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई,
बाजे बधाई देखो बाजे बधाई, बाजे बधाई देखो बाजे बधाई,
जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई…
जमुना भी धन्य हुई, छूके चरण को,
लेके वासुदेव चलें, प्यारे ललन को,
वो दिए कान्हाँ को बृज पहुँचाये,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जनमें हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखों बाजें बधाई…
धन्य हुई ये बृजभूमि सारी,
त्रिलोकी नाथ जनमें कृष्णमुरारी,
ओ सारी नगरी है आज हरषाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जनमें हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखों बाजें बधाई…
अन्न धन लुटावें बाबा, पायल और छल्ला,
लड्डूवां बँटे और पेड़ा, बरफी रसगुल्ला,
मैया तो फूली ना समाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जनमें हैं कृष्ण कन्हाई,
गोकुल में देखों बाजें बधाई…
दाउं लुटावे सोना, चाँदी और जेवर,
छाया आनन्द आज, ख़ुशियाँ हैं घर घर,
वो देख देख हँसते है कन्हाई,
गोकुल में देखो बाजे बधाई,
जन्मे है कृष्ण कन्हाई गोकुल में बाजे बधाई…
Discover more devotional songs