॥ राधे राधे ॥

अब सुध मोरी लीजिए,
बरसाने वारी।
तोरे चरण पे बलि-बलि जाएँ,
बाँके बिहारी।
अब सुध मोरी लीजिए,
बरसाने वारी॥
मैं छोड़ के तेरे दर को,
अब किस दर पर जाऊँ।
तेरी कृपा से अगला जनम,
बरसाना पाऊँ।
पंछी बनकर बैठूँ तेरी,
ऊँची अटारी।
अब सुध मोरी लीजिए,
बरसाने वारी॥
वृषभानु सुता कीर्ति की,
राजदुलारी राधा।
रटे निरंतर नाम,
कटे जीवन की बाधा।
श्यामा प्यारी, कुञ्ज बिहारी,
हरिदास दुलारी।
अब सुध मोरी लीजिए,
बरसाने वारी॥
हारा हूँ ये सोच के,
दुनिया ने मुँह मोड़ा।
गैरों से क्या शिकवा करूँ,
अपनों ने छोड़ा।
आप ही पार लगाओ किशोरी,
नाव हमारी।
अब सुध मोरी लीजिए,
बरसाने वारी॥
अब सुध मोरी लीजिए,
बरसाने वारी।
तोरे चरण पे बलि-बलि जाएँ,
बाँके बिहारी।
अब सुध मोरी लीजिए,
बरसाने वारी॥
Discover more devotional songs