॥ राधे राधे ॥

जय दशरथ नंदन श्री राम
जय कौशल चंदन श्री राम
सादर अभिनंदन श्री राम
शतशत पद वंदन श्री राम
प्राण से बढ़ के प्रण को निभाते
दिए वचन पर प्राण लुटाते
मर्यादा और धर्म सिखाते
रघुवर पुरुषोत्तम मेरे श्री राम
मन से चिंता शोक मिटाए
तन से कष्ट व रोग मिटाए
राम नाम की महिमा ऐसी
जीवन सुंदर सुखद बनाए श्री राम
राम नाम अमृत का प्याला
धन्य हो गया पीने वाला
अंतर मन से धरा गगन तक
तीनों लोक में इसका उजाला
श्री राम जय राम, श्री राम जय जय राम
हाथ जोड़कर शीश झुकाए
राम प्रभु का गुण यश गाए
सीतापति रघुनंदन भगवन
हम पर अपनी कृपा लुटाए
श्री राम जय राम, श्री राम जय जय राम
Discover more devotional songs