॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Baba Shyam Ke Darbar Main Machi Hai Holi
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली बाबा श्याम के,
नंदलाल के दरबार मची है होली नंदलाल के....
कै मन लाल गुलाल उड़त है,
कै मन केसर कस्तूरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....
सौ मन लाल गुलाल उड़त है,
दश मन केसर कस्तूरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....
कितने बरस के कुवर कन्हैया,
कितने बरस की है राधा गोरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....
आठ बरस के कुमार कन्हैया,
सोलह बरस की है राधा गोरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....
कौन गांव के हैं कुमर कन्हैया,
कौन गांव में की है राधा गोरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....
नंद गांव के कुमर कन्हैया,
बरसाने की राधा गोरी बाबा श्याम के,
बाबा श्याम के दरबार में मची है होली....
Related Bhajans
Discover more devotional songs