॥ राधे राधे ॥
दैनिक आरती संग्रह
Traditional
ॐ जय गंगे माता मैया जय गंगे माता
जो नर तुमको ध्याता मनवांछित फल पाता
चंद्र सी ज्योति तुम्हारी जल निर्मल आता
शरण पड़े जो तेरी सो नर तर जाता
पुत्र सगर के तारे सब जग को ज्ञाता
कृपा दृष्टि हम पर करो जग जननी दाता