॥ राधे राधे ॥

साधन श्रम न कछु कियो न कछु करने योग्य
कृपा बिहारन दास की सहज संजोगी भोग
तुम्हें कैसे रिझाऊं,तुम ही बताओ हरि
हरि तुम ही बताओ, प्यारे तुम ही बताओ
तुम्हें कैसे रिझाऊं तुम------
ना भावना है, ना साधना है -२
तुम्हें कैसे में पाऊं तुम ही बताओ हरि
हरि तुम ही बताओ स्वामी तुम ही बताओ
ना तो भजन है ना सुमिरन है -२
तेरा दरस कैसे पाऊं तुम ही बताओ हरि
तुम्हे कैसे रिझाऊं तुम------
ना कोई राग है ना अनुराग है - २
तेरा गुण कैसे गाउं तुम ही बताओ हरि
प्यारे तुम ही बताओ २
हे हरि हरि हरि
जय जय श्री राधे
Discover more devotional songs