॥ राधाया हृदये कृष्णः कृष्णस्य हृदि राधिका ॥
Aaj Biraj M Hori Re Rasiya
Radhe Krishna - Holi ke Rashiya Bhav
Artist: Pujya Bhai Ji
आज ब्रज में होली रे रसिया।
होरी रे रसिया बरजोरी रे रसिया॥
घर घर से ब्रज सखियां आई,
कोई श्यामल कोई गोरी रे रसिया।
आज ब्रज में होली रे रसिया॥
इत तें आये कुंवर कन्हाई,
उत तें आईं राधा गोरी रे रसिया।
आज ब्रज में होली रे रसिया॥
कोई लावे चोवा कोई लावे चंदन,
कोई मले मुख रोरी रे रसिया।
आज ब्रज में होली रे रसिया॥
उडत गुलाल लाल भये बदरा,
मारत भर भर झोरी रे रसिया।
आज ब्रज में होली रे रसिया॥
चन्द्रसखी भज बाल कृष्ण प्रभु,
चिर जीवो यह जोडी रे रसिया।
आज ब्रज में होली रे रसिया॥।
आज बिरज में होरी रे रसिया।
होरी रे होरी रे बरजोरी रे रसिया।
आज ब्रज में होली रे रसिया॥
✨
Related Bhajans
Discover more devotional songs