॥ राधे राधे ॥

देखो आज भयो ललना...
है आनंद नंदबाबा के द्वारे चलना
देखो आज भयो ललना-ललना-ललना
शुभ घड़ी देखो है कैसी आई
बज रही आज घर-घर बधाई
जिसने भी यह खबर सुनी है पड़ी उसे कल ना
देखो आज भयो ललना-ललना-ललना
मानो सुर गणेश सब मन में सिहाए
यानी सब करने दर्शन हैं आए
जिसने भी ये खबर सुनी है पड़ी उसे कल ना
देखो आज भयो ललना-ललना
Discover more devotional songs