॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Mere Bhole Baba Ne Byah Rachaya
मेरे भोले बाबा ने ब्याह रचाया
मेरे, भोले बाबा ने, ब्याह रचाया, ब्याह रचाया ll
मेरी, गौरां मईया को, दुलहन बनाया, दुलहन बनाया ll
इस शादी की, शान देखकर, राम ने ङंका बजाया ll
सीता जी को, साथ नचा कर, खूब धमाल मचाया l
मेरे, भोले बाबा ने, ब्याह रचाया...
इस शादी की, शान देखकर, विष्णु ने शंख बजाया ll
लक्ष्मी माँ को, साथ नचाकर, खूब धमाल मचाया l
मेरे, भोले बाबा ने, ब्याह रचाया...
इस शादी की, शान देखकर, शाम ने मुरली बजाई ll
झूम झूम के, नाचे और, राधा साथ नचाई l
इस शादी की, शान देखकर, ब्रह्मा ने वेद सुनाऐ ll
ब्रह्माणी को, साथ लै आऐ, कारज नेक कराऐ l
मेरे, भोले बाबा ने, रचाया...
इस शादी की, शान देखकर, मईया दौङी आई ll
हनुमत ने भी, नाच नाच कर, चुटकी खूब बजाई lमहाँदेव
मेरे, भोले बाबा ने, व्याह रचाया...
ऐसा दूल्हा, कहीं ना देखा, देखी ना ऐसी दुलहन ll
शिव गौरां की , जोड़ी जग में, बनी है सबसे उतम l
मेरे, भोले बाबा ने, व्याह रचाया...
हर हर महादेव
Related Bhajans
Discover more devotional songs