॥ राधे राधे ॥

अधर धर मुरली बजैया की आरती कृष्ण कन्हैया की
कृष्ण तुम मथुरा जन्म लियो नंद घर मंगलाचार कियो
यशोदा गोद ख़िलैया की आरती कृष्ण कन्हैया की
अधर धर मुरली........
कृष्ण तुम यशोदा के छैया श्याम बलदाऊ के भैया
मोहन बन गायें चरैया की आरती कृष्ण कन्हैया की
अधर धर मुरली.......
कृष्ण ने कंस असुर मारयो श्याम ने भूमि भार टारो
कालिया नाग नथिया की आरती कृष्ण कन्हैया की
अधर धर मुरली......
कृष्ण अर्जुन के प्यारे श्याम भक्तों के रखवारे
यमुना तट रास रचैया की आरती कृष्ण कन्हैया की
अधर धर मुरली.......
आरती गावे कृष्णानंद मन में होता अति आनंद
विनय है लाज रखैया की आरती कृष्ण कन्हैया की
अधर धर मुरली......
Discover more devotional songs