॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Holi Khele Chandani Rat Kanha Barsane Main Aa Jaiyo
Krishna - Holi ke Rashiya Bhav
Artist: Shrijirasik
होली खेले चांदनी रात कान्हा बरसाने मैं आइये,
बरसाने मैं आइये कान्हा बरसाने मैं आइये…….
कोठे चढ़ के बाट निहारूं तेरे लिए मैं रूप सिंगारू,
खेले ले हाथों में हाथ कान्हा बरसाने मैं आइये,
होली खेले चांदनी रात कान्हा बरसाने मैं आइये……..
भर सोने का थाल जिमाऊँ पास बैठ के प्रेम जताऊँ,
कर ल्यूं रज रज के मैं बात कान्हा बरसाने मैं आइये,
होली खेले चांदनी रात कान्हा बरसाने मैं आइये……..
कुंज गली मैं फाग मचेगा संग खेलना खूब जचेगा,
सारी सखियाँ होगी साथ कान्हा बरसाने मैं आइये,
होली खेले चांदनी रात कान्हा बरसाने मैं आइये……..
भक्त तेरा फागण मस्ताना राधा दीवानी श्याम दीवाना,
होगी रंगों की बरसात कान्हा बरसाने मैं आइये,
होली खेले चांदनी रात कान्हा बरसाने मैं आइये……..
✨
Related Bhajans
Discover more devotional songs