॥ राधे राधे ॥

ब्रज आनंद छायो है, नंद घर लाला जायो है।
नंद घर लाला जायो है॥
ब्रज आनंद छायो है, नंद घर लाला जायो है।
भादों अष्टमी शुभ घड़ी आई,
काराग्रह में जन्मे कन्हाई।
देवकी हृदय लगायो है, नंद घर लाला जायो है॥
वासुदेव हरि शीश धराए,
चले नंद घर धीर बंधाए।
यशोदा भाग्य जगायो है, नंद घर लाला जायो है॥
सारे जग का पालनहारा,
नंदरानी का बना दुलारा।
सबन मिल मंगल गायो है, नंद घर लाला जायो है॥
नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।
हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की॥
Discover more devotional songs