॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Khatu Jane Balo Ka Har Kam Ho Gaya
Khatu Shyam - Joyful Bhav
Artist: Shrijirasik
खाटू जाने वालों का हर काम हो गया...२
जो गया है खाटू नगरी मालामाल हो गया.....
आन मान सम्मान प्रतिष्ठा देते पल मै सबको...२
जो कोई माँगे धन और दौलत भरते उसके घर को...
जिसने माँगा इनको उनका श्याम हो गया
जो गया है खाटू नगरी ......
रिंगस से खाटू नगरी तक लम्बी लगें क़तारें....
लाखों आवे नर और नारी...जय श्री श्याम उचारे
निशान चढ़ाया जिसने वो भव पार हो गया
जो गया है खाटू नगरी....
श्याम कुंड का देख नज़ारा...मन मे उत्साह भारी
आकर नहाते श्याम प्रेमी ...जहां प्रगटे लखदातारी
रुपवती की धारा मे....उद्धार हो गया...
जो गया है खाटू नगरी...
खाटू वाले श्याम धनी की महिमा जग मैं न्यारी
जो भी आता दर पर इनके भरते झोली ख़ाली
दीपक पर बाबा तेरा उपकार हो गया...२
जो गया है खाटू नगरी....
✨
Related Bhajans
Discover more devotional songs